कौशाम्बी22अगस्त25*जनता दर्शन में शिकायतकर्ता रवि ने मजदूरी न मिलने की डीएम से की शिकायत*
*जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था से वार्ता कर तत्काल दिलवाई मजदूरी की धनराशि*
*कौशांबी।* जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के जनता दर्शन में उपस्थित होकर शिकायतकर्ता रवि पुत्र छेदीलाल निवासी- हजरतगंज, मंझनपुर ने प्रार्थना-पत्र देकर अवगत कराया कि ठेकेदार द्वारा कुल मजदूरी रुपए 31450 में से रुपए 17700 का भुगतान कर दिया गया हैं तथा शेष 13750 धनराशि का भुगतान कई बार कहने के बावजूद भी नहीं किया जा रहा है। पैसा न देने की धमकी दी जा रही है।जिलाधिकारी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कार्यदाई संस्था से वार्ता कर तत्काल प्रार्थी रवि को उसकी मजदूरी की शेष 13750 धनराशि दिलवाई।
*गणेश साहू पत्रकार अखंड भारत संदेश समाचार पत्र जनपद कौशांबी* 9919196696

More Stories
वाराणसी 5 मार्च 26*रामकृष्ण मिशन अस्पताल सिर्फ सेवा आश्रम नाम का ही रह गया, व्यवस्था दलाली पर*
नई दिल्ली 5 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर देश और राज्यों से बड़ी खबरें
नई दिल्ली *दिनांक : यूपीआजतक न्यूज चैनल पर 05 मार्च 2026 वृहस्पतिवार**🔱 आज का राशिफल 🔱*