April 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी18अक्टूबर23*यूपीआजतक न्यूज़ से खास खबरें

कौशाम्बी18अक्टूबर23*यूपीआजतक न्यूज़ से खास खबरें

[18/10, 6:59 pm] +91 99191 96696: *नियम विरुद्ध सचिन ने कर दी पुत्र की नियुक्ति बढ़ी मुसीबत*

*कौशांबी।* मंझनपुर तहसील के पिपरकुंडी स्थित सहकारी समिति के सचिव वासुदेव कुशवाहा ने नियम विरुद्ध तरीके से अपने पुत्र की नियुक्ति कर उसके नाम पर वेतन भी निकालना शुरू कर दिया मामले की शिकायत पूर्व सभापति भानु प्रताप मौर्य ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता से किया जिस पर दो निरीक्षकों की कमेटी बनाकर प्रकरण की जांच कराई गई जांच के दौरान सहकारी समिति के दोषी सचिव वासुदेव कुशवाहा बीमारी का बहाना बनाकर जांच के समय उपस्थित नहीं हुए लेकिन अभिलेख से जांच के दौरान निरीक्षकों ने पाया के पूर्व सभापति की शिकायत सही है और उन्होंने शिकायत की पुष्टि कर दी डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक प्रयागराज की शाखा भरवारी से चेक के माध्यम से वेतन के भुगतान किए जाने की भी जांच में पुष्टि हुई जिस पर मामले को सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक ने गंभीरता से लिया और सचिव वासुदेव कुशवाहा द्वारा नियम कानून को ताक पर रखकर नियुक्ति किए जाने पर तत्काल प्रभाव से सचिव पद से हटा दिया है और सहायक विकास अधिकारी सहकारिता मंझनपुर को निर्देशित किया है कि पिपरकुंडी के प्रभारी सचिव वासुदेव कुशवाहा का चार्ज नजदीक के किसी अन्य समिति सचिव को तत्काल हस्तगत कराना सुनिश्चित करें साथ में वासुदेव कुशवाहा प्रभारी सचिव के कार्यकाल की विधिवत जांच हेतु मनीष कुमार अपर जिला सहकारी अधिकारी तहसील प्रभारी चायल की अध्यक्षता में सदस्य अरविंद कुमार सिंह सहकारी निरीक्षक और सदस्य अनुपम कुमार सहकारी निरीक्षक की तीन सदस्य कमेटी गठित की गई है कमेटी को निर्देशित किया गया है की जांच आख्या एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराए।

[18/10, 7:18 pm] +91 99194 75893: *3 दिन बीते लाखों की चोरी में रत्ती भर आगे नहीं बढ़ सकी पुलिस*

*मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के मालक पिंजरी गांव के मजरा में दो भाइयों के घर में रविवार की रात हुई थी चोरी”*

*कौशाम्बी* मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के मालक पिंजरी गांव के मजरा चकिया में रविवार की रात्रि को कमल सिंह वा नरेंद्र सिंह के घर में आधी रात को ताला तोड़कर के 20 लाख रुपए से अधिक से कीमत के सोने चांदी के जेवर नगद रुपए चोर उठा ले गए थे इसके अलावा गांव में अन्य लोगों के घरों में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है दो भाइयों के घर मे चोरी की घटना में किसी अपने खास लोगो का हाथ होने की उम्मीद है मामले की शिकायत पीड़ित परिजनों ने मंझनपुर पुलिस से की है लेकिन घटना को तीन दिन बीत जाने के बाद भी कोतवाली पुलिस बड़ी घटना के खुलासे में रत्ती भर आगे नहीं बढ़ सकी है वही चोर को बचाने के लिए लोगों ने ठेका लेना शुरू कर दिया है बताया जाता है कि आप पार्टी के एक नेता चोर को बचाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे है 20 लाख की चोरी करने वाले को निर्दोष बता कर नेताजी पुलिस से सिफारिश कर रहे हैं चर्चाओं पर जाए तो चोरी की घटना में लिप्त लोगों की सुरागरसी पुलिस को लग गई है और दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है जिनसे कड़ाई से पूछताछ करने के बाद घटना की कहानी उन्होंने परत दर परत खोल कर रख दी है लेकिन अभी तक मामले में चोरी गए सोने चांदी के जेवर नगद रुपए बरामद कर आरोपियों को पुलिस ने जेल नहीं भेजा है

[18/10, 7:22 pm] +91 96951 62024: *कड़ा धाम में भक्तों ने नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्माण्डा से लिया- अजेय, दीर्घायु,उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद*

*कड़ा कौशाम्बी* नवरात्रि के चौथे दिन कड़ा धाम में सुबह से ही श्रद्धालु भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी तैनात की गयी थी भारी भीड़ के चलते दर्शन पाने को महिला पुरुष भक्त व्याकुल रहे पूरा मंदिर मां के जयकारे से गूंज रहा था जिले के अन्य मंदिरों में भी नवरात्रि के पर्व पर भक्तों ने मां की पूजा अर्चन कर आशीर्वाद लिया है नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा के स्वरूप के दर्शन को भारी संख्या में श्रद्धालु भक्त धाम पहुंचे पुराणो के अनुसार मां दुर्गा का चौथा भव्य स्वरूप मां कुष्मांडा का माना जाता है किदवंती के अनुसार जब चारों ओर अंधेरा छाया हुआ था तो मां कुष्मांडा ने अपनी मधुर मुस्कान के द्वारा ही संसार की उत्पत्ति की थी इसलिए इनको आदि स्वरूपा और आदि शक्ति देवी भी माना जाता है पर इनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए भक्तों को इनका पूजन बड़े ही विधि विधान से करना परम आवश्यक माना जाता है

मान्यता है की मां कुष्मांडा की पूजा करने से भक्तों को अजय रहने का आशीर्वाद मिलता है मां कुष्मांडा कि आठ भुजाएं हैं और उनके हाथों में क्रमशः कमंडल, धनुष, बाण, कमल पुष्प,कलश चक्र और गदा विराजमान है तथा आठवीं हाथ में सभी सिद्धियां और निधियों को देने वाली माला है मान्यताओं के अनुसार देवी के हाथों में जो अमृत कलश है वह उनके भक्तों को दीर्घायु उत्तम स्वास्थ्य का वरदान प्रदान करता है मां सिंह की सवारी करती है जो धर्म का प्रतीक माना गया है। मां कूष्मांडा की पूजा में कुमकुम मौली, अक्षत, पान के पत्ते, केसर श्रंगार आदि श्रद्धा पूर्वक चढ़ाना चाहिए साथ में सफेद कुम्हड़ा भी अर्पित करना चाहिए।भोग मां कुष्मांडा को हलवा, मालपुए,मीठा दही इस प्रसाद को स्वयं गृहण और साथ में ब्राह्मणों को भी खिलाया जाना चाहिए जिससे मां अत्यंत प्रसन्न होती हैं वही मां कुष्मांडा को लाल रंग अत्यंत प्रिय है इसलिए पूजा में उनका लाल रंग के फूल जैसे गुड़हल, लाल गुलाब आदि अर्पित किया जाता है इससे देवी प्रसन्न होती हैं और भक्तों का अपना आशीर्वाद प्रदान करती हैं।

Taza Khabar