February 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी19मार्च25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की अबतक की महत्वपूर्ण खबरें

कौशाम्बी19मार्च25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की अबतक की महत्वपूर्ण खबरें

कौशाम्बी19मार्च25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की अबतक की महत्वपूर्ण खबरें

 

[19/03, 6:08 pm] +91 72030 25344: *साधु संत की कार में अनियंत्रित ट्रेलर ने मारी टक्कर तीन घायल*

*कड़ा कौशाम्बी* प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रहे जूना अखाड़ा के साधु संत की कार सैनी कोतवाली के सामने बने ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर से टकरा गई है दुर्घटना में कार सवार दो लोग गंभीर घायल हुए है वही एक छोटे बच्चों को ममूली चोट आई है दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे हैं मामले की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई है घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे सैनी पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा कार में टक्कर मारने के बाद ट्रेलर व चालक भाग रहे थे ट्रेलर के धर पकड़ के लिए अझुवा चौकी पुलिस को सैनी पुलिस ने सूचित किया था जानकारी मिलने के बाद सक्रिय हुई अझुवा चौकी पुलिस ने दुर्घटना कर भाग रहे वाहन और चालक को कब्जे में लिया

[19/03, 7:46 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *सीएनजी ऑटो की टक्कर से पिता पुत्र घायल*

*कौशांबी* जनपद मुख्यालय मंझनपुर के दुबरा चौराहे के रहने वाले रामनाथ विश्वकर्मा अपने पुत्र के साथ बाइक से भरवारी जा रहे थे जैसे ही बाइक सवार पिता पुत्र मंझनपुर कोतवाली के कान्हा प्रिया गेस्ट हाउस से कुछ कदम आगे बढ़े थे कि तेज गति सीएनजी ऑटो यूपी 73 टी 4648 में बाइक सवार को ओवरटेक करके अचानक सड़क से दाहिने सीएनजी ऑटो को मोड़ दिया है जिससे बाइक सवार पिता पुत्र सीएनजी से टकरा गए हैं और सड़क पर गिर पड़े हैं और कराहने लगे दोनों के शरीर पर कई जगह चोट लगी है आसपास के लोग मौके पर पहुंचे हैं उन्होंने मामले की सूचना अपने परिवार के लोगों को दिया है बताया जाता है कि रामनाथ विश्वकर्मा ने मंझनपुर में बाइक मरम्मत की दुकान खोल रखी है जानकारी मिलते ही उनके परिवार के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए हैं और उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर के गए हैं दुर्घटना के बाद सीएनजी ऑटो चालक वाहन समेत भाग कर मंझनपुर चौराहे में खड़ा हो गया है बताया जाता है कि सीएनजी ऑटो चालक सफेद शर्ट पहने हुए था जिसकी लोगों ने पहचान की है

[19/03, 7:57 pm] +91 99191 96696: *प्रेमी से जबरन नाबालिग बालिका की करा रहे है शादी*

*नाबालिग लड़की को प्रेमी संग भगाने में मौसी – मौसिया का हाथ*

*कौशाम्बी।* थाना कौशाम्बी क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग किशोरी को मंझनपुर थाना क्षेत्र का युवक शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया है।किशोरी की मां ने कौशाम्बी थाना पहुंच कर लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बिमारी के चलते मेरे पति की मौत हो गई है। मैं अपने बच्चों का पालन पोषण करने के लिए मुहल्ले की महिला पुरुष के साथ प्रयागराज में सोहन पपड़ी बनाने के कारखाना में काम करने चली जाती थी। शाम को सब लोग साथ में अपने घर चले आते थे। 13 मार्च को किशोरी की मां प्रयागराज से घर आयी तो देखा किशोरी घर पर नहीं थी। रिस्तेदारी व अन्य जगह खोज बीन किया तो पता चला कि किशोरी को प्रेमी संग भगाने में किशोरी कि मौसी व मौसा की मिली भगत है। किशोरी की मां अपने पोते संग अपनी बड़ी बहन के यहां जाकर देखा तो सभी लोग मौजूद थे। नाबालिग किशोरी को पूछने पर उसकी मां को को गाली गलौज देते हुए सभी लोग एक जुट होकर मार पीट कर भगा दिया है। किशोरी के मौसा – मौसी कि मिली भगत से प्रेमी जबरन शादी कर रहा है। किशोरी की मां ने कौशाम्बी थाना पहुंच कर नामजद तहरीर देकर कार्यवाही करने कि मांग किया है। कौशाम्बी पुलिस तहरीर पाकर जांच में जुट गई है।

[19/03, 7:57 pm] +91 99191 96696: *बैनामा विलेखों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण*

