कौशाम्बी19अक्टूबर23*आदिशक्ति मां दुर्गे की भक्ति में डूबे ग्रामीण , चारो तरफ बह रही है भक्ति की बयार*
*ग्रामीण इलाकों में नव दुर्गा पूजा कार्यक्रम का शांतिपूर्वक किया जा रहा है आयोजन*
*कौशाम्बी।* करारी क्षेत्र के लगभग प्रत्येक गांव में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नवरात्रि के पावन अवसर पर दुर्गा प्रतिमा को कई जगहों पर स्थापित किया गया है। जिसमें नव दुर्गा के अवसर पर शानदार कार्यक्रम का आयोजन करके रात्रि जागरण भी किया जाता है। कहीं पर लोग भजन , कीर्तन , आरती , सांस्कृतिक कार्यक्रम इत्यादि शांतिपूर्वक कर रहे हैं तो कहीं पर छोटे -छोटे बच्चे अपनी प्रतिभा के बल पर छोटे -छोटे नाटकों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करके तालियों से पूरे पंडाल को गुंजायमान कर रहे हैं। वहीं दूर – दराज से आए कलाकारों के द्वारा अपनी सुन्दर कलाकारी के माध्यम से लोगों का मन मोह लेने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहें हैं।
जानकारी के मुताबिक हर वर्ष की तरह कई गांवों में रामलीला का भी आयोजन किया जाता है जिसके माध्यम से ग्रामीणों के बीच सदभावना, भाई – प्रेम, पिता की आज्ञा का पालन करने जैसे इत्यादि के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। महेन्द्र , लहना , सालेपुर , तियरा जमालपुर , बभनपूरा , मुकीमपुर , गुवारा तैयबपुर , बरलहा , भैला मकदूमपुर इत्यादि गांवों के ग्रामीण मां आदिशक्ति दुर्गे की भक्ति में पूरी तरह से डूबे हुए हैं , रात – दिन जगह – जगह पर भक्ति की बयार बह रही है ग्रामीणों में भक्ति के भाव छलक रहे हैं।

More Stories
लखनऊ 4 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे प्रदेश की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 4 अप्रैल 26*भूकंप के झटकों से उत्तर भारत हिला, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी असर
नई दिल्ली 4 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*