कौशाम्बी18फ़रवरी26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[18/02, 20:01] +91 98391 01290: *फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु एसपी ने किया ऑनलाइन संवाद*
*कौशाम्बी।* जिले में फरियादियों की समस्याओं के त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी निस्तारण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा एक अभिनव एवं सराहनीय पहल की जा रही है इसी क्रम में जनपद के विभिन्न थानों पर उपस्थित फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं के संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षों से ऑनलाइन माध्यम से संवाद स्थापित किया गया है।इस ऑनलाइन संवाद के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया है तथा प्रत्येक प्रकरण का वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध,निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए हैं पुलिस अधीक्षक द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण नियमानुसार एवं पारदर्शी प्रक्रिया के तहत हो, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें तथा उन्हें समय पर न्याय मिल सके यह पहल जनपद में पुलिस-जन संवाद को सुदृढ़ करने एवं जनता के विश्वास को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
[18/02, 20:02] +91 99560 44608: *गोवध से सम्बन्धित 25,000 रु0 का इनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*इनामिया वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्द्धन हेतु 25000/- रुपये का एसपी ने प्रदान किया पुरस्कार*
*कोखराज कौशांबी* कोखराज थाना क्षेत्र में 4 जनवरी की रात्रि में ससुर खदेरी नदी व इचौली गाँव के मध्य झाड़ियों में बिजली के खम्भों से बंधे हुए 12 बैल जिंदा बरामद हुए थे, जिसके सम्बन्ध में थाना कोखराज में अभियोग दर्ज हुआ। उक्त गो वंशो को परिवहन कर वध हेतु कहीं बाहर ले जाने के लिए बांधा गया था, किंतु कुछ लोगों द्वारा सूचना देने पर पुलिस के पहुंच जाने से अपराधी तस्करी को अंजाम देने में सफल नहीं हो पाए थे । घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत सफल अनावरण कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोखराज पुलिस,एसओजी एवं सर्विलांस की टीम को लगाया गया था गहन छानबीन से उक्त घटना में 7 गौतस्करों के नाम प्रकाश में आए थें। दिनांक 12.01.2026 को थाना कोखराज पुलिस व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये टेगाई नियामतपुर मार्ग पर पतेरिया बाग के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी । इसी दौरान घटना से सम्बन्धित 03 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा 25,000 रुपये का पुरष्कार घोषित किया गया था। उपरोक्त क्रम में गठित टीमों द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सम्भावित स्थानों पर दबिश देकर तलाश की जा रही थी इसी दौरान थाना कोखराज पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 25,000 रुपये का इनामियां वांछित अभियुक्त जयकरन उर्फ विकल पुत्र राम प्रवेश निवासी बिछौरा थाना मंझनपुर को गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा इनामिया वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्द्धन हेतु 25000/- रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया हैं।
[18/02, 20:42] +91 99562 82731: *बिना प्रपत्र ओवरलोड़ 06 डम्फर वाहन को महेवा घाट थाना पुलिस ने किया सीज*
