April 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी22फरवरी24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की महत्वपूर्ण खबरें

कौशाम्बी22फरवरी24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की महत्वपूर्ण खबरें

कौशाम्बी22फरवरी24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की महत्वपूर्ण खबरें

[22/02, 4:14 pm] +91 6306 233 154: धान क्रय केंद्र के फर्जीवाड़ा का खुली पोल करोड़ों रुपए का हुआ फर्जी वाड़ा

कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख कौशांबी
मंझनपुर तहसील में उपजिलाधिकारी को बजरंग दल हिंद ने किसानों के साथ हुए भ्रष्टाचार का एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपते हुए बजरंग दल हिंद ने बताया कि मंझनपुर तहसील क्षेत्र के गौसपुर टिकरी गांव निवासी गीता देवी पत्नी भोला प्रसाद जो की एक किसान है पंजीकरण प्रपत्र के अनुसार नाम पत्रावली में दर्ज है खाद्य विभाग की वितरण शाखा में क्रय केंद्र तिलगोडी सराय अकिल सेंटर में दिनांक 8/ 2 /2024 को 99 कुंतल 20 किलो खरीद हुई व इसी केंद्र में 14 /2 2024 को 99 कुंतल 20 किलो खरीद हुई कुल मिलाकर धान 198 कुंतल 40 किलोग्राम जिसका 433107 रुपए का भुगतान हो चुका है एसबीआई अकाउंट में दो किस्त में पैसों का भुगतान किया गया है जो कि संगठन के द्वारा जांच पर पता चला कि गीता देवी के नाम खसरा संख्या 00334 ,00 54,0099 ,0076 जो की गीता देवी के नाम दर्ज नहीं है खरीफ विपणन वर्ष 2023 /2024 फसल धान में 20/ 1 /2024 को सत्यापित हुआ हैं तहसील मंझनपुर से कम से कम 10 फर्जी रजिस्ट्रेशन की सत्यापित प्रति सभी का रात में 20/1/ 2024 को गलत तरीके से सरकारी अधिकारी /उप जिलाधिकारी के द्वारा किया गया है ऐसे फर्जी सत्यापित रजिस्ट्रेशन सरकारी नियमावली के दृष्टि से गलत है ।इस चकबंदी गांव के फर्जी रजिस्ट्रेशन जिसमें सरकारी अधिकारियों/लेखपालों के भ्रष्टाचार व सरकारी पैसों के गबन होने पर सभी रजिस्ट्रेशन व लेखपालों की जांच कराकर दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

आखिर सवाल या उठना है कि जब सरकारी अधिकारी और लेखपालों की मिली भगत से किसानों से फर्जीवाड़ा होगा और किसान अधिकारियों के फर्जीवाड़ी में घूम की तरह पीछे जाएंगे तो किसानों का भला कहां से होगा ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई करने की जरूरत है जिससे अधिकारियों को ध्यान रहे कि किसानों के साथ फर्जी वाला करने से परिणाम क्या होता है।
[22/02, 6:45 pm] +91 6306 233 154: ग्रामीणों के आने-जाने वाले रास्ते के खड़ंजे को उखाड़ कर जमीन को खेत में मिलाकर ग्रामीणों का रास्ता बंद करने वाला शख्स पुलिस के गिरफत से बाहर

कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख कौशांबी

सैनी थाना क्षेत्र के भरेठा बाग मजरा अठसरई ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राकेश कुमार मौर्य ने सैनी पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया कि गांव का फूल सिंह यादव पुत्र जगन्नाथ यादव के खेत के पास लगभग 19 वर्ष पुराना खरंजा लगा हुआ था उसी रास्ते से आम जनमानस आते जाते रहे फूल सिंह यादव पुत्र जगन्नाथ यादव ने अपने गुंडई और दबंगई के बल पर जबरन उक्त खरंजे को उखार का ईटों को अपने घर में रख लिया और उस रास्ते को काटकर अपने खेत में मिला लिया तथा गांव वालों के आने-जाने का रास्ता अवरुद्ध कर दिया ग्रामीणों ने जब प्रधान प्रतिनिधि को बताया तो राकेश कुमार मौर्य ग्राम प्रधान प्रतिनिधि होने के नाते दबंग फूल सिंह यादव से पूछताछ किया तो दबंग ने मंगलवार के दिन समय लगभग 12:00 बजे मोबाइल पर फूल सिंह ने फोन करके कहा कि तुम प्रधान गांव के लोगों के कहने पर निर्माण करवाओगे तो मैं तुम्हें देख लूंगा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नहीं रह पाओगे मैं तुम्हें देख लूंगा और कई प्रकार की धमकी दिया और कहा कि रास्ता नहीं बनवा पाओगे ऐसी स्थिति में प्रधान प्रतिनिधि ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने के लिए सैनी पुलिस को लिखित तहरीर दी लिखित तहरीर पाकर सैनी पुलिस ने दबंग के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफतार नहीं कर सकी। जिससे आरोपियों के मनोबल बढ़ा हुआ है।

ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ग्रामीणों के आने-जाने वाले रास्ते को अतीक अहमद जैसे लोगों ने कभी खड़ंजे को उखाड़ कर अपने खेत में नहीं मिलाया लेकिन जनपद कौशांबी में फूल सिंह यादव ने अतीक अहमद से भी ज्यादा बढ़कर गुंडा हो गया है और पूरे ग्रामीण चुपचाप बैठे रहे फूल सिंह यादव ने अपने गुंडे और दबंगई के बल पर गरीब ग्रामीणों को परास्त कर ग्रामीणों के आने-जाने के रास्ते को रोककर 19 साल पुराने खरंजे को उखाड़ कर अपने खेत में मिला लिया यह एक प्रशासन के लिए बहुत बड़ी चुनौती दी है ऐसे दबंग पर कठोर से कठोर कार्रवाई किए जाने की जरूरत है जिससे भविष्य में इस प्रकार के दबंग और गुंडा ग्रामीणों के साथ दबंगई और गुंडई न कर सके।
[22/02, 7:16 pm] +91 99562 82731: *जनपद कौशाम्बी के इच्छुक युवा अग्निवीर सेवा के लिए करायें ऑनलाइन पूंजीकरण*

*कौशाम्बी* आर्मी भर्ती कार्यालय, अमेठी द्वारा भारतीय सेना में अग्निपथ योजना के अन्तर्गत वर्ष 2024-25 में अग्निवीर सेवा के लिए इच्छुक अविवाहित पुरूष उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमन्त्रित किये गये हैं। ऑनलाइन आवेदन दिनांक 13 फरवरी 2024 से 22 मार्च 2024 तक किया जा सकता हैं। ऑनलाइन परीक्षा की तिथि 22 अप्रैल 2024 हैं। इच्छुक उम्मीदवार की जन्मतिथि 01 अक्टूबर 2003 से 01 अप्रैल 2007 के बीच होनी चाहिए, अर्थात वे उम्मीदवार जिनकी न्यूनतम आयु 17 वर्ष 06 माह एवं अधिकतम आयु 21 वर्ष हो, पात्र होंगे। अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ऑफिस असिस्टेण्ट, अग्निवीर ट्रेड्समैन आदि पदों पर भर्ती किया जाना हैं।

जनपद कौशाम्बी के इच्छुक युवाओं से अपील है कि वे वेबसाइट पर पंजीकरण कर सुनहरे अवसर का लाभ उठायें। पंजीकरण के दौरान अधार कार्ड, हाईस्कूल की मार्कशीट, मूल निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र आदि होना अनिवार्य हैं। भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष एवं पारदर्शी और केवल योग्यता के आधार पर होता हैं। भारतीय सेना में चयन या भर्ती के लिए किसी भी स्तर पर किसी को रिश्वत न दें तथा न ही किसी भर्ती एजेण्ट के रूप में प्रस्तुत बेईमान व्यक्तियों के झांसे में आयें, अगर कोई भी दलाल सेना में भर्ती करवाने के लिए पैसे की मांग करता है तो अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन या भर्ती कार्यालय को सूचित करें। भर्ती प्रक्रिया पूर्णतया कम्प्यूटर सृजित है, इसलिए इस प्रक्रिया में कोई भी मानवीय हस्तक्षेप संभव नहीं हैं। कोई भी आपकी शारीरिक, लिखित या चिकित्सा परीक्षा में किसी भी प्रकार मदद नहीं कर सकता। आप अपनी खुद की काबिलियत से ही पास हों सकतें हैं। उम्मीदवार को ऑनलाइन अभ्यास करने में सक्षम बनाने के लिए वेबसाईट पर श्रेणीवार लिंक प्रदान किया गया है

