कौशाम्बी20मार्च*पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम का सीएमओ* *ने किया शुभारंभ*
कौशाम्बी विश्व से पोलियो का समूल उन्मूलन करने के लिए सरकार लगी है इसी क्रम में दिनांक 20 मार्च को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंझनपुर कौशांबी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा फीता काटकर पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि पोलियो का उन्मूलन बेहद जरूरी है यह बेहद खतरनाक बीमारी है और जिस व्यक्ति को पोलियो की बीमारी हो जाती है उसका जीवन बेकार हो जाता है उन्होंने कहा कि इसलिए पोलियो के उन्मूलन में सभी के सहयोग की आवश्यकता है इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ हिंद प्रकाशमणि, डॉक्टर शोएब अंसारी, डीएमसी प्रदीप पाल, विश्व स्वास्थ्य संगठन मॉनिटर आलोक दुबे बी0सी0पी0एम0 घनश्याम पाल, बीएमसी अरविंद पांडे तथा स्वास्थ विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। *नथन पटेल पत्रकार* *अखंड भारत संदेश समाचार* *पत्र कल्याणपुर कौशांबी*

More Stories
पूर्णिया बिहार 27 फरवरी 26* पूर्णिया में नेशनल टैलेंट हंट के ऑडिशन में उमड़े प्रतिभागी, कांग्रेस में शामिल होने का मौका : चित्रा बाथम
उन्नाव २७ फरवरी २६ * एजुकेशन किट पाकर खिले बच्चों के चेहरे
अयोध्या २७ फरवरी २६ * हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर, बड़ा हादसा टलाः इनायत नगर थाने के सामने हुई घटना, 4 लोग सुरक्षित।