*कौशाम्बी* पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन व ओवरलोड गाड़ियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना महेवाघाट पुलिस टीम द्वारा थाना गेट पर अवैध खनन परिवहन व ओवरलोड गाड़ियों की चेकिंग की गयी, इस दौरान चेकिंग में वाहन सं. UP50ET2195 ट्रेलर वाहन मोरम लदी हुई 2.UP50ET0374 ट्रेलर वाहन मोरम लदी हुई 3.UP70RT8743 डम्फर वाहन 4.UP70QT5520 डम्फर वाहन मोरम लदी हुई 5.UP70QT8798 ट्रेलर वाहन मोरम लदी हुई 6. UP70QT5743 डम्फर वाहन मोरम लदी हुई ओवरलोड वाहन खतरनाक तरीके से तेज गति से चलाते हुए पाया गया । उपरोक्त तीनों डम्फर बिना प्रपत्र के परिवहन करते हुए पाये गये, जिनको मौके पर ही अन्तर्गत धारा 207 M.V. Act मे सीज किया गया अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु एआरटीओ व खनन को अलग से रिपोर्ट प्रेषित की गयी है।
[18/02, 20:43] +91 99562 82731: *बोर्ड परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी पकड़े जाने के बाद केंद्र व्यवस्थापक पर खड़े हैं सवाल*
*सॉल्वर से उत्तर पुस्तिकाएं लिखवाना परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाएं बदल देना इमला बोलकर नकल कराना कौशाम्बी के बोर्ड परीक्षा केद्रों की व्यवस्था में रहा है शामिल*
*बोर्ड परीक्षा में सुचिता की धज्जियां उड़ाकर नकल कराने की आड़ में धन वसूली करने वाले केंद्र व्यवस्थापकों कक्ष निरीक्षकों और प्रबंधकों की आदत इतनी जल्दी सुधर जाएगी इसकी उम्मीद लोगों को नहीं है*
*कौशाम्बी* सिराथू तहसील क्षेत्र के बोर्ड परीक्षा केंद्र में परीक्षा के पहले दिन ही परीक्षा केंद्र के अंदर फर्जी परीक्षार्थी के पकड़े जाने के बाद केंद्र व्यवस्थापक पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं बोर्ड परीक्षा केंद्र के गेट पर परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र की केंद्र व्यवस्थापक द्वारा जांच कराई जाती है परीक्षा केंद्र में पहुंचने के पहले परीक्षार्थी की तलाशी होती है तो फिर बोर्ड परीक्षा केंद्र के अंदर फर्जी परीक्षार्थी कैसे पहुंचकर बोर्ड परीक्षा दे रहा था और बोर्ड परीक्षा केंद्र के केंद्र व्यवस्थापक कक्ष निरीक्षकों को फर्जी परीक्षार्थी की जानकारी नहीं हुई या फिर केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षकों की रहमो करम पर दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देने युवक केंद्र के अंदर पहुंचा था यह बड़ी जांच का विषय है
बोर्ड परीक्षा के दौरान सचल दल की जांच में बुधवार को सिराथू तहसील क्षेत्र के बोर्ड परीक्षा केंद्र में फर्जी परीक्षार्थी का खुलासा हुआ फर्जी परीक्षार्थी के खुलासे के बाद बोर्ड परीक्षा केंद्र के केंद्र व्यवस्थापक के काले कारनामे पर बड़े सवाल खड़े हैं कि जब परीक्षा केंद्र के गेट पर प्रवेश पत्र से परीक्षार्थी की पहचान की जाती है उसके बाद परीक्षार्थी को केंद्र के अंदर पहुंचने दिया जाता है तो फिर फर्जी परीक्षार्थी कैसे गेट के अंदर प्रवेश कर गया है तो क्या केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी और जवाब देही निष्पक्ष सकुशल बोर्ड परीक्षा सम्पन्न कराए जाने की नहीं बनती है कौशांबी जनपद हमेशा से बोर्ड परीक्षा में नकल कराने के लिए प्रदेश लेवल में टॉप श्रेणी में गिना जाता था और नकल माफिया हमेशा प्रशासनिक व्यवस्था को चौपट करके नकल कराने में कामयाब होते रहे हैं बीते इतिहास बताते हैं कि कौशाम्बी के बोर्ड परीक्षा केद्रों में खुलेआम नकल हुई है और हमेशा केंद्र व्यवस्थापक कक्ष निरीक्षक और विद्यालय प्रबंधकों ने बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों को सभी प्रकार से नकल की सहूलियत देकर के धन वसूली किया है दो दशक के बीच कौशाम्बी के बोर्ड परीक्षा केंद्र के केंद्र व्यवस्थापक प्रबंधक परीक्षार्थियों से मोटी रकम वसूलने के बाद अकूत संपत्ति के धनी हो चुके हैं और नकल कराने की आड़ में धन वसूली करने वाले केंद्र व्यवस्थापक और प्रबंधन अपनी आदत सुधार नहीं रहे हैं जिससे बोर्ड परीक्षा में नकल रुकने का नाम नहीं ले रही है कौशाम्बी के बोर्ड परीक्षा केद्रों में तो सॉल्वर से उत्तर पुस्तिकाएं कॉपियां भी लिखाई जाती है इसके बदले में परीक्षार्थियों से मोटी रकम की वसूली केंद्र व्यवस्थापकों द्वारा की जाती है विगत वर्षों के आंकड़े बताते हैं कि