September 28, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी19सितम्बर25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर कौशाम्बी की खास खबरें

कौशाम्बी19सितम्बर25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर कौशाम्बी की खास खबरें

कौशाम्बी19सितम्बर25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर कौशाम्बी की खास खबरें

 

[19/09, 6:31 pm] +91 99191 96696: *जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में निर्माणाधीन ट्रॉजिट हॉस्टल सहित समस्त कार्यों को दीपावली से पूर्व पूर्ण कराने के दिए निर्देश*

*कौशांबी।* जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, करारी में निर्माणाधीन ट्रॉजिट हॉस्टल आदि का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।जिलाधिकारी ने सहायक अभियंता यू0पी0 सिडको से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्माण कार्य लम्बित पाये जाने पर कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि विद्यालय के अन्दर की सड़क का कार्य एवं पेन्टिंग आदि का कार्य दीपावली से पूर्व पूर्ण करा लिया जाय। उन्होंने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित बनाये रखने के भी निर्देश दिए।

[19/09, 6:31 pm] +91 99191 96696: *बैनामा विलेख का मौके पर जाकर डीएम ने किया सत्यापन*

*कौशांबी।* जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जनपद के विभिन्न उप निबन्धक कार्यालयों में पंजीकृत होने वाले विक्रय विलेखों में सबसे बडे मूल्य के विक्रय विलेख में से तहसील मंझनपुर के उप निबन्धक कार्यालय में पंजीकृत एक विक्रय विलेख सख्या-4815/2025 का अवाना आलमपुर में जाकर स्थलीय सत्यापन किया।विक्रय विलेख अवाना आलमपुर,जो करारी से बैंगवा जनपदीय सड़क/मार्ग से सटी हुई और आबादी से 100 मीटर से दूर दर्शाया गया था।जिलाधिकारी ने इस विलेख के सम्बन्ध में उप निबन्धक मंझनपुर को स्टाम्प आंगणन कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सुखलाल प्रसाद वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

[19/09, 6:31 pm] +91 99191 96696: *अपर जिलाधिकारी न्यायिक परियोजना अधिकारी डूडा ने नगर पालिका परिषद मंडानपुर व भरवारी में किया लोक कल्याण मेले का शुभारम्भ*

*कौशांबी।* अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)/परियोजना अधिकारी डूडा प्रबुद्ध सिह ने भारत सरकार से प्राप्त आदेशानुसार जनपद कौशाम्बी के समस्त नगर पंचायत/नगर पालिका परिषद् में प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर आत्मनिर्भर निधि (पी.एम. स्वनिधि) पुनर्गठित योजनान्तर्गत दिनांक 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर,2025 तक 16 दिवसीय विशेष अभियान “लोक कल्याण मेले” के आयोजन का शुभारम्भ नगर पालिका परिषद मंडानपुर व भरवारी में किया।लोक कल्याण मेले का मुख्य उद्देश्य रेहड़ी/पटरी के विक्रेताओं को योजनान्तर्गत अपना व्ययसाय को बढ़ाने के लिए प्रथम ऋण के लिए रू0 15,000/ एवं द्वितीय ऋण के लिए रू0 25,000/- तक के लिए आवेदन कर सकते है। इसके ही साथ योजनान्तर्गत पूर्व ऋण प्राप्त पथ विक्रेताओं को भारत सरकार, 08 अन्य योजनाओं से लाभान्वित कियें जाने के लिए उनके परिवार की प्रोफाइलिंग भी की जायेंगी एवं फूड पथ विक्रेताओं को एस.एफ.एस.एस.ए.आई. द्वारा प्रशिक्षण भी दिया जायेंगा।अंगीकार अभियान 2025 के अन्तर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अन्तर्गत प्रथम चरण 17 से 27 सितम्बर तक डोर टू डोर जागरूकता कार्यक्रम तथा नगर पंचायतो/नगर पालिका परिषद् स्तर पर एवं द्वितीय चरण 15 से 31 अक्टूबर,2025 तक जिला मुख्यालय स्तर पर शिवरों का आयोजन किया जायेंगा।इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद भरवारी कविता पासी,अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह व राम सिंह, श्री कामरान अहमद, शहर निशन प्रबंधक, श्री अदनान फैजी सीएलटीसी राजेन्द्र कुमार गुप्ता सामुदायिक आयोजक डूडा एवं अन्य कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

[19/09, 6:31 pm] +91 99191 96696: *निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा के अन्दर पूर्ण कराए–डीएम*

*जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन कल्याण मण्डपम का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का लिया जायजा*

*कौशांबी।* जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शुक्रवार को नगर पालिका परिषद, मंझनपुर की निर्माणाधीन कल्याण मण्डपम का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। परियोजना प्रबन्धक सी.एन.डी.एस. ने जिलाधिकारी को बताया कि कल्याण मण्डपम की लागत रू0-5.67 करोड़ धनराशि हैं। शासन द्वारा रू0-2.83 करोड़ धनराशि अवमुक्त हो चुकी है। कार्य तेजी से चल रहा है।जिलाधिकारी ने परियोजना प्रबन्धक से कहा कि निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा के अन्दर पूर्ण करा लिया जाय। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सुखलाल प्रसाद वर्मा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रमाशंकर एवं अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

