कौशाम्बी19मार्च25*राष्ट्रीय जनउद्योग व्यापार संगठन के साथ नगर पालिका की हुई बैठक*
*भरवारी कौशाम्बी* नगर पालिका परिषद भरवारी के अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारी की बैठक हुई बैठक में नगरीय समस्याओ पर बिंदुवार नगर अध्यक्ष नीरज बनारसी ने चर्चा की नगर में अब तक योगदान देने वाले महापुरुषों के नाम पर विभिन्न चौराहों के नामकरण की बात प्रमुखता से रखी। इस प्रस्ताव पर उपस्थित सभी व्यापारियों ने अपनी सहमति दर्ज कराई। अधिशासी अधिकारी ने इस प्रस्ताव को शासन को भेजने की बात कही।नगर महामंत्री मुकेश ने नगर में दूषित पेयजल आपूर्ति को लेकर चर्चा की।साथ ही नगर उपाध्यक्ष क्रमशः सभी विनोद कुमार राजू, इस्तेखार अहमद, एसकुमार, शाहबजादे आदि ने रखी। दूषित पानी की सप्लाई गौरा के आशीष कुमार ने दी। सभी शिकायतो को गंभीरता से सुनकर जल्द ही निस्तारण का भरोसा दिलाया। जिसपर उपस्थित सभी ने सराहना की।
प्रान्तीय महिला महामंत्री ज्योति गुप्ता, जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार केसरवानी व युवा संगठन के जिलाध्यक्ष गौरव कुमार मोनू भी बैठक मे उपस्थित रहकर रोही चौराहा से मूरतगंज तक नाला बनाये जाने से पटरियो पर मिट्टी एकत्रित होने की बात बताई जिसको तत्काल हटाने को ईओ ने कहां, गृहकर के साथ व्यापार कर की वसूली को अनाधिकृत बताया और इसकी आपत्ती भी 6 मार्च को ईमेल के माध्यम से दर्ज करवाया गया यह भी संज्ञान मे लाने को कहा गया। जिसको सहमति के साथ ईओ ने स्वीकार कर विधिक जानकारी लेने कि बात कही ज्योति ने नगर के रेलवे फाटक को आवागमन हेतु गंभीर समस्या बताया। नगर के विकास हेतु जल्द ही निर्णय लेने मे नगर पालिका से सहयोग करने को कहा है। नयी बाजार भरवारी से सब्जी मंडी के स्थानातरण का प्रस्ताव ईओ ने व्यापारियो के सहमति के उपरांत लेने को कहां जिसमे व्यापारियो की समिति बनाकर नगर भ्रमण कर निर्णय लेने को कहा जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पालिका परिषद कि बैठक बडी ही सौहार्द पूर्ण रही। होली कि शुभकामनाओ के साथ ईओ को महाकुम्भ मे अत्याधिक योगदान कर एवं नगर पालिका परिषद द्वारा लगातार भोजन की व्यवस्था बनाये रखने की सराहना किया गया। एक व्यापारी के बार बार वार्तालाप मे कटाक्ष करने का विरोध किया गया। जिस पर वह शांत होने से वार्ता पूर्ण हुई।बैठक मे नगर के पदाधिकारी वा व्यापारी ने अपनी बात कही। भाजपा कौशाम्बी के कोषाध्यक्ष अशोक केसरवानी ने भी बैठक मे उपस्थित रह कर अपनी बात कही।
More Stories
अयोध्या29जून25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण ख़बरे….
तिहाड़29जून25 ISIS के इंडिया हेड साकिब नाचन की मौत!
नई दिल्ली*रविवार, 29 जून 2025 केयूपीआजतक न्यूज चैनल पर मुख्य सामाचार*