कौशाम्बी09फरवरी24*गायब मजदूर मजदूरी करते पाया गया पुलिस ने लिया अपने कब्जे में मौके पर सीओ सिराथू*
*लाखों की एडवांस मजदूरी लेने वाले भट्ठा मजदूरों ने किया मुख्यालय में प्रदर्शन*
*गैर प्रांत के भट्ठा मजदूर एडवांस लिए गए मजदूरी को अपना अधिकार समझने लगे हैं और मनमानी करने पर उतारू होते हैं*
*मजदूर गरीब दिखाई पड़ते हैं इसलिए अधिकारी और थाना पुलिस भी मजदूरों की बातों को पहले सुन लेती है*
*कोखराज कौशाम्बी* दूसरे प्रांत से कौशाम्बी के ईट भट्ठा में मजदूरी करने वाले मजदूरों से बीते कई वर्ष से ईट भट्ठा मालिक परेशान हो चुके हैं ईद भट्ठा के पथाई भराई शुरू होने के पहले मजदूर और उनके ठेकेदार ईट भट्ठा मालिको से मजदूरी का रेट तय करके ठेके में एडवांस लाखों रुपए की रकम ले लेते हैं एडवांस मजदूरी की रकम लेने की यह प्रथा बीते चार दशक पूर्व शुरू हुई जो निरंतर चली जा रही है एडवांस मजदूरी लेने के बाद गए प्रांत से मजदूरी करने मजदूर ईट भट्ठा पर आते हैं उसके बाद जब भट्ठा मालिक एडवांस में दी गई रकम में कटौती करता है तो मजदूर और ठेकेदार भट्ठा मालिक के साथ ड्रामेबाजी शुरू कर देते हैं जिससे भट्ठा मालिक इन मजदूरों के आतंक से परेशान हैं एक मजदूर को गायब करने का आरोप ठेकेदार और मजदूरों ने लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है एसपी के निर्देश पर जब क्षेत्र अधिकारी और थाना पुलिस ने भट्ठा मजदूरों को टाइट किया तो बताया जाता है कि सागर नामक एक ईट भट्ठे में गायब युवक मजदूरी करते मिला है जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है
प्रत्येक वर्ष जिले के कुछ भट्ठों में दूसरे प्रांत के मजदूर और ठेकेदारों का आतंक अत्याचार भट्ठा मालिकों पर होता है क्योंकि मजदूर गरीब दिखाई पड़ते हैं इसलिए अधिकारी और थाना पुलिस भी मजदूरों की बातों को पहले सुन लेती है जबकि सच्चाई यह है कि कई लाख रूपए भट्ठा मालिकों से एडवांस में लेकर ठेकेदार मजदूरों को भट्टे पर मजदूरी करने के लिए भेजता है इसी तरह का एक मामला शुक्रवार को जनपद मुख्यालय मंझनपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में देखने को मिला है छतरपुर जनपद के मजदूर कोखराज थाना क्षेत्र के थाना के पीछे स्थित ईट भट्ठा में मजदूरी करने आए हैं बताया जाता है कि भट्ठा मजदूर और ठेकेदारों ने लाखों रुपए की रकम भट्ठा मालिक से कई महीने पहले एडवांस में ले ली है जब भट्ठा मालिकों ने उनकी मजदूरी में एडवांस रुपए की कटौती शुरू कर दी तो ठेकेदार और मजदूरों ने ड्रामेबाजी शुरू कर दी कई दिन से मजदूरों के नाटक के बाद शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय मजदूरों की भीड़ पहुंच गए और ईट भट्ठा मालिक पर मजदूरी न देने और मारपीट करने का आरोप लगाया है स्थिति इतनी बदतर की मजदूरी कर रहे लोगों ने भट्ठा मालिक पर एक मजदूर को गायब करने का भी आरोप लगा दिया है भट्ठा मजदूरों का कहना है कि कोखराज थाना में सूचना दिया गया था लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है इस संबंध में भट्ठा मालिक से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं हो सकी है भट्ठा मजदूरों के इस झूठ फरेब पर पुलिस अधिकारियों ने जांच कराई तो पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रदर्शन कर थाना पुलिस और ईट भट्ठा मालिक पर आरोप लगाने वाले मजदूर और ठेकेदार साजिश रचने के गुनहगार साबित होंगे झूठी साजिश रच कर युवक को गायब करने के आरोप लगाने वाले भट्ठा मजदूर और ठेकेदारों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही हो सकती है लेकिन ईट भट्ठों में मजदूरों की जरूरत पड़ती है इसलिए भट्ठा मालिक भी मजदूरों से कानून नियम के तहत संघर्ष करने के बजाय उनके नाजायज मांगों को मानकर ईट भट्टे का संचालन करते हैं जिससे गैर प्रांत के भट्ठा मजदूर एडवांस लिए गए मजदूरी को अपना अधिकार समझने लगे हैं और मनमानी करने पर उतारू होते हैं।

More Stories
पूर्णिया बिहार 3 मार्च 26*पूर्णिया में छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की विशेष पहल: उड़ान गश्ती की कार्रवाई जारी
जोधपुर 3 मार्च 26*बी.आर. बिरला ग्रुप का वार्षिक खेल उत्सव उत्साहपूर्वक संपन्न
लखनऊ 3 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*