March 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी15मार्च24*पांच दिवसीय स्काउट और गाइड का प्रशिक्षण शिविर हुआ संपन्न*

कौशाम्बी15मार्च24*पांच दिवसीय स्काउट और गाइड का प्रशिक्षण शिविर हुआ संपन्न*

कौशाम्बी15मार्च24*पांच दिवसीय स्काउट और गाइड का प्रशिक्षण शिविर हुआ संपन्न*

*कौशाम्बी।* टी आर एस कालेज ऑफ एजुकेशन एण्ड टेक्नोलॉजी /राम सजीवन सिंह पी जी कॉलेज जयंतीपुर जनपद कौशांबी में स्काउट और गाइड का पांच दिवसीय बी.एड. /डी एल एड छात्राध्यापक /छात्रा अध्यापिकाओ का स्पेशल इंट्रोडक्टरी कोर्स का प्रशिक्षण शिविर आज दिनांक 15 मार्च 2024 को संपन्न हुआ। इस समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ रविंद्र सिंह प्रबंधक टी आर एस कालेज ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नालॉजी विशिष्ट अतिथि के रूप प्राचार्य डॉ जितेंद्र सिंह रहे ,जिला संगठन कमिश्नर श्याम बाबू यादव ने मुख्य अतिथि को स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ रविंद्र सिंह ने कहा स्काउट गाइड एक ऐसी शिक्षा है जो बच्चों को शारीरिक मानसिक एवं बौद्धिक विकास करता है, इसी के साथ स्काउट गाइड द्वारा लगाए गए तंबू और बिना बर्तन का बनाए गए भोजन का अवलोकन करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से कार्यकुशलता एवं व्यक्तित्व का विकास होता है, एक साथ मिलकर कार्य करने की भावना जागृत होता है साथ ही साथ प्राचार्य डॉ जितेंद्र सिंह ने बताया यह प्रशिक्षण छात्र-छात्राओं में परिस्थिति के अनुसार कार्य करने की कला विकसित करेगा तथा समाज सेवा एवं सामूहिकता की भावना पैदा करेगा जिला मुख्यालय से आए प्रशिक्षक शिविर संचालक जिला संगठन कमिश्नर श्याम बाबू यादव एवं स्नेहा ने प्रतिभागियों को टेंट, गेट, गैजेट, खुले आसमान के नीचे बिना बर्तन के भोजन बनाना, गांठे,बंधन, आदि की जानकारी एवं समस्त छात्रध्यापक/छात्राअध्यापिकाओ द्वारा संस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया अंत में ध्वज अवतरण कर और राष्ट्रगान के साथ शिविर का समापन किया गया इस अवसर पर प्रवक्ता डॉ अजीत यादव, अनुराधा राय, उमाकांत भार्गव, विवेक सिंह, प्रदीप कुशवाहा, संजीव कुमार, शत्रुघन सिंह, संदीप सिंह, राकेश साहू, कुलदीप सिंह, दिलीप चंद ,अनिल पाल, रोहित मिश्रा, श्याम सुंदर यादव, अरविंद कुमार आदि उपस्थित रहे साथ ही साथ सभी छात्र-छात्राएं उत्साह एवं उल्लास के साथ प्रशिक्षण में भाग लिए।

Taza Khabar