कौशाम्बी18नवम्बर23*पिछड़ा वर्ग में शामिल हो केसरवानी वैश्य समाज–तीरथ राज गुप्ता*
*कौशाम्बी।* उत्तर प्रदेश केशरवानी वैश्य सभा की बैठक कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कस्बे में आनंद केशरवानी अन्नू कपड़ा वाले के यहां प्रदेश अध्यक्ष तीरथ राज गुप्ता गोल बाबू की अध्यक्षता में शनिवार को सम्पन्न हुई इसके साथ जिले के अन्य कस्बो में भी समाज की बैठक संपन्न हुई।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष तीर्थराज गुप्ता गोल बाबू ने कहा कि केसरवानी समाज आर्थिक, शिक्षा एवं राजनीति में काफी पिछड़ा हुआ है जहां केसरवानी समाज के लोग चाय चाट एवं फेरी आदि का व्यापार फुटपाथ पर करते हैं वहीं राजनैतिक रूप से उत्तर प्रदेश में अब तक सिर्फ एक विधायक बिहार में तीन से चार विधायक ही हुए हैं और केसरवानी समाज के लोग सरकारी नौकरी में भी नाम मात्र के हैं ऐसे में केसरवानी समाज आर्थिक रूप से भी काफी कमजोर है इसलिए केसरवानी समाज को उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्ग का आरक्षण होना अति आवश्यक है जिससे केसरवानी समाज का विकास हो सके।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि 1991 से लगातार केशरवानी समाज पिछड़ा वर्ग में शामिल होने की मांग कर रहा है इस संबंध में कई बार आयोग में और कई मंत्रियों से वार्ता भी हुई और पिछले दो वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस संबंध में वार्ता हुई थी लेकिन अभी तक केशरवानी समाज को आरक्षण प्राप्त नहीं हुआ उत्तर प्रदेश केसरवानी वैश्य सभा के प्रदेश अध्यक्ष तीर्थराज गुप्ता के आवाहन पर संपूर्ण उत्तर प्रदेश के हर जिले मे आगामी 20 नवंबर दिन सोमवार को प्रातः 11:00 बजे जिला मुख्यालय में जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे।
आगामी 20 नंबर को होने वाले कार्यक्रम की सफलता को लेकर चायल मनौरी मूरतगंज भरवारी मंझनपुर में केशरवानी समाज के लोगों के साथ प्रदेश अध्यक्ष तीरथ राज गुप्ता ने बैठक की है इस मौके पर प्रदेश मंत्री अशोक केसरवानी प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम केसरवानी नगर अध्यक्ष आनंद कुमार अन्नू राष्ट्रीय सहसंयोजक सुशील केसरवानी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

More Stories
इलाहाबाद २२फरवरी २६ * हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने चाइनीज मांझे की खरीद-बिक्री और इस्तेमाल पर सख्त रुख अपनाया है।
लखनऊ २२ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
पूर्णिया बिहार 22 फरवरी 26 *टीबी उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, आमजनों को दी गई जागरूकता