कौशाम्बी16सितम्बर*जहरीले जंतु के काटने से किशोर की मौत कोहराम*
*चरवा थाना क्षेत्र की पहाड़पुर सुधवर गांव में हुई घटना*
कौशांबी। चरवा कोतवाली अंतर्गत पहाड़पुर सुधवर गांव में बीती रात घर पर सो रहे एक किशोर को जहरीले जंतु ने डस लिया। जानकारी होने पर परिजनों ने आनन-फानन इलाज के लिए ले गए थे। जहां इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद से भुक्तभोगी परिवार में कोहराम का माहौल व्याप्त रहा।
कोतवाली अंतर्गत पहाड़पुर बुधवार गांव निवासी तुलई की बीमारी के चलते 2 वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। तुलई अपने पीछे चार लड़की व दो बेटों को छोड़ गया था। बड़ा बेटा गोविंद वह दूसरा अंकित कुमार उम्र 13 वर्ष थे। बीती रात अंकित खाना-पीना करने के बाद कच्चे नुमे घर में सो रहा था बताते हैं कि इसी दौरान किसी जहरीले जंतु ने उसे डस लिया। परिवारी जनों ने आनन फानन इलाज का काफी प्रयास किया इसके बाद भी अंकित मौत की नींद सो गया। दूसरे दिन परिजन व गांव के लोगों ने मृतक अंकित का अंतिम संस्कार गांव में ही कर दिया था। घटना के बाद से मृतक परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। गांव से छनकर आ रही है चर्चाओं पर जाएं तो कहा जा रहा है कि मृतक अंकित का परिवार बेहद गरीब है। उसकी चार बहने हैं। पिता 2 वर्ष पूर्व भगवान को प्यारे हो गए थे। उसकी एक बहन की शादी हो गई है। बाकी तीन बहनों की शादी का भी जिम्मा दोनों बच्चों पर था लेकिन बड़ा भाई गोविंद छोटे भाई अंकित के मौत के बाद फूट-फूट कर रोते हुवे चिल्ला रहा था कि वह इतनी बड़ी जिम्मेदारी आखिर अब कैसे निभा पाएगा। बहरहाल कुछ भी हो मृतक परिवार में कोहराम का माहौल व्याप्त रहा।
*सतीश नामदेव ब्यूरो प्रमुख हिंदी दैनिक विधान केसरी कौशांबी 7458084788*
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ15 फ़रवरी 26*सपा का बढ़ता कुनबा, दर्जनों नेताओं की सपा में एंट्री…
टी-20 वर्ल्डकप में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीतः 61 रन से हराया; ईशान के 77 रन बनाए, इंडिया सुपर-8 में जगह बनाई*
कौशाम्बी 15 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें