March 31, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी19फरवरी*यूपीआजतक न्यूज़ सर खास खबरे

कौशाम्बी19फरवरी*यूपीआजतक न्यूज़ सर खास खबरे

[19/02, 4:03 PM] +91 99191 96696: *अंतर्कलह से जूझ रही सिराथू विधान सभा सपा प्रत्यासी*

*विधानसभा टिकट के बंटवारे में समाजवादी पार्टी के नेताओं के साथ पक्षपात से पुराने सपाई चुनाव प्रचार से कर रहे किनारा*

*अझुवा कौशाम्बी* बहुजन समाज पार्टी का कभी कौशाम्बी गढ़ रहा यहां पर एक समय बहुजन समाज पार्टी की तूती बोलती थी समय बदला निजाम बदला 2012 में भारतीय जनता पार्टी के केशव प्रसाद मौर्य ने मिथक को तोड़कर सिराथू विधान सभा को भगवा मय कर दिया वर्ष 2017 में तीनों विधानसभा पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की और वर्ष 2014 वा 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा सांसद ने जीत दर्ज की अब 2022 की चुनौती में सिराथू में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सामने समाजवादी पार्टी ने जातिगत समीकरणों को साधने के चक्कर मे आयतित प्रत्यासी अपना दल कमेरावादी नेता डॉ पल्लवी पटेल को चुनाव मैदान में उतार दिया है सपा के शीर्ष नेतृत्व का मानना है कि डिप्टी सीएम के सामने पल्लवी पटेल कड़ी टक्कर दे कर विधानसभा चुनाव को रोमांचक दौर में पहुंचाने का प्रयास करेगी

वहीं सिराथू से समाजवादी पार्टी के बड़े बड़े दावेदार रहे अब भी डॉ पल्लवी पटेल को पचा नही पा रहे उनकी जनसभाओं में जो भीड़ रहती है लेकिन लोगों की नजर समाजवादी पार्टी से विधानसभा चुनाव में बड़े बड़े हुंकार दिखाने वाले उन दावेदारों को ढूढती रहती हैं जिन्होंने प्रत्यासी होने का दम्भ भरा था लेकिन जनसभाएं क्या वह तो समर्थकों संग मंझनपुर विधान सभा मे ही देखे जाते हैं वही अझुवा क्षेत्र के दावेदार भी मायूस होकर इधर उधर घूमते रहते हैं समाजवादी पार्टी के धुरंधर नेताओं के इस बेरुखी से क्या संयुक्त प्रत्यासी प्रदेश के बड़े चेहरे के सामने टिकी रहेगी नाम न छापने की शर्त पर कुछ समर्थकों ने कहा कि विधानसभा सिराथू में समाजवादी पार्टी द्वारा चुनाव लड़ने की फार्मेलटी की जा रही है

*संतलाल मौर्य पत्रकार अखंड भारत संदेश अझुवा जनपद कौशांबी 8115650600*
[19/02, 8:45 PM] +91 99191 96696: *चायल विधानसभा में सपा बसपा और अपना दल प्रत्याशी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला*