[19/09, 6:54 pm] +91 98391 01290: *अपर पुलिस अधीक्षक ने किया महिला थाने का आकस्मिक निरीक्षण*

*दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश*

*कौशाम्बी* अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा महिला थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय व्यवस्था, सीसीटीएनएस कक्ष, मालखाना, अपराध रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों एवं रजिस्टरों का गहनता से अवलोकन किया।निरीक्षण के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी एवं स्टाफ को समस्त अभिलेखों को अद्यावधिक (अप-टू-डेट) रखने, कार्यालय की साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा महिला संबंधी प्रकरणों में संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही, द्वारा मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत महिला हेल्प लाइन नंबरों के बारे में महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक करने एवं नागरिकों को साइबर सुरक्षा के उपायों से अवगत कराने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

[19/09, 6:54 pm] +91 98391 01290: *हत्या का प्रयास करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी* करारी थाना पर 16 सितम्बर को रूबी पत्नी शेरा निवासी हिसामपुर थाना करारी द्वारा सूचना दी गयी गांव के ही कसीद व अन्य 03 लोगों द्वारा मेरे घर में घुसकर मुझे व मेरे पति को लाठी, डण्डा व फरसा से बुरी तरह मारापीटा गया जिससे मेरे पति गम्भीर रूप से घायल हो गये है तथा गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी दी गयी है थाना करारी पर मु0अ0सं0 297/25 धारा 109/333/115(2)/352/351(3) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत हुआ घटना की गम्भीरता को देखते हुए राजेश कुमार पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना करारी पुलिस को अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था उपरोक्त क्रम में थाना करारी पुलिस टीम द्वारा गस्त चेकिंग की जा रही थी कि इसी वांछित अभियुक्त कसीद पुत्र स्व0 नसीर निवासी ग्राम हिसामपुर डेरा थाना करारी को हिसामपुर ईट-भट्टे के पास से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01फरसा बरामद हुआ विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया है ।

[19/09, 7:07 pm] +91 99194 75893: *सोशल सेक्टर के सभी विभागों द्वारा तहसील स्तरीय शिविर का किया गया आयोजन*

*कौशांबी* सोशल सेक्टर के समस्त विभागों द्वारा तहसील-सिराथू में तहसील स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी मंतशा बानों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तीकरण, मिशन शक्ति, बाल विवाह, बाल श्रम कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पांसरशिप योजना सहित विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी प्रदान कर आमजन-मानस को जागरूक कर अधिक से अधिक आवेदन कराये जाने के सम्बन्ध में जागरूक किया।जिला समाज कल्याण अधिकारी ने विभाग द्वारा संचालित वृद्धावस्था पेंशन, पारिवारिक लाभ, शादी अनुदान, एवं जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी तथा दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की समस्त योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। समस्त अधिकारियों द्वारा वृद्धावस्था पेंशन के 10 लाभार्थियों को योजना स्वीकृति प्रमाण पत्र, 10 दिव्यांग लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। इसके साथ ही निराश्रित महिला पेंशन की 05 लाभार्थियों सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाली 05 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, 05 आशा बहुओं को प्रमाण-पत्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, जिला पिछड़ावर्ग कल्याण अधिकारी, संरक्षण अधिकारी एवं महिला कल्याण विभाग के कर्मचारी तथा लाभार्थी एवं आमजन-मानस उपस्थित रहें।

[19/09, 7:07 pm] +91 99194 75893: *आईजीआरएस के प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति का मौके पर एसडीएम ने किया भौतिक सत्यापन*

*कौशांबी* ऑनलाइन प्राप्त आई0जी0आर0एस0 संदर्भ सं0-40017425016512 शिकायकर्ता दयाराम प्रजापति पुत्र स्व0 छेदी लाल प्रजापति निवासी-अवाना आलमपुर परगना करारी तहसील मंझनपुर के द्वारा उनकी भूमि पर विपक्षी द्वारा जबरन अवैध कब्जा करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया था। इस प्रकरण की स्थलीय जांच/भौतिक सत्यापन उप जिलाधिकारी मंझनपुर सुखलाल प्रसाद वर्मा व राजस्व निरीक्षक तथा लेखपाल द्वारा किया गया, निस्तारण सही पाया गया। उभय पक्ष आपस में भाई-भाई ह,ै जिनके मध्य आबादी की भूमि के बटवारे को लेकर विवाद था, जिसे राजस्व विभाग द्वारा आपसी सहमति के आधार पर निराकरण करा दिया गया है। शिकायतकर्ता तहसील के निस्तारण से संतुष्ट है।

Taza Khabar