कौशाम्बी09जून*बाल अधिकार संरक्षण आयोग सदस्य ने जिले की देखी हकीकत*
*सहावनपुर में रेप पीड़िता बालिका के घर पहुँची सदस्य घटना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की हरसम्भव मदद करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया*
*कौशाम्बी* राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग सदस्य निर्मला पटेल ने जिले के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर बालिकाओं के लिए चलने वाली योजनाओं की हकीकत देखी है संयुक्त जिला चिकितसालय, वन स्टाप सेन्टर, ऑगनबाड़ी केन्द एवं खुला आश्रय गृह का उन्होंने निरीक्षण किया उन्होंने मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान बाल अधिकार संरक्षण आयोग सदस्य निर्मला पटेल वन स्टॉप सेंटर पहुँच गयी जहाँ उन्होंने देखा कि मैनेजर वन स्टॉप सेन्टर द्वारा कार्य में उदासीनता बरती जा रही है उदासीनता पाये जाने पर सख्त नाराजगी प्रकट करते हुए जिम्मेदारी पूर्वक कार्यो का निर्वहन करने के निर्देश दिए है सदस्या ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई पीड़ित बालिकाओं के घर जाकर हर सम्भव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है
सदस्या,उ0प्र0 राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग श्रीमती निर्मला पटेल ने अपने दो दिवसीय जनपद कौशाम्बी भ्रमण के प्रथम दिन संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। सदस्या ने संयुक्त जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीजों से वार्ता कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने एस0एन0सी0यू0 वार्ड के निरीक्षण के दौरान भर्ती 17 बच्चां के परिजनों से वार्ता कर चिकित्सकों को बच्चों की बेहतर देखभाल एवं चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने पीकू वार्ड का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये सदस्या ने वन स्टाप सेन्टर के निरीक्षण के दौरान पाक्सो पीड़ित आवासित 03 बालिकाओं से वार्ता की तथा वन स्टाफ सेन्टर में गन्दगी पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये एवं मैनेजर, वन स्टाप सेन्टर द्वारा कार्य में उदासीनता बरतने पर सख्त नाराजगी प्रकट करते हुए जिम्मेदारीपूर्वक अपने कार्यो का निर्वहन करने एवं किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिये तत्पश्चात सदस्या ने आंगनबाड़ी केन्द्र, दीवर कोतारी के निरीक्षण के दौरान बच्चों को अन्नप्रासन एवं गर्भवती महिलाओं की गोद भराई किया। इसके साथ ही सदस्या ने पिंडरा सहावनपुर में रेप पीड़िता बालिका के घर जाकर घटना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए हरसम्भव मदद करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया सदस्य ने गॉधी नगर, मंझनपुर में कोविड-19 से प्रभावित बच्चों से मुलाकात कर स्वास्थ्य आदि की जानकारी प्राप्त की सदस्य द्वारा स्वैच्छिक संगठन द्वारा संचालित खुला आश्रय गृह, दारानगर, सिराथू का भी निरीक्षण किया गया तथा आयोजित योग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया सदस्या ने कड़ाधाम थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत बारा हवेली खालसा की पीड़िता के घर जाकर पीड़िता के परिजनों से वार्ता करं न्याय दिलाने तथा हरसम्भव मदद करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही सदस्या ने पर्यावरण संतुलन एवं वातावरण को स्वच्छ बनाये रखने हेतु वृक्षारोपण कर जनपदवासियों को भी अधिक से अधिक पौधारोपण करने हेतु प्रेरित किया निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास परियोजनाधिकारी, प्रभारी महिला थाना, सदस्य बाल कल्याण समिति, संरक्षण अधिकारी, तथा आई सी0पी0एस0 एवं महिला शक्ति केन्द्र के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे
 
 
 
 
 

 
                   
                   
                   
                  
More Stories
लखीमपुर31अक्टूबर25*सीडीओ अभिषेक कुमार ने राजापुर से सौजन्या चौक तक पैदल निरीक्षण कर फोरलेन निर्माण की रफ्तार देखी,
लखीमपुर खीरी31अक्टूबर25*डीएम और एसपी ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया।
कानपुर देहात31अक्टूबर25*सरदार पटेल की जयंती को लेकर Run For Unity कार्यक्रम का भव्य आयोजन।