March 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी14अक्टूबर23*जागरूकता रैली एवं बौद्धिक संगोष्ठी का आयोजन*

कौशाम्बी14अक्टूबर23*जागरूकता रैली एवं बौद्धिक संगोष्ठी का आयोजन*

कौशाम्बी14अक्टूबर23*जागरूकता रैली एवं बौद्धिक संगोष्ठी का आयोजन*

*कौशाम्बी* उच्च शिक्षा विभाग ,उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए मिशन शक्ति फेज-4.0 के अंतर्गत 14 अक्टूबर को राष्ट्रीय सेवा योजना रोवर्स रेंजर्स एवं अन्य छात्र-छात्राओं द्वारा महाविद्यालय परिसर से एक जागरूकता रैली एवं बौद्धिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत डॉ अरविंद कुमार प्राचार्य महामाया राजकीय महाविद्यालय ,कौशांबी ने मिशन शक्ति फेज-4.0 रैली ” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया यह रैली महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर ओसा चौराहा होते हुए वापस महाविद्यालय परिसर में समाप्त हुई।

मिशन शक्ति फेज-4.0 के अंतर्गत एक बौद्धिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया । इस बौद्धिक सत्र का विषय महिला सशक्तिकरण था इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ अरविंद कुमार प्राचार्य महामाया राजकीय महाविद्यालय ने की मुख्य वक्ता डॉ0 नीलम बाजपेई, असिस्टेंट प्रोफेसर जंतु विज्ञान डॉ0 भावना केसरवानी असिस्टेंट प्रोफेसर रसायन विज्ञान एवं विशिष्ट वक्ता डॉ0 रीता दयाल, असिस्टेंट प्रोफेसर प्राचीन भारतीय इतिहास ने की

इस अवसर पर पूनम देवी, इकरा ,आयुषी, अंकित कोमल आदि छात्राओं में अपने विचार रखें इस अवसर पर डॉ0 रीता दयाल ने कहा कि,महिला सशक्तिकरण का मुख्य उद्देश्य उन्हें पुरुषों के साथ समान रूप से खड़े होने में मदद करना है इस दौरान डॉ0 भावना केसरवानी ने कहा कि शिक्षा के आधार पर महिला में दक्षता, कौशल, ज्ञान मे वृद्धि होती है इस दौरान डॉ0 नीलम बाजपेई ने कहा कि इससे महिलाएं शक्तिशाली बनती है जिससे वह अपने जीवन से जुड़े सभी फैसले स्वयं ले सकती है और परिवार और समाज में अच्छे से रह सकती है डॉ अनिल कुमार , प्रभारी मिशन शक्ति ने कहा कि महिला को सशक्त बनाने के लिए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना ,उज्ज्वला योजना ,स्वाधार गृह ,प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ,प्रधानमंत्री महिला शक्ति केंद्र योजना,वन स्टॉप सेंटर आदि सरकारी योजनाएं चलाई जा रही है।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं डॉ0 अरविंद कुमार, प्राचार्य ने कहा कि महिलाओं को अपने बारे में, अपने स्वास्थ्य, करियर, शिक्षा, और अधिक महत्वपूर्ण रूप से अपने जीवन और विकल्पों के बारे में निर्णय लेने की स्वतंत्रता या संरक्षा प्रदान करना हैं कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ0 अजय कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर, हिंदी द्वारा किया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ पवन कुमार , डॉ तरित अग्रवाल, डॉ आनन्द कुमार, डॉ रमेश चन्द्र, डॉ सन्तोष कुमार, डॉ अमित कुमार शुक्ल, डॉ शैलेश मालवीय आदि उपस्थित रहे।

Taza Khabar