April 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी17नवम्बर23*न्यायोचित एवं सुरक्षात्मक प्रयोग विषयक जागरूकता प्रशिक्षण का आयोजन*

कौशाम्बी17नवम्बर23*न्यायोचित एवं सुरक्षात्मक प्रयोग विषयक जागरूकता प्रशिक्षण का आयोजन*

कौशाम्बी17नवम्बर23*न्यायोचित एवं सुरक्षात्मक प्रयोग विषयक जागरूकता प्रशिक्षण का आयोजन*

*कौशाम्बी* कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा ग्लाइफोसेट ग्लाइसेल का न्यायोचित एवं सुरक्षात्मक प्रयोग विषयक जागरूकता प्रशिक्षण का आयोजन किसान कल्याण केंद्र, मंझनपुर मे किया गया।जिसमे पेस्ट कंट्रोल आपरेटर एग्री जंक्शन, रिटेलर्स, कृषि रक्षा रसायन केंद्र प्रभारियो ने प्रतिभाग किया।उक्त अवसर पर केंद्र के मृदा वैज्ञानिक डा.मनोज कुमार सिंह ने उपस्थित प्रतिभागियो को संबोधित करते हुए कहा,कि ग्लाइफोसेट का निर्धारित मात्रा से अधिक प्रयोग वातावरण, मानव एवं पशु स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है।इसी को दृष्टिगत रखते हुए राष्ट्रीय वनस्पति स्वास्थ्य प्रबंधन संस्थान, हैदराबाद एवं आई सी ए आर, नई दिल्ली के निर्देश के क्रम मे जिला कृषि अधिकारी एवं जिला कृषि रक्षा अधिकारी के संरक्षण मे यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है।उक्त अवसर पर केंद्र के पादप सुरक्षा वैज्ञानिक डा.नवीन कुमार शर्मा ने बताया कि ग्लाइफोसेट के हानिकारक प्रभाव को देखते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय ने निर्देश जारी करते हुए आई सी ए आर को निर्देश दिया कि वह अपने कृषि विज्ञान केंद्रो के माध्यम से ग्लाइफोसेट के उचित मात्रा के प्रयोग के न्यायोचित एवं सुरक्षित तरीको से सभी पेस्ट कंट्रोल आपरेटर को प्रशिक्षित करे।उक्त के क्रम मे डा.नवीन ने बताया कि बाजार मे उपलब्ध ग्लाइफोसेट की विभिन्न सांद्रता मे उपलब्ध उत्पादो का फसलो मे कब कैसे और कितनी मात्रा मे प्रयोग करे।उक्त अवसर पर इन्द्रजीत यादव, फसल सुरक्षा अधिकारी ,कौशांबी ने पेस्ट कंट्रोल आपरेटरो को कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिको द्वारा ग्लाइफोसेट के बारे मे दिए गए दिशा निर्देशो का आप कड़ाई से पालन करे तथा अन्य को भी जागरूक अवश्य करे।अंत मे अनुज मौर्य, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी ने उपस्थित प्रतिभागियो एवं वैज्ञानिको का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रशिक्षण का समापन किया।

*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी9648709715*

Taza Khabar