कौशाम्बी13दिसम्बर*कौशांबी जनपद का भरवारी में खुला पहला सुपर ईस्टोर*
*उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय महामंत्री रमेश अग्रहरि ने कहा कि महानगरों में उपलब्ध होने वाली सुविधाएं अब भरवारी में भी उपलब्ध*
*भरवारी कौशांबी* नगर पालिका परिषद भरवारी में कौशांबी जनपद का पहला सुपर ई स्टोर का केंद्र खुल गया है केंद्र का उद्घाटन जिला सूचना अधिकारी कौशांबी रमेश अग्रहरि प्रांतीय महामंत्री उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल बाबूजी बांकेलाल केसरवानी योगेंद्र सिंह पत्रकार द्वारा सयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया उद्घाटन के अवसर पर जिला सूचना अधिकारी ने कहां कि जनपद के विकास की कड़ी में अरुण केसरवानी पत्रकार द्वारा ईस्टोर खोलकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया है उन्होंने कहा कि लोगों को इस तरह की सुविधाएं बड़े-बड़े शहरों में बिग बाजार आदि में सुविधाएं मिल पाती थी लेकिन ई स्टोर इंडिया नगर पालिका भरवारी में खुल जाने से जनपद वासियों को एक जगह ही सस्ते दाम पर सभी आवश्यक वस्तुएं मिल जाएंगी रमेश अग्रहरि प्रांतीय महामंत्री उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने ई स्टोर इंडिया खोले जाने की भूरी भूरी प्रशंसा की और कहा कि महानगरों में उपलब्ध होने वाली सुविधाएं अब भरवारी में भी उपलब्ध है। उद्घाटन समारोह में संपादक योगेंद्र सिंह संजय सिंह भोले टीम हेड आशीष गुप्ता अनूप कुमार साहू, राणा, राजेश कुमार, शिवकुमार, सुभाष, महेश्वर जी, सत्येंद्र सिंह पत्रकार संजीव कुमार, रश्मि, सोनिया राजपूत, नितिन चौधरी, विक्कू, वंदना केसरवानी,निधि शिव चंद्रिका त्रिपाठी, संजय तिवारी, मोहम्मद आसिफ, सहनवाज सिद्दीकी, कमल कुमार, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
*राजू सक्सेना पत्रकार अखंड भारत संदेश समाचार पत्र भरवारी जनपद कौशांबी*

More Stories
भागलपुर 6 मार्च 26*8040 पिस कोडीन युक्त सिरफ तथा 21000 टेन टैबलेट के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।
भागलपुर 6 मार्च 26*आत्मा बाजार में एक ग्राहक से दो मनचले युवक ने बीस हजार रूपए की छिनताई,
कौशाम्बी 6 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें