कौशाम्बी19अप्रैल24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ खास खबरें
[19/04, 6:16 pm] +91 99191 96696: *जब अफसर नेता लुटने को है तैयार तो जनता है मजबूर*
*पेट्रोल पंप में चिप लगाकर बेखौफ तरीके से डीजल पेट्रोल के माप में कम किए जाने के मामले पर बांट माप अधिकारी नहीं कर रहे कार्यवाही*
*पेट्रोल डीजल के नाप माप में कमी पर 10 लाख महीने से अधिक की बाँट माप अधिकारियों की होती वसूली*
*कौशाम्बी।* पेट्रोल डीजल के माप नाप में कमी आम बात होती जा रही है पेट्रोल पंप की मशीनों में चिप लगाकर नाप माप के समय मशीन जंप कराई जाती हैं जिससे लोगों के वाहनों में डीजल पेट्रोल कम पहुंचता है आए दिन इस बात को लेकर पेट्रोल पंप में ग्राहकों से नोक झोक होती है लेकिन उसके बाद भी पेट्रोल डीजल की माप में कमी करने वाले पेट्रोल पंप संचालकों पर कार्यवाही नहीं होती है बताया जाता है कि मापन की जिम्मेदारी बाट माप विभाग की है लेकिन बाट माप विभाग के अधिकारी 15 हजार रुपए प्रत्येक महीने पेट्रोल पंप से इस बात की वसूली करते हैं कि हम मापन की जांच के दौरान उनकी कमियों को उजागर होने से बचाते रहेंगे।
पेट्रोल पंप में माप में कमी का शिकार आम जनता के साथ-साथ नेता अधिकारी भी हो रहे हैं जब यह शातिर पेट्रोल पंप संचालक जिले के कलेक्टर मजिस्ट्रेट पुलिस अधीक्षक के वाहनों में डीजल पेट्रोल भरते वक्त में कमी करने से नहीं चूक रहे हैं अफसर इनके साजिश का शिकार हो रहे हैं तो आम जनता तो मजबूर है पेट्रोल पंप में डीजल पेट्रोल के माप नाप के दौरान तेल की कमी को आम जनता मजबूरी वश झेल रही है शातिर पंप संचालक जब अफसर के वाहन में डीजल पेट्रोल के समय उन्हें लूट लेते हैं तो आम जनता तो इनसे लुटने को मजबूर है ताजा मामला मंझनपुर के हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप का है जहां शुक्रवार को फिर पेट्रोल की माप में कमी पाई जाने पर बाइक सवार ने गाड़ी का पेट्रोल निकाल करके फिर से नाप कर दिया तो 30 प्रतिशत पेट्रोल कम पड़ गया यह एक दिन का मामला नहीं है इस तरह के मामले रोज होते हैं।
पेट्रोल पंप में शौचालय पीने के पानी वाहनों के टायर में हवा भरने सहित तमाम जन सुविधाओं का अभाव है आखिर कब तक पेट्रोल पंप में आम जनता के साथ अधिकारी नेता इनकी ठगी का शिकार होते रहेंगे और बाट माप अधिकारी उनके नाप माप में कमी के बाद करोड़ों रुपए की वसूली कर मालामाल होते रहेंगे पेट्रोल पंप मशीनों की जांच कराए जाने की जरूरत है और शासन ने मामले को संज्ञान लिया तो कौशाम्बी के साथ साथ पूरे प्रदेश के पेट्रोल पंप संचालक पर मुकदमा दर्ज होना तय है।
[19/04, 6:16 pm] +91 99191 96696: *किरायेदारों ने किराए पर उठाया लोहिया मार्केट*
*जिला पंचायत और मंडी समिति के भवन में भी किराएदारों ने किराए पर सरकारी संपत्ति को उठा दिया है*
*कौशाम्बी।* नगर पालिका मंझनपुर जिला पंचायत कौशांबी मंडी समिति ओसा सहित विभिन्न सरकारी संपत्तियों में भवन दुकान बनाकर उन्हें किराए पर उठाए जा रहे हैं सरकारी कार्यालय से भवन दुकान किराए पर उठाए जाने के वक्त किराएदारों से इस बात का एग्रीमेंट किया जाता है कि वह इस भवन को किसी दूसरे व्यक्ति को किराए पर नहीं देंगे लेकिन उसके बाद नगर पालिका जिला पंचायत मंडी समिति के बने दुकान और भवन में 80 प्रतिशत से अधिक दुकान भवन किराएदारों ने दूसरे को किराए पर उठा दिया है और उनसे सरकारी किराए से कई गुना अधिक किराए की वसूली किराएदारों द्वारा की जाती है जबकि एग्रीमेंट के मुताबिक दूसरे ब्यक्ति को किराए पर भवन देने के बाद उनका एग्रीमेंट रद्द हो जाएगा लेकिन किराएदारों द्वारा दुकान किराए पर देने के बाबत अभी तक नियम और शर्ते तोड़ने वाले किराएदारों पर कार्रवाई नहीं हुई है।
