कौशाम्बी20फ़रवरी26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[20/02, 19:22] +91 89577 51550: *ग्राम रोजगार सेवक की मौत के बाद परिवार पर टूट पड़ा पहाड़*
*ग्राम रोजगार सेवकों से स्थायी कर्मचारियों की तरह कार्य लिया जाता है, लेकिन सुविधाएं और वेतन समय पर नहीं दिया जाता।*
*कौशांबी* नेवादा ब्लॉक की ग्राम पंचायत अकबराबाद में संविदा पर अल्प मानदेय में तैनात ग्राम रोजगार सेवक इंद्रपाल का 19 फरवरी 2026 को बीमारी के चलते निधन हो गया। वह पिछले एक महीने से गंभीर रूप से बीमार थे, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण समुचित इलाज नहीं करवा सके। इंद्रपाल अपने पीछे अविवाहित तीन अवयस्क पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही दयनीय थी। अब बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और पालन-पोषण पर गंभीर संकट मंडरा रहा है।
ग्राम रोजगार सेवकों से स्थायी कर्मचारियों की तरह कार्य लिया जाता है, लेकिन सुविधाएं और वेतन समय पर नहीं दिया जाता। इंद्रपाल की मृत्यु ने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिवार और ग्रामीणों ने मृतक परिवार को आर्थिक सहायता, परिजनों को सरकारी नौकरी, बकाया मानदेय का तत्काल भुगतान और ईपीएफ कटौती की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।क्या आप इस मामले में प्रशासनिक कार्रवाई के बारे में अधिक जानकारी चाहते हैं या फिर ग्राम रोजगार सेवकों की समस्याओं पर चर्चा करना चाहते हैं?
[20/02, 20:23] +91 72030 25344: *कौशाम्बी पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव देवीगंज में हुआ भव्य स्वागत*
*कौशांबी* समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कौशांबी आगमन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला सपा नेता सुमित पांडेय के नेतृत्व में देवीगंज बाजार में सैकड़ों सपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया
कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया तथा नारेबाजी कर उत्साह प्रकट किया इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि वे मां शीतला के दर्शन करना चाहते हैं और शीघ्र ही पुनः क्षेत्र में आएंगे उनके इस वक्तव्य से कार्यकर्ताओं में और अधिक उत्साह देखने को मिला
[20/02, 20:33] +91 98391 01290: *पुलिस अधीक्षक ने ली शुक्रवार की परेड की सलामी,दिए अनुशासन व स्वच्छता के निर्देश*
*कौशाम्बी।* पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा पुलिस लाइन कौशाम्बी में शुक्रवार की परेड की सलामी ली गई। तत्पश्चात टोलीवार परेड का निरीक्षण करते हुए उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों एवं प्रशिक्षु आरक्षियों के टर्नआउट का अवलोकन किया। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों एवं प्रशिक्षु आरक्षियों को दौड़, पीटी अभ्यास एवं टोलीवार ड्रिल कराई गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा क्वार्टर गार्ड पर गार्ड की सलामी ली गई तथा गार्ड व गार्ड रूम का निरीक्षण कर साफ-सफाई व अनुशासन संबंधी आवश्यक निर्देश दिए गए। बाद परेड पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन स्थित मेस में भोजन की गुणवत्ता,आरटीसी बैरक प्रशिक्षण कक्ष,विभिन्न शाखाएँ डीसीआर,शस्त्रागार,डायल-112 कार्यालय,परिवहन शाखा प्रतिसार निरीक्षक कार्यालय एवं पुलिस बैरकों का निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी मंझनपुर एवं प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन मौजूद रहे।
[20/02, 20:33] +91 98391 01290: *पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा की गई जनसुनवाई*
*कौशाम्बी।* पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा दिनांक 20.02.2026 को पुलिस कार्यालय में आम जनमानस की समस्याओं के निस्तारण हेतु जनसुनवाई आयोजित की गई।इस दौरान उपस्थित फरियादियों द्वारा प्रस्तुत शिकायती प्रार्थना पत्रों को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा संबंधित प्रभारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया पुलिस अधीक्षक द्वारा यह निर्देशित किया गया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिल सके तथा पुलिस पर जनता का विश्वास और अधिक मजबूत एवं सुदृढ़ हो जनसुनवाई के दौरान एक फरियादी अपने छोटे बच्चों के साथ उपस्थित हुआ,पुलिस अधीक्षक द्वारा बच्चों को टॉफी देकर मानवीय संवेदनशीलता का परिजय दिया गया। इस सहृदयदापूर्ण पहल से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और भी मजबूत हुआ है