*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी द्वारा आज जनपद के विभिन्न उपनिबन्धक कार्यालयों में पंजीकृत होने वाले विक्रय विलेखों में सबसे बडे मूल्य के विक्रय विलेख में से 02 विक्रय विलेखों का सत्यापन सहायक महानिरीक्षक निबन्धन के साथ किया गया। जिसमें से विलेख संख्या-212/2025 पंजीकृत दिनांक 17.01.2025 विक्रीत गाटा संख्या-213/3 रक्बा 0.189हे0 में से अपने हिस्से 0.0233हे0 यानी 233 वर्गमीटर व्यवसायिक भवन/आवासीय भवन स्थित सम्पत्ति मौजा-टेंवा (अर्द्धनगरीय), परगना अथरवन तहसील मंझनपुर में वर्णित सम्पत्ति का स्थलीय निरीक्षण आज दिनांक 19.03.2025 को किया गया। व्यवसायिक/आवासीय भवन का मूल्यांकन सही न पाये जाने के कारण सर्किल दर सूची के अनुसार विभागीय अधिकारियों से गणना कराने पर विलेख में स्टाम्प शुल्क एवं निबन्धन शुल्क के रूप में 1720-00 रू० का प्रथम दृष्टया राजस्व कमी पायी गयी। स्टाम्प अधिनियम के सुसंगत प्राविधानों के अधीन स्टाम्पवाद दर्ज कर कमी स्टाम्प शुल्क वसूली हेतु कार्यवाही प्रारम्भ करने के लिए सहायक आयुक्त स्टाम्प को निर्देशित किया गया साथ ही विलेख संख्या-306/2025 पंजीकृत दिनांक 22.01.2025 विकीत गाटा संख्या-726ब रक्चा 1.4630हे0 में से हिस्से 0.6405हे0 कृषि भूमि स्थित सम्पत्ति मौजा-टेंवा अर्द्धनगरीय परगना अथरवन तहसील मंझनपुर का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया, जिसमें ट्यूबबेल भवन की नाप न होने के कारण वास्तविक कमी स्टाम्प की गणना नहीं की जा सकी है। जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए शुद्ध पैमाइश कराकर कमी स्टाम्प शुल्क वसूली के लिए कार्यवाही कराने के निर्देश सहायक आयुक्त को दियें।

[19/03, 9:03 pm] +91 81156 50600: *अझुवा चौड़ीकरण पैसा लिया जमीन भी नहीं कर रहे खाली*

*सड़क के बीच से 30 मीटर देने पर ही बनेगा फ्लाई ओवर_ _अमन रोहिल्ला परियोजना निदेशक*

*एनएचआई,जिले के अधिकारियों, पीएनसी अधिकारियों और सिक्स लेन प्रभावित व्यक्तियों की बैठक*

*अझुवा कौशांबी* आदर्श नगर पंचायत अझुवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है यहां बड़ी संख्या में लोग राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे बसे हुए हैं प्रयागराज से चकेरी तक सिक्स लेन चौड़ीकरण बीते 2 वर्ष पूर्ण हो गया लेकिन आदर्श नगर पंचायत अझुवा राष्ट्रीय राजमार्ग में चौड़ीकरण से प्रभावित लोगों के विरोध के कारण कार्य दाई संस्था ने निरस्त कर दिया बीते 18 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के जिम्मेदार ने प्रेस विज्ञाप्ति रिलीज कर समस्त जिम्मेदारों को सूचना देकर 19 मार्च बुधवार को नवीन मंडी समिति प्रांगड़ में बैठक कर चौड़ीकरण से प्रभावित लोगों के सुझाव लिया जिसमें सैकड़ों लोगों ने अपने सुझाव दिए नगर की बस्ती बचाने और चौड़ीकरण के विरोध में 80 फीसदी से अधिक लोगों ने बायपास की मांग की ।वहीं मौके पर पहुंचे पीडी अमन रोहिल्ला ने जानकारी देते हुए बताया नगर पंचायत अझुवा के फ्लाईओवर प्रोजेक्ट के लिए एडी साहब के कार्यालय में पैसा जमा कर दिया गया जिसमें कुछ लोगों ने उठा भी लिया ऐसा नहीं होना चाहिए कि अपने पैसा लिया जमीन भी नहीं खाली कर रहे यहां ट्रैफिक की बड़ी समस्या हर जगह सड़क चौड़ीकरण में लोग जमीन दे रहे हैं, बाई पास इतना आसान नहीं है बाईपास के लिए जमीन अधिग्रहण करना पड़ेगा,उसका जमीन का पैसा देना पड़ेगा,एक ही कार्य के लिए 2 बार पैसा देना पड़ेगा,ऐसा नहीं होगा ।यदि आप लोग जमीन छोड़ देंगे तो हम फ्लाईओवर बना देंगे। इसी तरह तमाम तरह की चर्चाएं होकर मीटिंग समाप्त की गई है इस अवसर पर एसपी वर्मा एडीएम कौशांबी रसिक तिवारी रेजिडेंट इंजीनियर,आशुतोष सिन्हा सीनियर प्रोडेक्ट मैनेजर पीएनसी,विनय सिंह नायब तहसीलदार सिराथू,थाना प्रभारी सैनी बृजेश कुमार करवरिया,अजीत पांडेय एन एच आई एक्सीडेंट इंचार्ज,अमन मित्तल एन एच आई एल ए,चौड़ीकरण से प्रभावित लोगों में कपूर चंद केसरवानी,अमृत लाल केसरवानी,आदित्य केसरवानी, सैय्यद फारुख हसन,फैसल हसन,शंकर लाल केसरवानी,गुड्डू केसरवानी,दीनानाथ अग्रहरी,धीरू केसरवानी,उदय अग्रहरि,विवेक अग्रहरि,हरिलाल साहू,प्रदीप साहू सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे हैं।