*हवा में उड़ रहे कांग्रेस और जनसत्ता दल प्रत्याशी जमानत होगी जप्त*

*कौशाम्बी* विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी तलत अजीम ने वर्ष 2017 के चुनाव में चायल विधानसभा से कांग्रेस समाजवादी पार्टी के गठबंधन से सयुक्त प्रत्याशी चायल विधानसभा से चुनाव लड़ा था जिसमें उन्हें 46000 वोट मिले थे और चायल विधानसभा से संजय गुप्ता ने 86000 वोट पाकर जीत दर्ज की थी बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी आसिफ जाफरी तीसरे स्थान पर रहे और उन्हें 43 हजार मत मिला था लेकिन इस बार समाजवादी पार्टी ने पूजा पाल को प्रत्याशी घोषित किया है और कांग्रेस पार्टी ने तलत अजीम को प्रत्याशी घोषित किया है सपा कांग्रेस के गठबंधन टूट जाने से सपा प्रत्याशी प्रचार प्रसार कर अपनी स्थिति मजबूत करने में लगे हैं लेकिन वही कांग्रेस प्रत्याशी तलत अजीम भी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस की स्थिति जमीनी हकीकत में ठीक नहीं है क्षेत्र में तमाम मुस्लिम मतदाताओं से बात की गई तो मुस्लिम मतदाताओं का 80% झुकाव समाजवादी पार्टी प्रत्याशी पूजा पाल की ओर है दूसरी तरफ हिंदुत्व के सहारे भाजपा अपना दल प्रत्याशी मतदाताओं को अपनी ओर खींचने में लगे हैं बेस्ट बिरादरी के प्रत्याशी को भाजपा सपा द्वारा टिकट न दिए जाने से 22 मतदाता भी भाजपा अपना दल से असंतुष्ट हैं और जनसत्ता दल प्रत्याशी अनिल केसरवानी की ओर बेस्ट मतदाताओं का झुकाव बढ़ रहा है जिससे अपना दल भाजपा के संयुक्त प्रत्याशी का नुकसान दिखाई पड़ रहा है जिससे कांग्रेस प्रत्याशी के सामने विकराल समस्या उत्पन्न हो रही हैं अपने परंपरागत वोट के सहारे बसपा अपने मतदाताओं को लुभाने में लगी है चायल विधानसभा में अपना दल सपा और बसपा के बीच त्रिकोणीय संघर्ष दिखाई पड़ा है विधानसभा चुनाव की लड़ाई में कांग्रेस और जनसत्ता दल प्रत्याशी दूर दूर नहीं दिखाई पड़ रहे है

*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो चीफ, गणेश साहू पत्रकार अखंड भारत संदेश समाचार पत्र जनपद कौशांबी 9838824938,7651992381*
[19/02, 8:45 PM] +91 99191 96696: *दलबदलू और दूसरे विधानसभा लोकसभा को छोड़कर आए प्रत्याशियों को जनता ने नकारा–जयहिंद*

*कौशाम्बी* समर्थ किसान पार्टी के चायल उम्मीदवार जय जवान जय किसान मंच के संयोजक सदैव किसानों के लिए मजदूरों के लिए काम करने वाले किसान का बेटा सुशील जय हिंद ने कहा कि जो लोग पैसे देकर और राजनीतिक पार्टियों को छोड़कर दल बदल कर जनता को लूटने आए हैं जनता को मूर्ख बनाने आए हैं उनके मंसूबे पूरे नहीं होने दिए जाएंगे जो किसानों की बात करेगा मजदूरों की बात करेगा गरीबों की बात करेगा वही उम्मीदवार विजई होकर जाएगा उन्होंने कहा कि आज किसान दुखी है नौजवान दुखी है किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है नौजवान लोग बेरोजगारी के चौराहे पर खड़े होकर आंसू बहा रहे हैं बहुत सारे गरीब लोगों को समय से अनाज नहीं मिल पा रहा है आजादी कितने सालों बाद भी बहुत सारे घरों में अंधेरा है सुशील जय हिंद ने कहा कि हम हर व्यक्ति को स्वास्थ्य शिक्षा न्याय दिलाएंगे हर गरीबों के आंसू पूछेंगे जिनके पास आवाज नहीं होगा उनको आवाज दिलाएंगे मेरी पहली प्राथमिकता होगी दबे कुचले लोगों को न्याय दिलाने की मैं गरीबी के खिलाफ लडूंगा मैं भुखमरी के खिलाफ लडूंगा आप मुझे वोट दें मेरा चुनाव चिन्ह फुटबॉल है जनसंपर्क अभियान के तहत आज नूरपुर पिपरी बल्ले पुर अन्य गांव में कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए जनसंपर्क किया गया

*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो चीफ, गणेश साहू पत्रकार अखंड भारत संदेश समाचार पत्र जनपद कौशांबी 9838824938,7651992381*
[19/02, 8:45 PM] +91 99191 96696: *प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियां शुरू*

*मंझनपुर विधानसभा के टेवा में 23 फरवरी को जनसभा को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी*