[22/02, 7:17 pm] +91 99562 82731: *सकिपा मनाएगी संत गाडगे जयंती*

*कौशाम्बी* समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में सिराथू ब्लॉक के ग्राम देवखरपुर में दिनांक 23 फरवरी को संत गाडगे महाराज की जयंती मनाई जाएगी। उक्त जानकारी पार्टी नेता अजय सोनी ने दी है

[22/02, 7:29 pm] +91 90562 79220: *सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह गया विकलांग परिवार*

*कौशांबी* मंझनपुर के अंतर्गत दीवर निवासी चंद्र शेखर चौरसिया बचपन से जन्म जाति विकलांग है लगभग 51वर्ष उम्र हो जाने के बाद इन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल सका है विकलांग होने के बाद इनका हौसला कम नहीं हुआ और लगातार अधिकारियों के चौखट पर योजनाओं का लाभ लेने के लिए फरियाद करते रहे लेकिन अधिकारी नहीं पसीजे और इन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल सका मौजूदा सरकार डंका पीटती है की हमने पूरे हिंदुस्तान में गरीब किसान के लिए कई योजनाएं चलाई है सरकार के सांसद विधायक सरकारी योजनाओं के पारदर्शी तरीके से लागू होने की बड़ी-बड़ी बात करते हैं लेकिन आज तक विकलांग चंद्र शेखर चौरसिया को सरकार के द्वारा पारित कोई भी सुविधा नही मिली विकलांग चंद्र शेखर चौरसिया का आज तक न ही आयुष्मान कार्ड बना है और न ही विकलांग वाली साइकिल प्रदान किया गया और न ही कालोनी दिया गया न ही शौचालय दिया गया यह कैसी विडंबना है कि उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद के गृह जनपद में लोग सरकार के द्वारा पारित किए गए कानून का उलंघन करके एक गरीब असहाय विकलांग को किसी ने कोई सुविधा नहीं प्रदान किया है जिससे सरकार की योजनाओं के पारदर्शी तरीके से लागू होने की हकीकत का अंदाजा लगाया जा सकता है

[22/02, 7:29 pm] +91 96485 18828: *पूजा स्थल पर अवैध अतिक्रमण के विरोध में उतरे लोग, प्रर्दशन*

*मामला तहसील क्षेत्र के पल्हना का, लेखपाल पर लगा धार्मिक भावनाओं पर ठेस पहुंचाने का आरोप*

*हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अवधेश नारायण शुक्ला की अगवाई में हुआ कार्यक्रम*

*कौशाम्बी* चायल तहसील में तैनात लेखपाल पर धार्मिक आस्था पर चोट पहुंचाने तथा मंदिर पर लोगों द्वारा अवैध अतिक्रमण करवाए जाने के आरोप को लेकर गुरुवार के दिन सैकड़ो की संख्या में पहुंचे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने चायल तहसील में प्रदर्शन किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने लेखपाल के खिलाफ नारे लगाते हुए उसे निलंबित कराए जाने की मांग की। गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि लेखपाल ने ब्रह्मदेव स्थान पर जूता पहनकर चढ़ने का प्रयास किया। गांव के लोगों के विरोध पर लेखपाल ने भगवान और गांव के लोगों को भला बुरा कहा, जिसके चलते गांव के लोगों में भारी आक्रोश था। इसी के विरोध में पहुंचे गांव के सैकड़ो लोगों ने उप जिलाधिकारी चायल को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग किया।

इस मौके पर लोगों ने न्याय की मांग करते हुए कहा कि चायल तहसील के थाना संदीपन घाट के ग्राम सभा पल्हाना में प्राचीन पीपल के वृक्ष के नीचे ब्रह्मदेव स्थान है जिसे गांव के लोग सैकड़ो साल से पूजते आ रहे हैं जो हमारे आस्था का प्रतीक है। इस ब्रह्मदेव स्थल गांव के ही धरमपाल, गुड्डू, मिथलेश,धर्मेन्द्र ने बरमबाबा के स्थान के ऊपर से सोरेपुस्ती से दरवाजा लगाकर रातों रात रास्ता कायम करने का प्रयास किया गया था। जिसमें वर्तमान चौकी इंचार्ज ने दरवाजे में ताला लगवाकर चाभी चौकी में रखवा लिया गया था और निरोधात्मक कार्यवाही किया था उपजिलाधिकारी चायल द्वारा 2 जून 2022 को जाँच कराई गई, जिसकी जाँच रिपोर्ट की प्रति संलग्न है। तब से दरवाजा बंद तथा ताला लगा हुआ था।

दिनांक 20/11/23 को शाम को उपरोक्त लोगों द्वारा हल्का लेखपाल की मिली भगत से ताला तोड़ कर दरवाजा खोल लिया जब उक्त प्रकरण में गांव के लोगों ने हल्का लेखपाल से इस अन्याय के विषय में बताया तो गांव के दर्जनों लोगों के सामने हल्का लेखपाल ने कहा कि जूता पहन के और पैर रखने से तुम्हारे ब्रह्म देव दबे नहीं जा रहे हैं जब उनको परेशानी होगी तो तुम्हारे भगवान आकर मुकदमा दाखिल करेंगे हम कार्रवाई कर देंगे लेखपाल के इस कथन से गांव के लोगों की भावनाएं आहत हुई है जिम्मेदार सरकारी कर्मचारी कैसे लोगों की भावनाओं और धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचा सकता है। इस मौके पर हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष अवधेश नारायण शुक्ला ने कहा कि लेखपाल के द्वारा किया गया कृत्य घोर निंदनीय है और माफ करने लायक नहीं है। इसकी तत्काल जांच उच्चाधिकारी द्वारा कराकर दोषी लेखपाल पर कार्रवाई करते हुए ब्रह्मदेव स्थल पर अतिक्रमण को हटाए जाने की कार्यवाही करे । आज ज्ञापन के माध्यम से संगठन आपको सूचना दे रहा है मामले की गंभीरता को देखते हुए 7 दिन के अंदर में कार्रवाई करने की कृपा करें अन्यथा मजबूरन संगठन को जिला मुख्यालय में धरना एवम् प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की होगी। इस मौके पर प्रमुख रूप से शिवम् पाण्डेय, दीपक मौर्य, जेपी सरोज, देवमणि मिश्रा, रंजीत कुमार, प्रदीप कुमार, संदीप साहू, महेंद्र, रामबाबू मिश्रा, आशीष वर्मा, घनश्याम सोनी, जितेंद्र सोनकर, लवकुश पाल, रजत कुमार, अनूप शर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