दूसरे के स्थान पर परीक्षार्थियों से परीक्षाएं दिलाई जाती थी इमला बोलकर कक्ष निरीक्षकों द्वारा बोर्ड परीक्षार्थियों के प्रश्न पत्रों का हल कराया जाता रहा इतना ही नहीं उत्तर पुस्तिकाएं तक परीक्षा का समय समाप्त होने के बाद बदल दिए जाने का आरोप केंद्र व्यवस्थापकों पर पूर्व में लग चुके हैं और यह सारा खेल शिक्षा विभाग के अधिकारियों के संरक्षण में केंद्र व्यवस्थापकों द्वारा खुलेआम खेला जाता रहा बोर्ड परीक्षा में सुचिता की धज्जियां उड़ाकर नकल कराने की आड़ में धन वसूली करने वाले केंद्र व्यवस्थापकों कक्ष निरीक्षकों और प्रबंधकों की आदत इतनी जल्दी सुधर जाएगी इसकी उम्मीद लोगों को नहीं है
[18/02, 21:15] +91 99194 75893: *बोर्ड परीक्षा के पहले दिन 2952 परीक्षार्थी नहीं पहुंचे परीक्षा केंद्र*
*कौशांबी* उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के प्रथम दिन 18 फरवरी को कौशांबी जिले के विभिन्न परीक्षा केदो में 2952 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा केंद्र नहीं पहुंचे हैं जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि प्रथम पाली में हाईस्कूल के हिन्दी विषय की परीक्षा जनपद में सम्पन्न हुई,जिसमें 24191 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 22555 परीक्षार्थी उपस्थित रहे एवं 1636 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बोर्ड परीक्षा के प्रथम दिन द्वितीय पाली में इण्टरमीडिएट के हिन्दी विषय की परीक्षा कौशांबी जनपद में सम्पन्न हुई, जिसमें 20648 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 19332 परीक्षार्थी उपस्थित रहे एवं 1316 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।प्रथम पाली में सचल दल एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट द्वारा विद्यालय एस.सी.पी.एम० इण्टर कालेज दारानगर में सघन तलाशी के दौरान एक छद्म परीक्षार्थी पकडा गया जिसके विरुद्ध उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों का निवारण अध्यादेश-2024 की सुसंगत धाराओ में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।
[18/02, 21:15] +91 99194 75893: *80 केंद्रों पर 45687 परीक्षार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा*
*सीसीटीवी कैमरा और मजिस्ट्रेट के निगरानी में होगी परीक्षा*
*कौशाम्बी*:यूपी बोर्ड परीक्षा बुधवार से शुरू हो गई है। जिले के 80 परीक्षा केंद्रों पर कुल 45,687 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि हाईस्कूल में 24,187 और इंटरमीडिएट में 21,500 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी ने लगभग 2,850 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई है। इनमें 1,800 बेसिक शिक्षा और शेष माध्यमिक शिक्षा विभाग के अध्यापक हैं। इसके अतिरिक्त,छह सचल दल, 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट और तीन जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि वे स्वयं परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करेंगे और किसी भी कीमत पर नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी केंद्र से गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।परीक्षा की निगरानी के लिए जिला मुख्यालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। डीआईओएस ने बताया कि इसमें आठ कंप्यूटर लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से सभी 80 परीक्षा केंद्रों की कक्षाओं की निगरानी की जाएगी। प्रत्येक कंप्यूटर पर 10 केंद्रों की निगरानी का जिम्मा है।सभी केंद्रों पर स्ट्रांग रूम भी बनाए गए हैं,जिनकी निगरानी मुख्यालय में बैठे अधिकारियों द्वारा 24 घंटे की जाएगी।
[18/02, 22:05] +91 63921 77313: *ओवरलोड ट्रक की टक्कर से कार पलटी, बड़ा हादसा टला*