नगर पालिका मंझनपुर के चौराहे पर बनी लोहिया मार्केट में खुलेआम बीकानेर स्वीट्स की दुकान खुली है यह दुकान दूसरे के नाम पर अलॉटमेंट हुई है बीकानेर स्वीट्स के नाम पर नगर पालिका द्वारा किसी भी दुकान का अलॉटमेंट नहीं किया गया है इसके अलावा भी लोहिया मार्केट की कई दुकानें हैं जिन पर किराएदारों ने किराए पर उठाकर मोटा किराया वसूलना शुरू किया है जिला पंचायत की कई दुकानें किराएदारों ने किराए पर उठाई है मंडी समिति की भी तमाम दुकान किराए पर उठाकर किराएदार कई गुना किराया वसूल रहे हैं किराएदारी के नियम शर्तों का पालन नही हो रहा है और किराए पर उठाने वाली दुकानों की नीलामी निरस्त कर नए लोगों के हाथ दुकान की फिर नीलामी करने की प्रक्रिया में विभागीय अधिकारी हाथ खींच रहे हैं जिससे उनकी निष्ठा पर भी सवाल खड़े हैं आखिर सरकारी नियम और कानून का कैसे पूरी तरह से पालन हो सकेगा नगर क्षेत्र के लोगों ने जिला अधिकारी का ध्यान आकर्षित करते हुए सरकारी दुकानों को किरायेदारों द्वारा किराए पर उठाए जाने के मामले की जांच कराकर कार्यवाही की मांग की।
[19/04, 6:17 pm] +91 99191 96696: *मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण का डीएम ने किया निरीक्षण*
*जिला निर्वाचन अधिकारी ने एम0वी0 कान्वेट स्कूल एण्ड कालेज में प्रशिक्षण का लिया जायजा तथा मास्टर ट्रेनरों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*
*कौशाम्बी।* जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार राय ने मतदान कार्मिकों (पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम) को एम0वी0 कान्वेट स्कूल एण्ड कालेज,ओसा में दूसरे दिन मास्टर ट्रेनरों द्वारा दिये जा रहे सामान्य प्रशिक्षण तथा ई0वी0एम0 प्रशिक्षण का निरीक्षण कर जायजा लिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने ई0वी0एम0 प्रशिक्षण के प्रत्येक कक्षों के निरीक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मतदान कार्मिकों को विधिवत प्रशिक्षण दिया जाय। इसके साथ ही उन्होंने वोटर फैसिलिटेशन सेन्टर का भी निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान प्रभारी अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी,उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार गोंड तथा उप जिलाधिकारी आकाश सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।
[19/04, 6:17 pm] +91 99191 96696: *मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतदान कार्मिकों को दूसरे दिन दिया गया प्रथम प्रशिक्षण*
*कौशाम्बी।* लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए आज एम0वी0 कान्वेट स्कूल एण्ड कालेज,ओसा में शुक्रवार को दूसरे दिन मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतदान कार्मिकों (पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम) को सामान्य एवं ई0वी0एम0 का प्रशिक्षण दिया गया।
मास्टर ट्रेनर राकेश कुमार सिंह नीतीश यादव एवं विकास पाण्डेय द्वारा मतदान कार्मिकों को सामान्य प्रशिक्षण यथा-वास्तविक मतदान तिथि के एक दिन पूर्व (पोलिंग पार्टी रवानगी के दिन) के कार्य/दायित्व की विस्तृत जानकारी/प्रशिक्षण दिया गया। इसी प्रकार मतदेय स्थल पर की जाने वाली कार्यवाही,बूथ व्यवस्था,वास्तविक मतदान के दिन की कार्यवाही, मॉक पोल, ईवीएम मशीनों का संयोजन, विशेष परिस्थिति आने पर की जाने वाली कार्यवाही, मतदान समाप्ति के नियत समय पर की जाने वाली कार्यवाही, मतदान समाप्ति के बाद की जाने वाली कार्यवाही आदि के बारे में विस्तृत जानकारी/प्रशिक्षण दिया गया।
मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतदान कार्मिकों को ई0वी0एम0 का प्रशिक्षण यथा-वीवीपैट,बैलेट यूनिट एवं कंट्रोल यूनिट को आपस में संयोजित करना, मॉक पोल,स्पेशल टैग लगाना, ईवीएम मशीन की सीलिंग एवं मतदान से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं के विषय में विधिवत प्रशिक्षण दिया गया।
तकनीकी सहायक प्रशिक्षण दिलीप कुमार वर्मा द्वारा मतदान कार्मिकों को मतदान प्रतिशत संकलन ऐप के विषय में प्रशिक्षण दिया गया इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार गोंड,अपर जिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक सच्चिदानंद यादव व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेंद्र कुमार कुशवाहा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
[19/04, 6:44 pm] +91 88401 88542: *तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत*
*महगांव कौशाम्बी।* संदीपन घाट थाना क्षेत्र के काजीपुर जीटी रोड पर फिर एक बार रफ्तार का कहर देखने को मिला है बुधवार को एक भट्ठा मजदूर को जहां एक ट्रक ने रौंदा दिया था जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई थी। वही गुरुवार की रात करीब दस बजे जब एक युवक काजीपुर गांव में तिलकौत्सव से निमंत्रण खा कर पैदल ही वापस अपने घर आ रहा था जैसे ही जीटी रोड काजीपुर बाजार के पास पहुंचा था कि पीछे से एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मर दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों व राहगीरों की घटना स्थल पर भीड़ लग गई। और पुलिस को सूचना दी गई थोड़ी देर में परिजन भी मौके पर पहुंच गए आनन फानन में घायल युवक को प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान घायल युवक को मृत घोषित कर दिया है। मृतक युवक की पहचान रामबाबू कुशवाहा निवासी ग्राम काजीपुर थाना संदीपन घाट के रूप में हुई है।
मृतक रामबाबू की पत्नी शान्ति देवी ने घटना की सूचना संदीपन घाट थाना प्रभारी को देते हुए बताया कि उसका पति राम बाबू दिनांक 18.04.2024 को रात्रि काजीपुर में एक तिलक उत्सव में गए थे रात्रि करीब 10:00 बजे तिलक उत्सव से वापस घर आ रहे थे तभी काजीपुर बाजार में पीछे से आ रहे दो पहिया वाहन उसका नंबर यूपी 70 जीएन 6017 टीवीएस राइडर के चालक द्वारा तेज व लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए रामबाबू को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे उसके पति को सर ने काफी गंभीर चोट आई इलाज के लिए अपने साधन से प्रयागराज के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां पर डाक्टरों ने इलाज के दौरान रामबाबू की मृत्यु घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है
[19/04, 6:47 pm] +91 88401 88542: *तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत*
*महगांव कौशाम्बी।* संदीपन घाट थाना क्षेत्र के काजीपुर जीटी रोड पर फिर एक बार रफ्तार का कहर देखने को मिला है बुधवार को एक भट्ठा मजदूर को जहां एक ट्रक ने रौंदा दिया था जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई थी। वही गुरुवार की रात करीब दस बजे जब एक युवक काजीपुर गांव में तिलकौत्सव से निमंत्रण खा कर पैदल ही वापस अपने घर आ रहा था जैसे ही जीटी रोड काजीपुर बाजार के पास पहुंचा था कि पीछे से एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मर दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों व राहगीरों की घटना स्थल पर भीड़ लग गई। और पुलिस को सूचना दी गई थोड़ी देर में परिजन भी मौके पर पहुंच गए आनन फानन में घायल युवक को प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान घायल युवक को मृत घोषित कर दिया है। मृतक युवक की पहचान रामबाबू कुशवाहा निवासी ग्राम काजीपुर थाना संदीपन घाट के रूप में हुई है।
