कौशाम्बी22सितम्बर25*जिलाधिकारी ने किया बैनामा विलेख का स्थलीय सत्यापन*
*कौशांबी।* जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जनपद के विभिन्न उप निबन्धक कार्यालयों में पंजीकृत होने वाले विक्रय विलेखों में सबसे बडे मूल्य के विक्रय विलेख में से तहसील चायल के उप निबन्धक कार्यालय में पंजीकृत विक्रय विलेख सख्या- 5100/2025 का स्थलीय सत्यापन किया।विक्रय विलेख मौजा महमूदपुर, मनौरी का है, जो मनौरी से सराय अकिल जाने वाली पक्की सड़क/मार्ग से सटी हुई। विक्रीत भूमि सिगमेन्ट के अन्तर्गत आती है। विक्रीत भूमि व्यवसायिक गतिविधियों के 50 मीटर के अन्दर दर्शाया गया था।जिलाधिकारी ने इस विलेख के सम्बन्ध में उप निबन्धक,चायल को स्टाम्प आंगणन कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी चायल आकाश सिंह व उप निबंधक चायल उपस्थित रहें।

More Stories
पूर्णिया 4 मार्च 26*पूर्णिया पुलिस की होली से पहले की तैयारी: शांति और सुरक्षा के लिए तैयार।*
शामली 4 मार्च 26*होली के त्यौहार को मध्य नजर रखते हुए यातायात प्रभारी निधि चौधरी ने अपने दल बल के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया
अयोध्या 4 मार्च 26*नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज के कुलपति की कुलपति निरस्त