February 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी19फ़रवरी26*जिलाधिकारी ने ग्राम चौपाल लगाकर सुनी ग्रामवासियों की समस्याएं*

कौशाम्बी19फ़रवरी26*जिलाधिकारी ने ग्राम चौपाल लगाकर सुनी ग्रामवासियों की समस्याएं*

कौशाम्बी19फ़रवरी26*जिलाधिकारी ने ग्राम चौपाल लगाकर सुनी ग्रामवासियों की समस्याएं*

*कौशांबी।* जिलाधिकारी डॉ.अमित पाल ने गुरुवार को गॉव की समस्या, गॉव में समाधान के तहत विकास खण्ड मूरतगंज की ग्राम-रसूलपुर बदले में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी को ग्राम के विद्यालय में 19 पैरामीटर के अन्तर्गत कराए गए कार्यों,निपुण तालिका साफ-सफाई एवं डी.बी.टी.आदि का सत्यापन कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम के लाभार्थियों से पुष्टाहार मिलने, पेंशन शौचालय का लाभ मिलने, राशन मिलने,कन्या सुमंगला योजना एवं आवास आदि योजनाओं से लाभान्वित होने की जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि छूटे हुए सभी पात्र लोगों को शीघ्र लाभान्वित कर दिया जाय। उन्होंने ग्रामवासियों से पूॅछा कि अध्यापक समय से विद्यालय आते हैं या नहीं, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता ठीक प्रकार से शिक्षण कार्य करते हैं कि नहीं,जिस पर ग्रामवासियो ने बताया कि अध्यापक विद्यालय समय से आते हैं एवं ठीक प्रकार से शिक्षण कार्य भी करते हैं। उन्होंने ग्रामवासियों से गांव के सबसे नजदीक स्थित सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की,जिस पर ग्रामवासियों ने बताया कि अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही है।

जिलाधिकारी ने आगनबाड़ी कार्यकत्रियो से लाभार्थियो को पुष्टाहार वितरण की स्थिति एवं आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों की उपस्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए सी.डी.पी.ओ. से कहा कि जिन आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चो की उपस्थिति कम है,उन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही बच्चों की उपस्थिति और बढ़ाई जाय। उन्होंने ग्रामवासियो से नजदीकी पशु चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओ की जानकारी प्राप्त करते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से कहा कि पशुओं का टीकाकरण कराया जाय। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियो-सुरेन्द्र कुमार,गीता देवी,मन्त्रा देवी व दीपक कुमार आदि को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया। इसके साथ ही उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया।ग्राम चौपाल में ग्रामवासियों ने बताया कि गर्मी के दिनों में विद्युत की कटौती होती है, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत ने कहा कि निर्धारित समयावधि तक विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किया जाय तथा ट्रान्सफार्मर खराब होने की शिकायत प्राप्त होने पर निर्धारित समय पर बदलवा दिया जाय। ग्रामवासियों ने बताया कि 02 विद्युत के खम्भे टूटे हैं, जिसे अभी तक बदला नहीं गया है,जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को खम्भे बदलवाने के निर्देश दिए। ग्रामवासियों ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मन्दिर में सी.एच.ओ. नहीं मिलते हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने सी.एच.ओ. से कहा कि ठीक प्रकार से कार्य किया जाय,पुनः शिकायत प्राप्त होने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि सी.एच.ओ. द्वारा प्रतिदिन किए जा रहें कार्यों की माॅनीटरिंग करें।मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने ग्रामवासियों से कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत कराए गए सर्वें में ग्राम में 103 लोग पात्र पाए गए हैं, जिनको आवास निर्माण के लिए मार्च माह के बाद धनराशि मिलना शुरू हो जाएगा। ग्राम चैपाल में मुख्य चिकित्साधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने ग्रामवासियों को विभागीय योजनाओं/कार्यक्रमों की जानकारी देकर लाभ उठाने की अपील की।

 

Taza Khabar