February 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी14मार्च*गाव के बाहर पेड़ से लटकता मिला युवक का शव।*

कौशाम्बी14मार्च*गाव के बाहर पेड़ से लटकता मिला युवक का शव।*

कौशाम्बी14मार्च*गाव के बाहर पेड़ से लटकता मिला युवक का शव।*
*मौके पर पहुचे चायल क्षेत्राधिकारी और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स*
सराय अकिल थाना अंतर्गत और कनैली चौकी क्षेत्र के ग्राम भकन्दा निवासी अर्जुन सिंह पुत्र बुदान सिंह ने लिखित तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि मेरा पुत्र अनिल सिंह उर्फ प्रियांशु दिनांक 13 मार्च 2022 को गाँव के ही युवक के साथ अहमदाबाद जाने के लिये कहकर निकला था।अर्जुन के अनुसार उसकी पुत्री के मोबाईल पर रात में फोन आया कि तुम्हारे भाई के विषय मे गुड़ न्यूज़ है इसके बाद मोबाईल काट दिया।फोन आते ही परिजन परेशान हो गए और खोज बीन सुरु कर दिया कुछ न पता चलने पर घर पर बैठ गए।
आज सुबह किसी ने जानकारी दिया कि भकन्दा गांव के उत्तर दिशा में जमालपुर डेरा के पूरब दिशा में पेड़ से शव लटक रहा है।सुनते ही परिजन घटना स्थल पहुचे और चौकी प्रभारी कनैली को सूचना दिया।मौके पर सराय अकिल इंस्पेक्टर अनुपम शर्मा,चायल क्षेत्राधिकारी,और एक्सपर्ट्स की टीम पहुँची और नमूना लिया।
सराय अकिल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

Taza Khabar