[20/02, 20:39] +91 99562 82731: *व्यापारी पर बार-बार हमला करने वाले की नहीं हुई गिरफ्तारी*
*कौशाम्बी* महेवा घाट थाना क्षेत्र के गरौली गांव में मणि शंकर निवासी अढौली पर 3 फरवरी और 5 फरवरी को दो बार ग़रौली निवासी झरलू सरोज ने गाली गलौज कर मारपीट किया था मणि शंकर की लाइब्रेरी बंद करने का दबाव बनाया था और उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी मामले में 5 फरवरी को महेवा घाट थाने में मुकदमा अपराध संख्या 21 सन 2026 पुलिस ने पंजीकृत कर लिया है लेकिन व्यापारी पर हमला करने की घटना को 15 दिन बीत गए हैं हमला करने वाला इलाके में खुलेआम घूम रहा है व्यापारी पर हमला करने वाले झरलू सरोज की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है व्यापारी परिवार ने हमलावर की गिरफ्तारी की मांग की है बताया जाता है कि व्यापारी पर हमला करने वाले आरोपी के बचाव में प्रदेश और देश की राजनीति करने वाले सपा के एक बड़े नेता के परिवार के लोग उतर आए हैं और व्यापारी पर हमला करने वाले को बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर बड़े नेता के परिवार के लोग लगा रहे हैं
[20/02, 20:46] Anil: *विधवा महिला ने खरीदा मकान दबंग कर रहे हैं जबरिया कब्जा*
*हर्रायपुर कौशांबी* चायल तहसील क्षेत्र के पट्टी परवेजा बाद बड़े गांव की विधवा महिला ननकी देवी पत्नी स्वर्गीय हिल्ला ने आराजी संख्या 784 मिलजुमला में टीन शेड का एक मकान राम नरेश पुत्र रामखेलावन से खरीद लिया था इस मकान का पंजीकृत बैनामा भी महिला ने करवाया था लेकिन गांव के दबंग रामचंद्र फूलचंद पप्पू सहदेव पुत्रगण अमरनाथ विधवा महिला के मकान पर बल पूर्वक कब्जा कर रहे हैं आरोप है कि इसके पहले भी दबंगों ने कई लोगों का मकान कब्जा कर लिया महिला के अनुसार इन दबंगों का गांव में आतंक है और लोगों को प्रताड़ित करते रहते हैं जब महिला ने मकान कब्जा करने का विरोध किया तो उसे गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दबंग दे रहे हैं महिला ने मामले की सूचना थाना पुलिस और तहसील प्रशासन को देकर दबंग के कब्जे को रोकने की मांग की है
[20/02, 20:46] Anil: *बच्ची से रेप करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
*कौशांबी* सराय अकिल थाना क्षेत्र में 17 फरवरी को 10 वर्षीय बच्ची के साथ अभियुक्त दुलदुल द्वारा रेप किया गया सराय अकिल थाना मे सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत हुआ उपरोक्त क्रम में दिनांक 20.02.2026 को सराय अकिल थाना पुलिस ने मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त दुलदुल बाबा उर्फ शीलता प्रसाद पुत्र स्व0 राम निवास निवासी रक्सराई थाना सराय अकिल को गिरफ्तार किया विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा हैं।
[20/02, 20:46] Anil: *गोली मारकर हत्या के अभियुक्त को आजीवन कारावास एवं 35,000 रुपये अर्थदण्ड की सजा*
*कौशांबी* मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत ऊनो में 04 अक्टूबर 2013 को राजन कुमार मिश्र के भाई राजमणि मिश्रा नंदू की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है गांव के बाहर तालाब किनारे लाश मिली थी मंझनपुर कोतवाली पर मु0अ0सं0 330/2013 धारा 147/148/149/302/120बी भादवि व मु0अ0सं0 418/2013 धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत हुआ जिसमें विवेचना के उपरान्त आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल हुआ जिससे सम्बन्धित अभियुक्त नीरज तिवारी पुत्र रामबाबू तिवारी निवासी ऊनो थाना मंझनपुर को दिनांक 20.02.2026 को न्यायालय जनपद कौशाम्बी द्वारा अभियुक्त को आजीवन कारावास व 35,000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
[20/02, 20:46] Anil: *आगामी पर्व होली एवं रमजान के दृष्टिगत सीओ ने की बैठक*