*कौशाम्बी करारी* थाना क्षेत्र के म्योहर गांव के पास बुधवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। ओवरलोड बालू लदे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने जा रही चार पहिया कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटी।कार में सवार डॉ. अलीम एक बच्चे को लेकर प्रयागराज जा रही थीं। अचानक हुए हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। सूचना मिलते ही करारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने ट्रक और उसके चालक के संबंध में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। हादसे के चलते कुछ समय तक मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा।
[18/02, 22:05] +91 63921 77313: *करारी थाना पुलिस ने 02 गुमशुदा लड़कियों को 12 घंटे के अंदर सकुशल किया बरामद*
*कौशांबी करारी* थाना क्षेत्र में दिनांक 17.02.2026 को एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी भतीजी जिसकी उम्र लगभग 19 वर्ष जो मानसिक रूप से विक्षिप्त है वह अपनी छोटी बहन जिसकी उम्र लगभग 04 वर्ष है को साथ लेकर बजार कुछ सामान खरीदने के लिए गयीं जो वापस नहीं आयीं है। इस सूचना पर थाना पर मु0अ0सं0 36/2026 धारा 137(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए पुलिस ने तत्काल सूचनाकर्ता के घर पहुंचकर सम्पूर्ण जानकारी कर उच्चाधिकारी को अवगत कराया घटना की गम्भीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे तत्काल टीम गठित कर बालिका की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया।
मिशन शक्ति फेज-5 के माध्यम से चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे वरिष्ठ अधिकारीगणों के निर्देशन में गठित टीम मय सूचनाकर्ता के लापता लड़कियों की सकुशल बरामदगी हेतु रवाना हुए । तलाश व बरामदगी के क्रम में थाना स्तर पर गठित टीम द्वारा अपहृता पीड़िता की करारी गेस्ट हाउस के पास से सकुशल बरामदगी की गयी पूछताछ करने पर पीडिता द्वारा बताया गया कि वह सिलाई के लिए धागा लेने बाजार गई थी वहां पर धागा नहीं मिला तो दूसरी दुकान की तलाश में दूर चली गयी एवं रास्ता भटक गयी गुमशुदा मानसिक रूप से विक्षिप्त भी है। दोनों लड़कियो को सकुशल बरामद कर कार्यवाही की जा रही है अपहृता पीड़िता की सकुशल बरामदगी से आम जनमानस द्वारा पुलिस टीम की भूरि भूरि प्रशंसा की जा रही हैं।
[18/02, 22:05] +91 63921 77313: *भ्रामक सूचना फैलाकर साम्प्रदायिक तनाव उत्पन्न करने का प्रयास करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल*
*कौशांबी करारी* थाना क्षेत्रान्तर्गत डायल 112 के माध्यम से 18 फरवरी को ग्राम पण्डीरी में गौकशी व गौमांश संबंधी सूचना दी गई। सूचना पर तत्काल थाना करारी पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर पूछताछ एवं स्थलीय निरीक्षण किया गया, जिसमें सूचना पूर्णतः असत्य पाई गई जांच के दौरान स्थानीय लोगों से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि कॉलर फातिमा पत्नी राजू निवासी ग्राम पण्डीरी द्वारा रामबाबू पुत्र हुल्लर सिंह निवासी ग्राम पण्डीरी, थाना करारी के कहने पर बार-बार 112 पर भ्रामक एवं अकारण गौकशी संबंधी सूचना दी जाती थी, जिससे गांव क्षेत्र में साम्प्रदायिक तनाव उत्पन्न होने की प्रबल संभावना थी।शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु अभियुक्त रामबाबू उपरोक्त को मौके पर ही अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में पुलिस हिरासत में लिया गया तथा नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर 14 दिवस की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

More Stories
कानपुर नगर18फ़रवरी26*चांद दिखते ही गूंजा ‘रमजान मुबारक’, शहर भर में शुरू हुआ इबादत का पवित्र महीना*
लखनऊ18फ़रवरी26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
कौशाम्बी18फ़रवरी26*मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 115 जोड़े वैवाहिक बंधन में बधें*