मृतक रामबाबू की पत्नी शान्ति देवी ने घटना की सूचना संदीपन घाट थाना प्रभारी को देते हुए बताया कि उसका पति राम बाबू दिनांक 18.04.2024 को रात्रि काजीपुर में एक तिलक उत्सव में गए थे रात्रि करीब 10:00 बजे तिलक उत्सव से वापस घर आ रहे थे तभी काजीपुर बाजार में पीछे से आ रहे दो पहिया वाहन उसका नंबर यूपी 70 जीएन 6017 टीवीएस राइडर के चालक द्वारा तेज व लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए रामबाबू को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे उसके पति को सर ने काफी गंभीर चोट आई इलाज के लिए अपने साधन से प्रयागराज के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां पर डाक्टरों ने इलाज के दौरान रामबाबू की मृत्यु घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है
[19/04, 6:53 pm] +91 88401 88542: *पुलिस प्रताड़ना से पीड़ित युवक ने किया आत्महत्या*
*रेप का मुकदमा लिखे जाने से पीड़ित युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगा कर मौत को लगाया गले*
*युवक ने सुसाइड नोट में सराय अकिल पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप*
*कौशाम्बी* सराय अकिल थाना क्षेत्र की एक युवती द्वारा रेप का आरोप लगाए जाने के बाद थाना पुलिस की सौदेबाजी शुरू हुई थी युवक पुलिस की डिमांड नहीं पूरी कर सका जिस पर उसके विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा लिख दिया और मुकदमा लिखा जाने के बाद युवक ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए सुसाइड नोट लिखकर कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी आकर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी है जिससे उसकी मौत हो गई है ट्रेन के लोको पायलट ने घटना की सूचना आरपीएफ को दी,सूचना पर आरपीएफ और भरवारी चौकी पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है युवक के जेब से मिले सुसाइड नोट से उसकी शिनाख्त सराय अकिल थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी हंसराज पुत्र दिनई पासी के रूप में हुई है।
सुसाइड नोट से जानकारी मिली कि मृतक हंसराज पर गांव की ही किसी युवती ने रेप का आरोप लगाया था और सराय अकिल थाना पुलिस उससे रूपयो की डिमांड कर रही थी,रुपए नही देने पर पुलिस ने हंसराज पर रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया था,मुकदमा लिखे जाने की जानकारी जैसे ही हंसराज को हुई वह घर से फरार हो गया और आहत होकर भरवारी रेलबे स्टेशन पहुँचा और ट्रेन के आगे कूद गया,जिसमे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।मौके पर पहुंची भरवारी चौकी पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतक हंसराज के पास मिला यह सुसाइड नोट अब थाना पुलिस के गले की फांस बन गया है। यह सुसाइड नोट पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा प्रश्न चिह्न लगा रहा है। फिलहाल इस मामले में पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।इस मामले में सराय अकिल इंस्पेक्टर विनीत सिंह का कहना है कि हंसराज के खिलाफ बुधवार को केस दर्ज हुआ था। गांव की युवती ने आरोप लगाया था। प्रकरण की जांच चल रही है।

More Stories
कानपुर नगर18फ़रवरी26*चांद दिखते ही गूंजा ‘रमजान मुबारक’, शहर भर में शुरू हुआ इबादत का पवित्र महीना*
लखनऊ18फ़रवरी26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
कौशाम्बी18फ़रवरी26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें