March 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी21फरवरी24*सड़क चौड़ीकरण में जमीन जाने के बाद महिला की जमीन पर पड़ोसी दबंग कर रहे हैं कब्जा*

कौशाम्बी21फरवरी24*सड़क चौड़ीकरण में जमीन जाने के बाद महिला की जमीन पर पड़ोसी दबंग कर रहे हैं कब्जा*

कौशाम्बी21फरवरी24*सड़क चौड़ीकरण में जमीन जाने के बाद महिला की जमीन पर पड़ोसी दबंग कर रहे हैं कब्जा*

*दो दिन पूर्व जिला अधिकारी ने उप जिला अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा है कि तत्काल जांच कर ले और अवैध कब्जा ना हो*

*कौशाम्बी।* मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत भड़ेसर के आस्था विहार कॉलोनी में 4 वर्षो पूर्व सुषमा देवी ने दीपक पांडेय से प्लाट खरीदा था इस प्लांट पर पूर्व में दिनेश शुक्ला और आशीष शुक्ला द्वारा बाउंड्री का निर्माण कराया था सुषमा देवी ने अपनी जमीन पर बनी बाउंड्री पर कब्जा प्राप्त किया और कुछ निर्माण भी कराया था सुषमा देवी के बगल में सत्यवर पांडेय आदि ने भी जमीन खरीदा था लेकिन उसके बाद मंझनपुर से घना के पुरवा की सड़क का चौड़ीकरण हुआ जिसमें जमीन का अन्य हिस्सा सड़क चौडीकरण में चला गया सुषमा देवी की जमीन के बगल में सत्यवर पांडे सहित कई लोगो ने भी जमीन खरीदा था सत्यवर पांडेय सहित कई लोगो की जमीन सड़क चौड़ीकरण में चली जाने के बाद सरकार से मुआवजा लेने के बजाय सत्यवर पाण्डेय ने सुषमा देवी की जमीन की बाउंड्री को तोड़ दिया है और सुषमा देवी की जमीन पर पिलर का निर्माण शुरू कर दिया है जब इस बात की जानकारी सुषमा देवी के पति मनोज कुमार शुक्ला को हुई तो उन्होंने जमीन कब्जा करने से रोका मौके पर उप निरीक्षक भी पहुंचे जांच पड़ताल कर उन्होंने सत्यवर को जमीन कब्जा करने से रोका तत्काल मौके पर कब्जा रोक दिया गया लेकिन बाद में तमाम ड्रामा बाजी और बहने के बाद फिर कब्जा शुरू कर दिया गया सुषमा देवी की जमीन पर जबरिया कब्जे का यह मामला ठंडा नहीं हुआ और सत्यवर पाण्डेय लगातार जमीन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं सुषमा देवी और उनके पति ने मामले की शिकायत थाना तहसील से लेकर अन्य अधिकारियों से भी की लेकिन किसी प्रकार का ठोस निस्तारण नहीं हो सका जिस पर सुषमा देवी के पति मनोज कुमार शुक्ला 2 दिन पूर्व जिला अधिकारी से मिले और उन्होंने जबरिया जमीन कब्जा करने की बात कहते हुए अवैध कब्जा करने वाले लोगों पर रोक लगाने की मांग की है मनोज कुमार शुक्ला की बात सुनने के बाद जिला अधिकारी ने उप जिला अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा है कि तत्काल जांच कर ले और अवैध कब्जा ना हो।

Taza Khabar