[19/03, 10:41 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *हत्यारोपी की पत्नी और भाई ने पीड़ितों को फसाने की रची साजिश*

*कौशाम्बी* संदीपन घाट थाना क्षेत्र के गनसरी गांव में चार महीने पहले गोलीबारी और लाठी डंडे से हमले के बाद कई लोग घायल हुए थे जिनमें एक लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई थी इस घटना में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है इसी मामले के आरोपियों के घर की महिला श्रीमती ने बीती रात गोली मारने की बात कही है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है लेकिन इस घटना में जगह-जगह झोल है महिला की घटना की बिन्दुवार जांच हुई तो बड़े खुलासे होंगे महिला घर के कमरे के अंदर दरवाजे के बगल में चारपाई डालकर सो रही थी और उसका कहना है कि जंगला के बाहर से उसे गोली मारी गई है उसके पैर के जांघ में गोली लगी है जबकि चारपाई का सिरहाना दरवाजे की ओर है जंगले से मारी गयी गोली चारपाई तक जाने में सवाल खड़े हो रहे हैं दूसरा सवाल है कि महिला का कहना है कि उसने आधी रात को गोली मारने वालों को पहचान लिया है यह भी बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि आधी रात को गोली मार कर भागने वाले लोगों को महिला ने कैसे पहचान लिया है महिला ने उन्ही लोगों को अपनी तहरीर में नामजद कराया है जिनके परिवार के लोगों पर पूर्व में महिला के परिवार के लोगों ने हमला किया था महिला पर हमले के मामले की सूचना पुलिस को दी गई है पुलिस घटना की जांच कर रही है इस घटना में पुलिस ने बिन्दुवार जांच की तो हत्या आरोपियों के परिवार के साजिश का खुलासा होगा

[19/03, 10:45 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *फुफेरे देवर के साथ फरार हुई विवाहिता*

*कौशांबी*। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के एक गांव की एक विवाहिता 16 मार्च की रात अपने फुफेरे देवर के साथ फरार हो गयी है महिला के पति ने संदीपन घाट थाना पुलिस को शिकायती पत्र दिया है कि मेरे मामा का लड़का राहुल पुत्र दिलीप कुमार रात लगभग 2:00 बजे मेरी पत्नी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है युवक का कहना है कि उसकी शादी 2020 में हुई थी संदीपन घाट पुलिस ने पीड़ित की लिखित तहरीर को पाकर आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। ऐसा लग रहा है कि पीड़ित की शारीरिक स्थिति कुछ खराब है इस कारण से पीड़ित के मामा का लड़का पीड़ित की पत्नी को लेकर फरार हो गया है फुफेरे देवर के साथ विवाहिता के फरार होने का यह मामला चर्चा का विषय बना रहा

[19/03, 10:46 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया का परिणाम जारी*

*कौशाम्बी* जिला कार्यक्रम अधिकारी अश्वनी कुमार ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि ऑगनबाड़ी कार्यकत्री के रिक्त पदों पर संविदा आधारित मानदेय पर तैनाती के लिए सीधी भर्ती के तहत विभागीय भर्ती पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये थे। जिसके आधार पर निहित नियमों / मानकों के अनुसार भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करते हुए 146 पदों पर पात्रता सूची में प्रथम स्थान पर चयनित अभ्यर्थियों की ब्लॉकवार सूची सम्बन्धित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय, जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय, विकास भवन तथा कलेक्ट्रेट परिसर के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गयी है। अभ्यर्थी चयन से सम्बन्धित अन्तिम परिणाम दिये गये कार्यालयों के सूचना पटल पर देख सकते हैं।

[19/03, 10:48 pm] +91 99194 75893: *एएसपी वा सीओ ने किया पैदल भ्रमण*

*कौशाम्बी* जनपद में शांति,सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी एवं सीओ मंझनपुर द्वारा पुलिस बल के साथ कस्बा मंझनपुर में पैदल गस्त कर लोगों से संवाद कर उनको सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया।जनपद में शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु थाना कोखराज पुलिस बल सहित पूरे जिले के थाना पुलिस और चौकी पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त कर आमजनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।

