कौशाम्बी11दिसम्बर*सपा बसपा भाजपा सभी पार्टियां है किसान विरोधी–प्रमोद लोधी*
*ओसा कौशाम्बी* सबका दल यूनाइटेड पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद लोधी ने सिराथू विधानसभा के घाटमपुर में एक विशाल रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा के लोग गुमराह करने का काम करते है। उन्होंने कहा था कि सभी के बैंक खाते में 15 लाख आएंगे उन्होंने उपस्थित लोगों की ओर इशारा करते हुए सवाल किया कि रुपए आए क्या नहीं आए तो झूठ बोला कि नहीं उपस्थित भीड़ को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद लोधी ने कहा कि जब एक माचिस बनाने वाला सुई बनाने वाला अपने सामान का रेट तय करता है तो किसान जो दिन रात मेहनत करके खून पसीना एक करता है तो अपनी फसल का रेट क्यो नही तय कर सकता ।
उपस्थित भीड़ को सम्बोधित करते हुए प्रमोद लोधी ने कहा कि जब किसान डीजल खाद बीज दवा नगद खरीदता है। तो किसानों का धान गेहू नगद बिकना चाहिए या नही हमारी सरकार बनी तो किसानों का माल नगद खरीदा जाएगा एक हाथ से ले और एक हाथ से दे सपा,बसपा भाजपा पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि यह सारी पार्टियां किसानों के हितों की बात करती हैं मजदूरों की तो बात करती हैं लेकिन जब टिकट की बात आती है तो किसी मजदूर को टिकट नहीं देती सबका दल यूनाइटेड की सरकार बनी तो गरीब मजदूर को टिकट मिलेगा भाजपा के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के रहते कशाम्बी का विकास जो होना चाहिए वह नहीं हो सका है एक भी फैक्ट्री नही लगी जिससे कौशाम्बी के लोग रोजी रोटी के लिए बाहर जाने को मजबूर है।
प्रमोद लोधी ने ओसा मंडी का जिक्र करते हुए तत्कालीन कैबिनेट मंत्री इंद्रजीत सरोज पर हमलावर होते हुए कहा कि मंडी बनाने में बहुत बड़ा घोटाला हुआ है। जिन किसानों ने अपनी जमीने मंडी के लिए दी उनको सही मुवावजा भी नही मिला जमीने जाने से कुछ किसान बर्बाद हो गए सरकार को चाहिए था मंडी में जमीन देने वाले किसानों को एक एक नौकरी दे देते तो उसका भी गुजारा हो जाता। हमारी सरकार बनी तो मंडी में हुए भ्रष्टाचार की जांच करा कर सही मुआवजा दिलाने का काम करेगी अध्यक्ष दिलीप लोधी के नेतृत्व में आयोजित रैली को सफल बताते हुए प्रमोद लोधी ने आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में ज्ञान सिंह लोधी को सिराथू विधानसभा से जिताने का आवाहन किया।

More Stories
लखनऊ १७ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें.
अयोध्या१७ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपर्ण खबरे
जम्मू १७ फरवरी २६ * जम्मू के बाल सुधार गृह से दो पाकिस्तानी समेत तीन कैदी भागे, छह अधिकारी सस्पेंड