: *सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह गया विकलांग परिवार*

*कौशांबी* मंझनपुर के अंतर्गत दीवर निवासी चंद्र शेखर चौरसिया बचपन से जन्म जाति विकलांग है लगभग 51वर्ष उम्र हो जाने के बाद इन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल सका है विकलांग होने के बाद इनका हौसला कम नहीं हुआ और लगातार अधिकारियों के चौखट पर योजनाओं का लाभ लेने के लिए फरियाद करते रहे लेकिन अधिकारी नहीं पसीजे और इन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल सका मौजूदा सरकार डंका पीटती है की हमने पूरे हिंदुस्तान में गरीब किसान के लिए कई योजनाएं चलाई है सरकार के सांसद विधायक सरकारी योजनाओं के पारदर्शी तरीके से लागू होने की बड़ी-बड़ी बात करते हैं लेकिन आज तक विकलांग चंद्र शेखर चौरसिया को सरकार के द्वारा पारित कोई भी सुविधा नही मिली विकलांग चंद्र शेखर चौरसिया का आज तक न ही आयुष्मान कार्ड बना है और न ही विकलांग वाली साइकिल प्रदान किया गया और न ही कालोनी दिया गया न ही शौचालय दिया गया यह कैसी विडंबना है कि उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद के गृह जनपद में लोग सरकार के द्वारा पारित किए गए कानून का उलंघन करके एक गरीब असहाय विकलांग को किसी ने कोई सुविधा नहीं प्रदान किया है जिससे सरकार की योजनाओं के पारदर्शी तरीके से लागू होने की हकीकत का अंदाजा लगाया जा सकता है

[22/02, 8:11 pm] +91 99191 96696: *अफसरों पर भारी पड़े चार सेक्रेटरी शासकीय फरमान को दरकिनार कर पुनः कराया स्थानातंरण*

*माननीयों के रहमोकरम पर महीने भर में ही फिर स्थानंतरण कराकर मूल तैनाती ब्लाक में वापस किया ज्वाईन*

*कौशाम्बी।* सत्ता पक्ष के माननीय के नजदीक कहे जाने वाले जिले में चार सेक्रेटरी अफसरों पर भारी पड़ गए है। शासकीय फरमान को दर-किनार महीनाभर में चार सेक्रेटरियों ने मूल तैनाती ब्लाक में वापस स्थानंतरण करा लिया है। महीने भर में चारो सेक्रेटरियों ग्राम सचिव के स्थानंतरण ने सीएम योगी के जीरो टॉलरेंस के दावे को कटघरे में खड़ा कर दिया है। इलाकाई लोगों ने मामले की शिकायत अफसरों से किया है।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर एक ही ब्लाक में तीन साल से तैनात सेक्रेटरियों ग्राम पंचायत सचिव का स्थानांतरण दूसरे-दूसरे ब्लाक में कर दिया गया था। इसी के तहत सिराथू ब्लाक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी सतीश चौधरी का स्थानांतरण कौशाम्बी ब्लाक कर दिया गया था। साथ ही नेवादा ब्लाक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी अंशुमान सिंह, अजय सिंह व अनुराग का स्थानांतरण मूरतगंज ब्लाक कर दिया गया था। आरोप है कि अफसरों ने महीने भर में सतीश चौधरी को कौशाम्बी ब्लाक से पुनः सिराथू ब्लाक में तैनात कर दिया है। इसके अलावा ग्राम पंचायत अधिकारी अंशुमान, अनुराग व अजय को भी मूरतगंज ब्लाक से नेवादा ब्लाक में पुनः तैनात कर दिया गया है। साथ ही सतीश चौधरी को सिराथू ब्लाक में फिर से ग्राम पंचायतों का चार्ज सौंप दिया गया है। जबकि अजय व अंशुमान ने भी नेवादा में ज्वाईन कर लिया है। जबकि अनुराग को रिलीव करने की कवायद चल रही है। सूत्रों की माने तो चारों सेक्रेटरियों ने स्थानंतरण के लिए अफसरों को मोटी रकम भेंट करने के साथ ही एक माननीय से सिफारिश भी कराया है।

*फिर शुरु हुआ ट्रांसफर पोस्टिंग का खेल*

*कौशाम्बी।* ग्राम पंचायतों में एक बार फिर ट्रांसफर पोस्टिंग का खेल शुरु हो गया है। मन माफिक ग्राम पंचायतों में तैनाती के लिए सेक्रेटरी अफसरों से सम्पर्क कर रहें हैं। साथ ही नेताओं से सिफारिश भी करा रहें है। इस संबंध में जिलाधिकारी कौशांबी राजेश कुमार राय से बात की गई तो उनका कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

[22/02, 8:11 pm] +91 99191 96696: *बोर्ड परीक्षा से पहले नलकूप में फंदे से लटका मिला हाईस्कूल का छात्र*

*घर से खेत मे दवा डालने को कह कर गया था नलकूप*

*कौशाम्बी।* मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कोर्रो मे किशोर का शव नलकूप मे फंदे से लटका मिला है, किशोर ने यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू होने से महज 12 घंटे पहले मौत को गले लगा लिया। परिजनो ने बताया किशोर 4 साल पहले हुए एक सड़क हादसे मे सिर मे चोट लगने के चलते पढ़ाई मे काफी कमजोर हो गया था। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई है।

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कोर्रो गाँव मे राम नरेश अपनी पत्नी व 3 बेटे एक बेटी के साथ रहते है। राम नरेश घर की आर्थिक जरूरत को पूरा करने के लिए जिले से बाहर ईंट भट्ठे मे रहकर मजदूरी करते है। बड़ा बेटा गुरु प्रसाद शादी के बाद अपने परिवार का खर्च पूरा करने के लिए मंझनपुर के एक खराद की दुकान मे काम करता है। छोटा हरिप्रसाद ओसा कस्बे मे मोटर मैकेनिक है। सबसे छोटा भाई रामप्रसाद (16) पढ़ाई कर सके इसके लिए भाइयो ने पढ़ाई नहीं की।मृतका छात्र के भाई गुरु प्रसाद ने बताया कि छोटा भाई राम प्रसाद 4 साल पहले सड़क हादसे मे गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसके सिर मे चोट आई थी। इसके बाद से वह पढ़ाई मे बेहद कमजोर हो गया था। पिछली बार बोर्ड की परीक्षा मे फेल हो गया था। इस बार वह फिर से इम्तेहान की तैयारी मे था। लेकिन ना जाने किस बात की परेशानी भाई को हो गई कि उसने मौत को गले लगा लिया। जबकि घर वाले पढ़ाई का दबाव भी नहीं बनाते थे।

माँ फूलमती ने बताया, बेटा रामप्रसाद दोपहर करीब 12 बजे खाना खाकर खेत मे दवा डालने की बात कहकर नलकूप की तरफ गया। नलकूप घर से महज 500 मीटर की दूरी पर उनके खेत मे स्थित है। शाम तक बेटा घर नहीं आया तो उसे देखने नलकूप पहुची। नलकूप का दरवाजा खोला तो बेटा रस्सी के सहारे लटका हुआ था। शोर मचा कर लोगो को एकत्रित किया। बेटे ने न जाने किस गुनाह की सज़ा उन्हे दे दी है। वह अपने राम प्रसाद को अब अभी देख नहीं पाएगी।थाना पुलिस मंझनपुर ने लाश मिलने की सूचना पर उसे कब्जे मे लिया है। पूंछ-तांछ की कार्यवाही पूरी कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने बताया, किशोर के शव को पंचायतनामा की कार्यवाही के बाद कब्जे मे लिया गया है।

[22/02, 8:41 pm] +91 88401 88542: *पेशेवर अपराधी ने गला घोटकर हत्या करने का किया प्रयास नहीं दर्ज हुआ मुकदमा*

*दिनदहाड़े घटना को अंजाम दिए जाने के बाद इलाके में दहशत का है माहौल*

*हमले में यदि पुलिस अधिकारियों ने जांच कराई तो कोतवाली पुलिस और चौकी पुलिस का पेशेवर अपराधी से गठजोड़ उजागर होना तय*