इसी तरह पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के क्रम मे जनपद के विभिन्न थाना पुलिस बल द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत संदिग्ध व्यक्ति वाहन की चेकिंग की गई एवं यातायात नियमों के बारे में बताकर जागरूक किया गया।

[19/03, 10:48 pm] +91 99194 75893: *03 वर्ष कठोर करावास तथा 5,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित*

*कौशाम्बी* सराय अकिल कोतवाली में चार वर्षो पहले दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 65 सन 2020 पॉक्सो एक्ट के मुकदमे की सुनवाई करते हुए अदालत ने आरोपी को अपराध का दोषी पाया और मुकदमे की सुनवाई के दौरान अदालत ने अभियुक्त रुजुवा पुत्र नथन लाल को 03 वर्ष कठोर करावास तथा 5,000 रुपये के अर्थदंड की सजा से दंडित किया गया है

[19/03, 11:08 pm] +91 99191 96696: *बेटे को मिली धमकी तो मां की हार्ट अटैक से हुई मौत, अंतिम संस्कार के बाद पीड़ित ने वीडियो जारी कर भाजपा नेता पर लगाए गंभीर आरोप*

*तो क्या माफिया अतीक अहमद की राह पर चल पड़े कथित भाजपा नेता, बेशकीमती जमीन में झोल ही झोल*

*कौशांबी।* उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भूमाफियाओं को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए बुलडोजर कार्यवाही पर काम करने के लिए अक्सर चर्चाओं में रहती है। भू माफिया अतीक अहमद से लेकर मुख्तार अंसारी तक को नेस्तोनाबूत कर भूमाफियाओं में दहशत पैदा कर चुकी है जिसके चलते काफी हद तक गरीबों की जमीनों के साथ-साथ सरकारी जमीनों को भी बड़ी मात्रा में कब्जा मुक्त कराया जा चुका है किंतु कौशांबी में बीजेपी के ही एक नेता पर किसान की बेशकीमती जमीन को कब्जाने का आरोप लग रहा है। पीड़ित ने वीडियो जारी कर बताया कि भाजपा नेता ने उसकी हत्या करने की धमकी दी है जिसकी जानकारी होने के बाद सदमे में आई उसकी मां की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका भरवारी के रहने वाले प्रवेन्द्र कुमार के मुताबिक रसूलपुर गिरछा में सड़क से लगी हुई रिहायासी इलाके में उनकी बेशकीमती पुस्तैनी जमीन है जिस पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री हर्ष केसरवानी व उनके भाई शशांक केसरवानी राजनीतिक रसूख व अपने गुर्गों के दम पर कब्जा करने पर आमादा है पीड़ित का आरोप है कि बीते 8 मार्च को विपक्षियों ने मिलकर उसकी मां को धमकी दी कि अगर जमीन नहीं छोड़ी तो तुम्हारे लड़के प्रवेन्द्र को उसी जमीन में गाड देंगे फिर ना तुम रहोगी ना तुम्हारी जमीन जिसके चलते उसकी मां बीमार हो गई और हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई, साथ ही पीड़ित प्रवेन्द्र कुमार वर्मा का कहना है कि घटना के बाद मामले की जानकारी स्थानीय चौकी व कोखराज थाने में दी गई किंतु विपक्षियों के राजनीतिक रसूख के चलते उसकी मदद करने के बजाय पुलिस ने उल्टे उसे थाने से भगा दिया गया।सपा पार्षद के साथ मिलकर बीजेपी नेता द्वारा पीड़ित की जमीन पर जेसीबी चलाने का वीडियो वायरल हो रहा है।

मामले से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि भाजपा नेता हर्ष केसरवानी वा समाजवादी पार्टी नेता पार्षद वार्ड नंबर 15 सिंघिया बच्चा केसरवानी के साथ मिलकर पीड़ित की जमीन पर जेसीबी चलाई जा रही है इसके विरोध में पीड़ित प्रवेंद्र कुमार वर्मा जेसीबी के सामने जमीन पर लेटा हुआ है।पूर्व में भी भाजपा नेता पर विधवा महिला का मकान पर कब्जा करने का मुकदमा दर्ज है भाजपा नेता हर्ष केशरवानी पर इससे पहले भी 2020 में अपने साथियों संग मिलकर मंझनपुर कोतवाली के नगर पालिका परिषद मंझनपुर क्षेत्र के गौरा ओसा रोड पर विधवा महिला बीना चौरसिया के मकान की दुकानों का ताला तोड़कर कब्जा करने व विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हो चुका है।

Taza Khabar