कौशाम्बी19फ़रवरी26*हत्या का प्रयास करने वाला 25 हजार रुपए का इनामिया अवैध तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार*
*कोखराज कौशांबी* कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे में दिनांक 22.01.2026 की रात मो० अरशद पुत्र मो० इदरीश निवासी भरवारी के ऊपर बम फेंका गया उसके बच जाने पर तमंचे से लगातार फायर किया गया बम की आवाज और फायरिंग की आवाज से भरवारी में हो हल्ला की आवाज आने लगी और मौके पर लोगों की भीड़ लगने लगी भीड़ लगती देखकर डर कर मौके से अभियुक्त मो० अलीशान पुत्र कल्लू निवासी ग्राम गनसरी थाना संदीपनघाट भाग गया हालांकि इस घटना में मोहम्मद अरशद को कोई चोट नहीं लगी वह बच गए थे घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक ने अभियुक्त की गिरफ्तारी का निर्देश दिया और उसके बाद अभियुक्त की गिरफ्तारी पर 25000 रुपए का इनाम पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने घोषित किया 19 फरवरी को उपनिरीक्षक नितेश कुमार त्रिपाठी एसओजी प्रभारी स्वाट टीम उप निरीक्षक विनय विक्रम सिंह की संयुक्त कार्यवाही में परसरा तिराहा ओवर ब्रिज के नीचे से पुरस्कार घोषित अपराधी मोहम्मद अलीशान पुत्र कल्लू निवासी ग्राम गनसरी थाना संदीपनघाट कों संयुक्त पुलिस टीम द्वारा एक तमंचा वा जिंदा और मुर्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है पुरस्कार घोषित अपराधी ने घटना को स्वीकार किया है गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पहले भी कोखराज थाना में मुकदमा अपराध संख्या 164 सन 2020 वा मुकदमा अपराध संख्या 520 सन 2020 वा मुकदमा अपराध संख्या 316 सन 2024 थाना संदीपन घाट मुकदमा अपराध संख्या 149 सन 2024 थाना संदीपन घाट वा मुकदमा अपराध संख्या 045 सन 2026 थाना कोखराज में पंजीकृत है गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध लिखा पढ़ी करने के बाद पुलिस टीम ने उसे अदालत में पेश किया है जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

More Stories
कानपुर नगर19 फ़रवरी26*पनकी पुलिस ने 2 करोड़ ऑनलाइन फ्रॉड के मामले में दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
कौशाम्बी19फ़रवरी26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी19फ़रवरी26*नगर पालिका परिषद वा नगर पंचायतों के निर्माण कार्यों एवं डूंडा के कार्यों के प्रगति की डीएम ने किया समीक्षा*