*कौशांबी* भारतीय जनता पार्टी के मंझनपुर कार्यालय में जिला अध्यक्षा भाजपा अनीता त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री के आगमन से संबंधित व्यवस्था को लेकर बैठक की है और तैयारियों की समीक्षा की है 23 फरवरी को मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के टेवा में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन की तैयारियों के संबंध में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ आवश्यक काम काजी बैठक कर रणनीति बनाई है बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं को जो जिम्मेदारी दी गई है वह अपने दायित्व का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करें और साथ ही उन्होंने कहा की निश्चय ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार पुनः बनेगी इस मौके पर कौशांबी सांसद विनोद सोनकर विधायक संजय कुमार गुप्ता सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल जिला प्रभारी अनिल सिंह ने प्रधानमंत्री के आगमन से संबंधित तैयारियों के संबंध में अपनी-अपनी बात रखी प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों की बैठक में जिला महामंत्री संजय जयसवाल दीपचंद दिवाकर कौशल विद्यार्थी संतोष शरद चंद्र आशीष केसरवानी उर्फ बच्चा जिला उपाध्यक्ष धर्मराज मौर्य अजय पांडेय अकबर सिंह गोलू सिंह पटेल सत्यम केसरवानी जितेन साहू प्रवासी गण मंडलों के मंडल अध्यक्ष सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे

*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो चीफ, गणेश साहू पत्रकार अखंड भारत संदेश समाचार पत्र जनपद कौशांबी 9838824938,7651992381*
[19/02, 8:45 PM] +91 99191 96696: *डिप्टी सीएम के समर्थन में विधायक संजय गुप्ता ने की जनसभा*

*कौशाम्बी* सिराथू विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के समर्थन में चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता ने सभा आयोजित कर आम जनता से समर्थन मांगा है इस मौके पर उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार के विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा के राज में गुंडागर्दी समाप्त हो गई है आम जनता अमन चैन से जिंदगी जी रही है उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में चारों ओर विकास हो रहा है और आम जनता खुशहाल है

उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के समर्थन में चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता ने सिराथू विधानसभा 251 के दशरथपुर, रामपुरवा नौढिया सहित कई स्थानों पर जगह जगह नुक्कड़ सभा कर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताया साथ ही विधायक श्री गुप्ता ने कहा कि आज आपका बेटा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सिराथू विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हैं और उन्हें भारी बहुमत से जितने के लिए कमल के फूल वाली बटन दबा कर विजई बनाने की अपील संजय कुमार गुप्ता विधायक ने मतदाताओं से किया है

*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो चीफ, गणेश साहू पत्रकार अखंड भारत संदेश समाचार पत्र जनपद कौशांबी 9838824938,7651992381*
[19/02, 8:45 PM] +91 99191 96696: *गोली का जवाब गोले से देने का फैसला भाजपा ने किया–कैलाश विजयवर्गीय*

*रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि केवल हमारी सरकार ही राष्ट्र को मजबूत बना सकती है*

*जय परशुराम जय श्री राम के नारों से गूंज उठा प्रबुद्ध वर्ग संवाद*

*कौशाम्बी* विधानसभा सिराथू के कड़ा मंडल के दारानगर स्थित एक कॉलेज में भाजपा प्रबुद्ध वर्ग संबाद में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने भीड़ को संबोधित किया कार्यक्रम स्थल जय परशुराम जय श्री राम के नारों से गूंज उठा लोगों ने नारों के साथ विजयवर्गीय और रीता बहुगुणा जोशी का स्वागत किया

*लोग सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगते हैं.*

*कौशाम्बी* महासचिव कैलाश विजय वर्गीय ने कहा कि देश में मोदी हटाओ अभियान चल रहा है आपको उससे बचकर केशव और कमल को चुनना है वर्गीय बोले कि पहले देश की सीमा पर गोली चलाने के लिए दिल्ली से पूछना पड़ता था लेकिन अब गोली का जवाब गोले से देने का फैसला भाजपा सरकार ने किया है। विपक्ष को निशाना बनाते हुए वर्गीय बोले लोग सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगते हैं जबकि सैनिक हमारे लिए साधु-सन्यासी के समान हैं। महासचिव ने कहा कि राम भक्तों पर गोली चलाने वाले अब इस राम मंदिर से अच्छा मंदिर बनाने की बात कर रहे हैं।

इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विजय वर्गीय ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग से समाज में असर और प्रभाव है इसलिए लोगों और समाज में भाजपा जैसे ज्योति का दीपक जलाते रहे। और आप सब प्रबुद्ध जन के दर्शन से महाकाल के दर्शन हो गए। साथ ही जनसंख्या नियंत्रण कानून का भी जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आप सब के सहयोग से ही यह कानून लागू हो पाएगा।

*केवल हमारी सरकार ही राष्ट्र को मजबूत बना सकती है*

*कौशाम्बी* मंच पर आते ही ब्राम्हणों की प्रशंसा करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने लोगों को सत्ता में बैठाया है कभी किसी चीज का लोभ नहीं किया। मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि केवल हमारी सरकार ही राष्ट्र को मजबूत बना सकती है, हमारी संस्कृति बचा सकती है और हमें सुरक्षा प्रदान कर सकती है। केशव प्रसाद मौर्य की तारीफ करते हुए रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि ऐसे मौके बार-बार नहीं आते आपने पहले भी मुख्यमंत्री दिया है अब उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य को नहीं खोना है। मंत्री रीता जोशी ने कहा कि अगर आपको केशव मौर्य को खोजना है तो किसी गली नुक्कड़ में नहीं विकास की डोर में खोजो जरूर मिलेंगे।

*त्रिदेव संगम में पवित्र डुबकी लगाने पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य*

*कौशाम्बी* इससे पहले यूपी के डिप्टी सीएम और विधानसभा सिराथू से भाजपा प्रत्याशी केशव मौर्य शनिवार को अपने विधानसभा के कड़ा मंडल के त्रिदेव संगम में पहुंचे‌। डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने यूथ अध्यक्ष, महामंत्री और प्रभारियों से मिलकर त्रिदेव संगम पर कड़ा मंडल के गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित किया।

*सिराथू की जीत के लिए मैं पूरी तरह से आश्वस्त- केशव मौर्य*

*कौशाम्बी* जनसभा को संबोधित करते हुए केशव मौर्य ने कहा कि मेरी इस अत्यधिक व्यस्तता में भी जो आप लोग हनुमान जी की शक्तिशाली सेना की तरह निस्वार्थ काम कर रहे हैं इसलिए ही सिराथू की जीत के लिए मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं डिप्टी सीएम ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि पिछले 2 चरणों में जो मतदान हुआ है उसमें साइकिल उड़कर सैफई चली गई है साथ ही उन्होंने कहा कि जैसे सिराथू में सपा बसपा और कांग्रेस का कोई अता पता नहीं है वैसे ही पूरे प्रदेश में भी इन सबका कोई अता पता नहीं है।

केशव मौर्य ने डबल इंजन को माध्यम बताते हुए कहा कि जब डबल इंजन की सरकार नहीं थी तो लोगों की जमीने कब्जा होती थी और पूरी तरह गुंडाराज था लेकिन अब न ऐसा हुआ है और न होगा। साथ ही भू माफियाओं को सावधान करते हुए उन्होंने कहा कि अगर कोई अवैध कब्जा करता है तो उसे खाली कराकर गरीबों को मकान और बच्चों के स्कूल का निर्माण किया जाएगा।

डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि आप लोग जो जनता से वादा करेंगे वो वादा आपका नहीं केशव प्रसाद मौर्य का वादा होगा साथ ही योजनाओं को बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को किसी भी योजना से वंचित नहीं रखा जाएगा।

*केशव बोले- पहले बिजली आती नहीं थी और अब जाती नहीं है*

*कौशाम्बी* संकल्प पत्र में लिखे संकल्पों को बताते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 10 मार्च के बाद पार्टी जीतते ही आप लोगों को सिंचाई का बिल नहीं देना होगा और साथ ही होली और दिवाली पर एक-एक सैलेंडर सरकार की तरफ से मुफ्त देने का ऐलान भी किया।

*योजनाओं और उपलब्धियों की हुई बौछार*

*कौशाम्बी* कसिया के मतदाता सम्मेलन में पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और साथ ही कड़ा मंडल की जनसभा को डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने किया संबोधित। लोगों ने भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे से सभी का स्वागत किया

