कौशाम्बी1जुलाई25*कलेक्ट्रेट स्थित बौद्ध वाटिका में डीएम ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
*कौशाम्बी* पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बौद्ध वाटिका में पौधा रोपित कर पर्यावरण संतुलन और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया।पौधारोपण के बाद जिलाधिकारी ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की समस्या का समाधान केवल वृक्षारोपण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता से ही संभव है। प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। यह न केवल प्रकृति के लिए बल्कि मानव जीवन के लिए भी आवश्यक है।कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट के अधिकारी, कर्मचारी और सफाईकर्मी मौजूद रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने और निभाने का संकल्प लिया। बौद्ध वाटिका में पौधारोपण से परिसर की सुंदरता में वृद्धि के साथ-साथ वातावरण भी और शुद्ध होगा।कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने सभी से अपील की कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उन्हें संरक्षित करें, जिससे आने वाली पीढ़ियों को भी स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण मिल सके।
*रितेश जायसवाल पत्रकार अखंड भारत संदेश समाचार पत्र आषाढा कौशाम्बी* *9792789256*

More Stories
हाजीपुर 23 मार्च 26*चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार*
महोबा 23 मार्च 26*रंजिशन पुत्र की गोली मारकर हत्या’ और बचाव में आए पिता पर कुल्हाड़ी से हमला
पूर्णिया बिहार23मार्च26* जनता की आवाज़ जिलाधिकारी की पहल : सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत सुनी गई समस्याएं_