February 26, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी16सितम्बर*पांचवे दिन भी हड़ताल पर रहे तहसील संघ के अधिवक्ता*

कौशाम्बी16सितम्बर*पांचवे दिन भी हड़ताल पर रहे तहसील संघ के अधिवक्ता*

कौशाम्बी16सितम्बर*पांचवे दिन भी हड़ताल पर रहे तहसील संघ के अधिवक्ता*

*जमीन का सर्किल रेट बढ़ाए जाने से नाराज हुए अधिवक्ताओ ने धरना प्रदर्शन कर अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन*

*कौशाम्बी।* जमीन के सर्किल रेट मनमानी तरीके से बढ़ा दिए जाने से तहसीलो के अधिवक्ता नाराज हो गए हैं और अधिवक्ताओं ने धरना प्रदर्शन हड़ताल शुरू कर दिया है लगातार 5 दिन से तहसील के अधिवक्ता धरना प्रदर्शन कर अधिकारियों को ज्ञापन सौंप रहे हैं अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते तहसील के कार्य बाधित हैं जिससे आम जनता फरियादियों को दिक्कत से जूझना पड़ता है शुक्रवार को फिर मंझनपुर चायल तहसील मैं अधिवक्ताओं ने धरना प्रदर्शन का सर्किल रेट कम किए जाने की मांग की है।

अधिवक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में जमीन की कीमत का सर्किल रेट अधिकारियों ने मनमानी तरीके से बढ़ा दिया है जिससे जमीन खरीदने वालों को जमीन में स्टांप शुल्क अधिक देना पड़ता है आए फिर खरीददार इस बात का विरोध कर रहे हैं लेकिन अधिकारी उसके बाद मनमानी सर्किल रेट को कम नहीं कर रहे हैं आम जनता की समस्याओं को लेकर तहसील के अधिवक्ता आक्रोशित हो गए और अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर कार्य बहिष्कार कर दिया है।

अधिवक्ताओं ने कहा कि जमीन के बैनामा में सर्किल रेट में 15% से 40% तक बढ़ाया गया है जो गलत है जब तक जमीन के बैनामा के बढ़े सर्किल रेट को अधिकारी कम नहीं करते तब तक अधिवक्ता आंदोलन करते रहेंगे मंझनपुर तहसील में धरना प्रदर्शन आंदोलन हड़ताल करने वालों में अधिवक्ताओ में सुशील कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष तहसील संघ सुरेंद्र कुमार मिश्रा पूर्व महामंत्री संजय कुमार मिश्रा महामंत्री लखन लाल शुक्ल पूर्व अध्यक्ष अभिषेक कुमार खरे रामबाबू मिश्रा संजय चतुर्वेदी आलोक कुमार पांडे फरीदुद्दीन दुर्गा सिंह हरि शरण सिंह मान सिंह यादव छोटे लाल यादव घनश्याम मालवीय कमरुल हसन मो वशी अविनाश त्रिपाठी सहित तमाम अधिवक्ता शामिल रहे।

 

Taza Khabar