कौशाम्बी19जनवरी24*अधिशासी अधिकारी,चेयरमैन ने सफाई कर्मियों को बांटे स्वेटर*
*37 पुरुष सफाई कर्मी,10 महिला सफाई कर्मियों, 2 सफाई मेठ ,1 सफाई नायक को स्वेटर दिया गया*
*अझुवा कौशांबी* कड़ाके की ठंड को देखते हुए नगर पंचायत अझुवा के सफाई कर्मियों को नगर पंचायत अध्यक्ष शांति देवी कुशवाहा अधिशाषी अधिकारी रश्मि सिंह के द्वारा स्वेटर वितरण कर ठंड से राहत देने की कोशिश की गई है इस अवसर पर 37 पुरुष सफाई कर्मी,10 महिला सफाई कर्मियों 2 सफाई मेठ ,1 सफाई नायक को स्वेटर दिया गया है चेयर मैन शांती देवी कुशवाहा ने कहाङ्कि हमारे नगर के सफाई कर्मी सुबह की कड़ाके की ठंड में उठकर सफाई करने का काम करते हैं उनके कार्यों को देखते हुए सभी सफाई कर्मियों को ऊनी स्वेटर प्रदान किया गया है। सफाई कर्मियों ने स्वेटर पाकर खुशी जाहिर की और अधिशासी अधिकारी एवं अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है।मौके पर नगर पंचायत के सभी सभासद ,वरिष्ठ लेखा लिपिक साकेत चंद्र श्रीवास्तव सहित नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
लखनऊ 3 मार्च 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
पूर्णिया बिहार3मार्च26* होली के अवसर पर पूर्णिया पुलिस की मुस्तैदी : फ्लैग मार्च जारी, शांति और सौहार्द बनाए रखने का प्रयास
कौशाम्बी 3 मार्च 26*संदिग्ध परिस्थितियों में 75 वर्षीय वृद्ध महिला ने लगाई फांसी पुलिस जांच में जुटी*