*जनता को किसी भी योजना से वंचित नहीं रखा जाएगा*

*कौशाम्बी* डिप्टी सीएम ने योजनाओं की बौछार करते हुए उपलब्धियां गिनाई उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना, शौचालय, आवास, पेंशन आदि जैसी कई योजनाओं की शुरुआत भाजपा सरकार में ही हुई। साथ ही उन्होंने कहा कि जनता को किसी भी योजना से वंचित नहीं रखा जाएगा। डबल इंजन सरकार का सहारा लेते हुए केशव बोले कि इस सरकार में कोई भी अवैध कब्जा या गुंडाराज नहीं चलेगा और ना ही उसे बख्शा जाएगा।

*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो चीफ, गणेश साहू पत्रकार अखंड भारत संदेश समाचार पत्र जनपद कौशांबी 9838824938,7651992381*
[19/02, 8:45 PM] +91 99191 96696: *खून की प्यासी सपा प्रत्याशी डॉ पल्लवी पटेल*

*चुनावी सभा के दौरान सपा प्रत्याशी डॉ पल्लवी पटेल ने कहा कि अपना खून बहा सकती हूं और सामने वाले की गर्दन भी काट सकती हूं*

*कौशाम्बी* विधानसभा चुनाव 2022 में सिराथू विधानसभा से अपना दल कमेरा वादी पार्टी समाजवादी पार्टी गठबंधन ने डॉक्टर पल्लवी पटेल को सिराथू विधानसभा से गठबंधन प्रत्याशी घोषित किया है चुनाव प्रचार के दौरान पल्लवी पटेल के जोशीले भाषण से आम जनता के बीच चर्चा होना स्वाभाविक हो गई है सिराथू विधानसभा क्षेत्र में उपस्थित भीड़ के बीच समाजवादी अपना दल गठबंधन प्रत्याशी डॉ पल्लवी पटेल ने खुलेआम मंच से कहा कि मेरे अंदर वह जज्बा है कि मैं आपके लिए खून बहा भी सकती हूं और सामने वाले की गर्दन भी काट सकती हूं उनके इस सोच के बाद एक बार कानपुर के काला बच्चा की याद ताजा हो गई है जिस पर तमाम गंभीर आपराधिक मामले पुलिस अभिलेखों में दर्ज हैं कानपुर के हिस्ट्रीशीटर काला बच्चा को शरण देने का आरोप हमेशा अपना दल नेता पर लगता रहा है काला बच्चा के खून की गर्मी डॉक्टर पल्लवी पटेल में दिखाई पड़ रही है जो खून की प्यासी है और सामने वाले की गर्दन काट लेने की बात कर रही हैं लोकतांत्रिक व्यवस्था में जिस तरह से गर्दन काट देने की बात समाजवादी पार्टी की सिराथू विधानसभा से प्रत्याशी डॉक्टर पल्लवी पटेल कर जनता को अपने ओर झुकाना चाहती हैं लेकिन उनके इस तरह आपराधिक सोच के चलते समाजवादी पार्टी का दिनोंदिन जनाधार घटता जा रहा है

एक तरफ डॉक्टर पल्लवी पटेल अपने को कौशांबी की बहू कहकर जनता को संबोधित करती हैं दूसरी तरफ कौशांबी वासियों की गर्दन काट देने की बात वह करती हैं यह कौशांबी की कैसी बहू है जो अपने ससुराल के लोगों की गर्दन काट लेने की बात खुलेआम मंच से कर रही हैं इस बात पर आम जनता ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है खून की प्यासी डॉ पल्लवी पटेल के भाषण बाजी पर पूरे सिराथू विधानसभा क्षेत्र पर जमकर उनकी थू थू हो रही है

*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो चीफ, गणेश साहू पत्रकार अखंड भारत संदेश समाचार पत्र जनपद कौशांबी 9838824938,7651992381*
[19/02, 9:08 PM] +91 99560 44608: *चेकिंग के दौरान की गई कार्यवाही*

