कौशाम्बी12दिसम्बर23*टेढ़ीमोड़ में मीडिया हाउस का हुआ शुभारंभ*
*टेढ़ीमोड़ /कौशाम्बी* कोखराज थाना के टेढ़ीमोड़ चौराहे पर मंगलवार को मीडिया हाउस का शुभारंभ किया गया जिससे लोगों की जन समस्याएं और सामाजिक समस्याओं को अधिकारियों, प्रशासन और सरकार तक पहुंचाने के लिए अखबार में प्रकाशन के माध्यम से जानकारी एवं निवारण के लिए सहूलियत मिल सकेगी।
टेड़ीमोड़ मीडिया का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सिराथू विधायक प्रतिनिधि कमलेश कुमार पटेल ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश की व्यवस्था के चार स्तंभों में मीडिया एक स्तंभ है जो समाज की समस्याओं को उजगार कर सरकार से समाधान करवाने में महत्वपूर्ण कड़ी का काम करता है। आम जनता की समस्याओं को शासन तक पहुंचाने का मीडिया एक महत्वपूर्ण साधन है।
इस मौके पर पत्रकार बीरेंद्र केसरवानी ने कहा की मीडिया के पास केवल कलम की ताकत होती है जिसके माध्यम से वह निष्पक्ष और निभीक रूप से काम करते हुए आम जनमानस को समस्याओं और भ्रष्टाचार की नीव को उजागर करने का काम करता है। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार रामबाबू श्रीवास ने किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान नियामत उल्ला, शिवकरन, नितिन केसरवानी, पत्रकार मानसिंह, धर्मेंद्र सोनकर, अशोक कुमार गुप्ता, रामकिशन पटेल, रामविलास पटेल सहित कई पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

More Stories
लखनऊ २३ फरवरी २६ * राजधानी लखनऊ में बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी
मथुरा 23 फरवरी 26थाना मगोर्रा पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को एक अवैध देशी हथियार सहित गिरफ्तार किया गया ।
मथुरा 23 फरवरी 26*थाना छाता पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध गाँजा सहित किया गया गिरफ्तार ।*