कौशाम्बी21अक्टूबर*निःशुल्क यूनीफार्म, स्कूल बैग के स्थान पर धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे अभिभावकों के बैंक खाते में*
*कौशाम्बी* जिला बेसिक शिक्षाधिकारी द्वारा बताया गया कि शासन के निर्देशानुसार कक्षा-1 से 8 तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के उपयोगार्थ उपलब्ध कराये जाने वाले निःशुल्क यूनीफार्म, स्कूल बैग एवं जूता-मोजा के स्थान पर इन सामग्रियों के क्रम से संबंधित धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे छात्र-छात्राओं के माता पिता अभिभावकों के बैंक खाते में हस्तान्तरित किया जायेगा
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने समस्त खण्ड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया है व्यापक प्रचार प्रसार कर सुनिश्चित किया जाय कि शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं के माता पिता अभिभावक का बैंक खाता आधार से सीडेड और सक्रिय हो जाय, तथा छात्र छात्रओं के माता पिता अभिभावक को तत्काल सूचित किया जाय कि वे अपना बैंक खाता जो आधार से लिंक हो उस बैंक खाते से गत दो माह के अन्दर कोई एक लेन-देन होना अनिवार्य है, अन्यथा डी0बी0टी0 की धनराशि भेजना संभव नहीं होगा

More Stories
अयोध्या 7 मार्च 26*[ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लिया]*
लखनऊ 7 मार्च 26*वन विभाग में हरियाली के नाम पर खेल! कागज़ों में लाखों पौधे* , *ज़मीन पर सूखा सच*
भोपाल 7 मार्च 26*डॉक्टर की प्रताड़ना से तंग महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने दी जान