*कौशाम्बी* जनपद मे लाकडाउन के दृष्टिगत सरकार द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालन के क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर विभिन्न थानों द्वारा अनावश्यक रूप से बाहर घूमने मास्क न लगाने एवं पालन न करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग की गई एंव चेकिंग के दौरान दो पहिया व चार पहिया वाहनों को चेक किया गया जिनमें 52 वाहनों का ई चालान किया गया एवं 03 वाहनों का चालान कर 1500 रुपए सम्मन शुल्क वसूला गया।

*अजीत कुशवाहा पत्रकार अखंड भारत सन्देश कोखराज कौशाम्बी 6386101779*
[19/02, 9:08 PM] +91 99560 44608: *तमंचा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार*

*कौशाम्बी* थाना कोखराज पुलिस बल द्वारा अभियुक्त अजय कुमार सरोज पुत्र राकेश कुमार सरोज निवासी ग्राम भदवा थाना कोखराज को एक अदद तमंचा 12 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 12 और के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया हैं

इसी प्रकार थाना सराय अकिल पुलिस बल द्वारा अभियुक्त जय प्रकास उर्फ छोटू पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी कोटिया थाना सराय अकिल को एक अदद तमंचा 12 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।

*अजीत कुशवाहा पत्रकार अखंड भारत सन्देश कोखराज कौशाम्बी 6386101779*
[19/02, 9:59 PM] +91 96959 61020: *कांग्रेस सांपनाथ तो भाजपा नागनाथ–इंद्रजीत सरोज*

सपा प्रत्याशी इंद्रजीत सरोज ने कहा कि कोरोना काल मे पैदल चल कर व अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी से लाखो लोग मर गए

भाजपा सरकार की लापरवाही के चलते लाखो लोगो की नौकरियां चली गयी

कौशाम्बी मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी कद्दावर नेता इंद्रजीत सरोज ने मंझनपुर कस्बे में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सांपनाथ है तो भाजपा नागनाथ की भूमिका निभा रही है उन्होंने कहा कि कोविड 19 महामारी के दौरान लाखों मजदूर पैदल चलने के चलते मौत के मुंह में चले गए हैं लाखों लोगों की नौकरियां चली गई है लेकिन भाजपा सरकार ने गरीब जनता के समस्या को नहीं देखा यदि सरकार वाहन चला देती तो लाखो निर्दोष लोगों की मौत ना होती

उपस्थित भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महगाई चरम पर है गैस का सिलेंडर सहित पेट्रोल 110 डीजल 100 चुनाव न आता तो 12 रुपया न घटता आज वोट लेने के लिये भाजपा की केंद्र प्रदेश सरकार गांव की गरीब जनता को नकली नमक खिला रही है उसमें शीसा मिला है उन्होंने कहा कि तेल नकली है अगर खाओगे तो दिल धड़कना बंद हो जाएगा

सपा प्रत्याशी इंद्रजीत सरोज ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सांड बहुत है सांड से किसी की मौत होने पर अगर हमारी सरकार बनी 5 लाख मुवावजा दिया जाएगा भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम गाँव से खदेड़े जा रहे है अपनी सरकार की योजनाओं के बारे में बोलते हुए किसानों की विजली मुफ्त समाजवादी पेंसन सहित तमाम योजनाओ का गुणगान करते हुए भजपा की जमानत जब्त करने के लिए साइकिल के बटन दबाने कि उन्होंने जनता से अपील की है उन्होंने कहा कि यहाँ विकास जो हुआ है हमने किया है अस्पताल मंडी न्यायालय स्कूल कालेज सब हमने बनाया इसलिये कौशाम्बी से सपा के प्रत्यासियो को जिताने का काम करे वही पल्लवी पटेल के नाम की जब से चुनाव की घोषणा हुई है आप को अहसास हो गया होगा विरोधियों के पसीने छूट रहे है। और पूरे विधानसभा में जिस गाँव जाते है खदेड़ा हो रहा है।
सभा मे कैलाश चंद्र केशरवानी, मीनू, बेद पाल, राजकरन लोधी, सहित कई सपाई नेता मौजूद रहे।
*आर्यवीर पत्रकार अखंड भारत संदेश ओसा मंझनपुर कौशाम्बी*

Taza Khabar