*कौशांबी* जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु शिवांक सिंह क्षेत्राधिकारी मंझनपुर द्वारा थाना मोहब्बतपुर पइंसा अंतर्गत ग्राम रामसहायपुर में विभिन्न समुदायों के धर्मगुरुओं,संभ्रांत व्यक्तियों एवं ग्राम प्रधानों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी द्वारा सभी उपस्थित जनों से आपसी सौहार्द,भाईचारा एवं शांति बनाए रखते हुए पर्वों को हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक उत्तेजक पोस्ट प्रसारित न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया।उपस्थित जनों द्वारा भी पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।
[20/02, 20:46] Anil: *वारण्टी अभियुक्त को चरवा थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*कौशांबी* पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में थाना चरवा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 200/07 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त घनश्याम पुत्र राजाराम निवासी ग्राम काजू थाना चरवा को गिरफ्तार किया गया विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया।
[20/02, 21:37] +91 98391 01290: *गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम में 04 लोग जिला बदर*
*कौशाम्बी।* जिला मजिस्ट्रेट डॉ.अमित पाल ने गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम 3(3) के अन्तर्गत कुल 04 लोगों को जिला बदर करने का आदेश दिए है। जिला बदर होने वालों में-रामतीरथ उर्फ तीरथ मौर्या पुत्र राम सुरेश निवासी ग्राम-रामपुर मडूकी थाना-मंझनपुर को 06 माह के लिए जिला बदर किया गया है। इसी प्रकार विकास तिवारी पुत्र कन्धई तिवारी निवासी ग्राम-इचौली थाना-कोखराज को 06 माह के लिए, सुनील तिवारी उर्फ मिथुन तिवारी पुत्र कन्धई तिवारी ग्राम-इचौली थाना-कोखराज को 06 माह के लिए एवं सुभाष सिंह पुत्र धारा सिंह निवासी ग्राम-लोधौर थाना-पिपरी को 06 माह के लिए जिला बदर किया गया।
[20/02, 21:42] +91 96216 39625: *नाला की सरकारी जमीन पर अवैध प्लाटिंग पर चला बाबा का बुलडोजर*
*एसडीएम चायल अरुण कुमार की कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों में मचा हड़कंप*
*कौशाम्बी।**नाला की सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। चायल तहसील क्षेत्र के रसूलाबाद उर्फ कोइलाहा गांव में नाला की सरकारी जमीन पर की गई अवैध प्लाटिंग के खिलाफ तहसील प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी और सख्त कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी अरुण कुमार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर चलवाया और अवैध रूप से किए गए कब्जों को ध्वस्त करा दिया जैसे ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने साफ किया कि सरकारी नाला और सार्वजनिक उपयोग की जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान राजस्व टीम ने जमीन की पैमाइश कर अवैध रूप से काटे गए प्लॉटों को चिन्हित किया और जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण व बाउंड्री आदि को हटवा दिया। उप जिलाधिकारी अरुण कुमार ने मौके पर ही सख्त संदेश देते हुए कहा कि “सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी कीमत पर अवैध प्लाटिंग या अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में यह संदेश गया है कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई की सराहना किया है।
[20/02, 21:59] +91 96486 24949: *संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की मौत पति सास ससुर के नाम मुकदमा दर्ज*
*महेवाघाट कौशांबी*। महेवाघाट थाना क्षेत्र के अलवारा गांव में गुरुवार की रात्रि में संदिग्ध परिस्थितियों में एक नव विवाहिता की मौत हो गई है मौत की जानकारी मिलते ही उसके माता-पिता भी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई है थाना पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है विवाहिता के पिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर पुलिस को शिकायती पत्र दिया है पुलिस ने पति सास ससुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है
जानकारी के मुताबिक मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के हटवा रामपुर मड़ूकी गांव निवासी दशरथ लाल ने अपनी बेटी कोमल देवी उम्र 22 वर्ष की शादी दो वर्ष पहले महेवाघाट थाना क्षेत्र के अलवारा गांव निवासी सोनू कुमार के साथ की थी शादी के बाद सोनू कुमार अपनी पत्नी कोमल देवी को लेकर हरियाणा पानीपत मजदूरी करने चला गया था सोनू कुमार के बाबा देवी राजपूत उम्र 75 वर्ष का बीते दिनों निधन हो गया था बाबा के निधन की जानकारी मिलने के बाद सोनू अपनी पत्नी कोमल देवी के साथ वापस अपने गांव अलवारा लौटा था गुरुवार की रात्रि में संदिग्ध परिस्थितियों में कोमल देवी की मौत हो गई है मौत की जानकारी मिलते ही उसके माता-पिता सहित मायके के लोग कोमल देवी के ससुराल पहुंच गए हैं और दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को शिकायती पत्र दिया थाना पुलिस ने पति सास ससुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है और विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है थाना अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा।
[20/02, 21:59] +91 96486 24949: *बोर्ड परीक्षा केदो में घंटों विलंब से पहुंच रहे हैं कक्ष निरीक्षक*
*कौशांबी*। बोर्ड परीक्षा केंद्र को व्यवस्थित तरीके से नकल विहीन संपन्न करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है लेकिन बोर्ड परीक्षा केदो में कक्ष निरीक्षक समय से नहीं पहुंच रहे हैं प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा केदो में लगाई गई है लेकिन प्रतिदिन प्राथमिक विद्यालय में विलंब से पहुंचने वाले शिक्षक बोर्ड परीक्षा केंद्र में भी विलंब से पहुंच रहे हैं जिससे बोर्ड परीक्षा पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं बताया जाता है कि एस ए बी इंटर कॉलेज सैनी केंद्र पर 20 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई लेकिन आकांक्षा सिंह प्रियंका शुक्ला प्रशांत कांत प्रथम पाली की परीक्षा में 8:15 पर विद्यालय परीक्षा केंद्र पहुंचे हैं प्राथमिक विद्यालय बक्शी का पूरा कड़ा के शिक्षक जयप्रकाश बिना बताए बोर्ड परीक्षा केंद्र से गायब हो गए हैं इससे बोर्ड परीक्षा पर बड़े सवाल खड़े हैं केंद्र व्यवस्थापक में जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेजकर कक्ष निरीक्षकों के गायब रहने की सूचना दी है जब समय से विद्यालय में कक्ष निरीक्षक नहीं पहुंचेंगे तो कैसे विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिकाएं और प्रश्न पत्र समय से मिलेंगे और जब समय से प्रश्न पत्र उत्तर पुस्तिकाएं नहीं मिलेंगे तो पूरे समय परीक्षार्थी कैसे तनाव मुक्त वातावरण में परीक्षा दे पाएंगे।
[20/02, 22:22] +91 63921 77313: *फरीदपुर गांव के गेट के पास बेहोश मिली युवती जिला अस्पताल पहुंचते हो गई मौत*
*करारी कौशाम्बी* करारी थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव के गेट के पास शुक्रवार को एक युवती बेहोशी की हालत में पड़ी मिली है जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मामले की सूचना थाना पुलिस और एम्बुलेंस को दी मौके पर पहुंची करारी थाना पुलिस ने बेहोश युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा लेकिन अस्पताल पहुंचते पहुंचते युवती की मौत हो गई है युवती की मौत की जानकारी मिलते ही उसके घर परिवार के लोग भी पहुंच गए हैं युवती गेट के पास कैसे पहुंची और कैसे बेहोश हुई इस बारे में कोई खुलासा नहीं हो सका है
जानकारी के अनुसार बेहोश मिली युवती की पहचान मुस्कान निवासी गुलामीपुर थाना करारी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से बेहोश युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया लेकिन जिला अस्पताल पहुंचते युवती की मौत हो गई है पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस द्वारा परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी पहुंच गए हैं पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

More Stories
मथुरा20फ़रवरी26*सर्राफ की दुकान से चोरी करने वाले 01 वाँछित अभियुक्त व 01 बाल अपचारी को किया गया गिरफ्तार
कौशाम्बी 20फ़रवरी26*जुमे की नमाज पर सुरक्षा व्यवस्था का एएसपी ने किया निरीक्षण*
कौशाम्बी20फ़रवरी26*गोडसे के पदचिन्हों पर चलने वाली है दमनकारी भाजपा सरकार ~ राम बहादुर त्रिपाठी*