कौशाम्बी14सितम्बर24*जमीन के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी डंडे आठ घायल*
*टेढ़ीमोड़ कौशाम्बी* कोखराज थाना क्षेत्र के अंदावा गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चलने से आठ लोग घायल हो गए । जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर इंटरनेट पर प्रसारित कर दिया । गांव के राम प्रसाद पुत्र नत्थू ने बताया कि उसका एक शौचालय बना हुआ है जिसको उनके पड़ोसी गिराना चाहते है। और रामप्रसाद वहां पर दीवाल खड़ी कर उसे सीधा करना चाह रहा है जिसमें कई बार कहासुनी हो चुकी है और पुलिस से शिकायत भी की गई। लेकिन पड़ोसी नही मान रहे है। इसी को लेकर शुक्रवार की शाम पुनः विवाद हुआ और विपक्षियों ने लाठी डंडों से प्रहार कर दिया। दोनों पक्षों से काफी देर तक लाठी डंडे चले । मारपीट में पहले पक्ष से राम प्रसाद और उसके तीन पुत्र छोटू, राकेश व नरेश तथा दूसरे पक्ष से केशपती उसके पुत्र मनोज, गोलू व पुत्री घायल हो गई है। सूचना पर पहुंची डायल 112 ने सभी घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। केस पति और मनोज की हालत गंभीर होने पर उन्हें स्वरूप प्राणी अस्पताल प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया। मारपीट के वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

More Stories
लखनऊ 11 फ़रवरी 26*सीएम ने आज लखनऊ में शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।
उन्नाव11 फ़रवरी 26*उन्नाव: सड़क हादसे में युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर फैक्ट्री गेट पर हंगामा*
जोधपुर 11 फ़रवरी 26*राजस्थान मे भर्ती परीक्षाओ मे OBC आरक्षण के साथ हो रहा निरंतर खिलवाड बेहद चिंताजनक है।