February 18, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी23सितम्बर25*आयुर्वेद भारतीय संस्कृति की अमूल धरोहर, आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाएं*

कौशाम्बी23सितम्बर25*आयुर्वेद भारतीय संस्कृति की अमूल धरोहर, आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाएं*

कौशाम्बी23सितम्बर25*आयुर्वेद भारतीय संस्कृति की अमूल धरोहर, आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाएं*

*नेताओं अधिकारियों के भाषण उपदेश के बाद बंद कर दिया गया आयुर्वेदिक कैंप*

*कौशांबी।* मंझनपुर मुख्यालय में 10वें आयुर्वेद दिवस का आयोजन डायट मैदान में मंगलवार को किया गया जहां तमाम नेताओं अधिकारियों ने आयुर्वेद के बारे में जानकारी दी लेकिन जैसे ही नेता अधिकारी कार्यक्रम स्थल से वापस लौटे वैसे ही दोपहर को ही टेंट उखाड़ करके कुर्सी समेट ली गई आयुर्वेदिक कैंप बंद कर दिया गया जिससे आयुर्वेदिक कैंप में पहुंचने वाले लोगों को आयुर्वेद से संबंधित कोई जानकारी नहीं मिल सकी आयुर्वेद भारतीय संस्कृति की अमूल धरोहर है। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति अनेक बीमारियों को जड़ से समाप्त करने का कार्य करती हैं क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी से व्यापक प्रचार-प्रसार कराकर आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाए जाने की बात कही गई आयुर्वेद भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है जो आज भी स्वस्थ्य जीवन शैली और रोगों की रोकथाम के लिए अत्यन्त उपयोगी हैं।आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार कराया जाय, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर लगाया जाए आमजन को सही तरीके के खान-पान की विषय में भी जागरूक किया जाय।आयुर्वेद भारतीय परम्परा की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है। वर्तमान जीवन शैली सम्बन्धी बीमारियों के समाधान में आयुर्वेद अपनाना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम में आयुर्वेद चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श एवं औषधि का वितरण किया गया इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 संजय कुमार, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ0 अक्षय लाल, जिला होम्योपैथी अधिकारी डाॅ0 शगुफ्ता जव़ी एवं चिकित्साधिकारी भूपेन्द्रमणि त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

Taza Khabar