*कौशाम्बी* मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बरातफारिक गांव में मंगलवार की सुबह एक पेशेवर अपराधी ने बेटे के साथ मिलकर रमाकांत मौर्य के गले में रस्सी फंसा कर उनकी हत्या का प्रयास किया रस्सी फसाए जाने के बाद रमाकांत हाथ पैर झटकने लगे वह तड़पने लगे और बचाव में चीख पुकार करने लगे जिससे रस्सी छूट गयी इसके बाद अपराधी के बेटे ने हथोड़ा उठा लिया और रमाकांत को मारने लगा हथौड़े की कई चोट रमाकांत मौर्य के पीठ पर लगी जिससे वह विचलित हो गए हथौड़े की मार से बचने के लिए रमाकांत झुक गए जिससे बेटे के हथोड़ा का प्रहार उनके अपराधी पिता के सर में लग गया और उसके सर से खून बहने लगा रमाकांत मौर्य के गले में रस्सी के स्पष्ट गहरे निशान दिखाई पड़ रहे हैं पीठ में हथौड़े के निशान साफ दिखाई पड़ रहे हैं दिनदहाड़े गले में रस्सी फंसा कर हत्या किए जाने की कोशिश के इस मामले के बाद क्षेत्र में दहशत और भय का माहौल है पुलिस ने मामले में प्राण घातक हमले का मुकदमा आरोपी और उसके बेटे के विरुद्ध दर्ज करने के बजाय रमाकांत मौर्य पर शांति भंग की धारा में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया हमला करने वाले पर जब पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया तो उसकी गिरफ्तारी का सवाल ही नहीं बनता है कोतवाली पुलिस के अंधेरगर्दी की हद तो तब हो गई जब जिसकी जान लेने का प्रयास किया गया उसी से पुलिस को शांति भंग का खतरा दिखाई पड़ने लगा और उसी का चालान कर दिया घटना को तीन दिन बीत चुके हैं लेकिन मामले में पुलिस ने प्राण घातक हमले का मुकदमा नहीं दर्ज किया है जिससे थाना और चौकी पुलिस के अपराधियों से साठगांठ का अंदाजा लगाया जा सकता है रमाकांत मौर्य पर हमला करने वाला अपराधी 18 वर्षों पहले पश्चिम शरीरा थाने का भी हत्या का नामजद मुलजिम है हत्या के मामले में लगभग 3 वर्ष तक जेल की सजा काट चुका है मंझनपुर कोतवाली में भी उस अपराधी के विरुद्ध पूर्व से गम्भीर धाराओ में मुकदमे दर्ज है पूर्व की हत्या के मामले में पश्चिम शरीरा पुलिस ने आरोप पत्र भी अदालत में दाखिल किया था लेकिन गवाहों के मुकर जाने से अदालत से वह बरी हो गया है पुलिस ने शातिर अपराधी पर गुंडा एक्ट गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई नहीं की है बल्कि रमाकांत मौर्य के गले में रस्सी फंसा कर प्राण घातक हमले के मामले में भी मंझनपुर कोतवाली पुलिस और उसकी चौकी पुलिस अपराधी का बचाव कर मामले को नया रूप देने का प्रयास कर रही है इस हमले के मामले में यदि पुलिस अधिकारियों ने जांच कराई तो कोतवाली पुलिस और चौकी पुलिस का पेशेवर अपराधी से गठजोड़ उजागर होना तय है

[22/02, 9:39 pm] +91 96485 18828: *एसडीएम के पेशकार को हटाने के लिए बोर्ड ऑफ रेवेन्यू के प्रमुख सचिव को अधिवक्ताओं ने लिखा पत्र*

*चायल कौशाम्बी* उप जिला अधिकारी चायल के न्यायालय में तैनात पेशकार धारा सिंह के कार्यों एवं व्यवहार से चायल तहसील के अधिवक्ता पूर्ण रूप से असंतुष्ट हैं, एसडीएम के पेशकार धारा सिंह पर अधिवक्ताओं ने गम्भीर आरोप लगाया है।प्रमुख सचिव को भेजे पत्र में अधिवक्ताओं ने कहा कि बिना उप जिला अधिकारी की जानकारी के पत्रावली का निस्तारण करवा देता है जिससे अधिवक्ताओं में रोष है अधिवक्ताओं ने कहा कि पेशकार के कारनामे से किसी दिन स्थिति बिगड़ सकती है अधिवक्ताओं ने बोर्ड ऑफ रेवेन्यू के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर पेशकार धारा सिंह को अन्यत्र स्थानांतरण करने की मांग की है।

Taza Khabar