कौशाम्बी09अप्रैल25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की महत्वपूर्ण खबरें
[09/04, 8:00 pm] +91 99194 75893: *दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के बयान पर सपा का विरोध*
*कौशाम्बी* पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के अभद्र टिप्पणी को लेकर सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा यादव की अगुवाई में कौशाम्बी जनपद मुख्यालय में बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया गया पुलिस ने जिलाध्यक्ष समेत कई महिलाओं को हिरासत में लिया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने सीएम रेखा गुप्ता से सार्वजनिक माफ़ी मांगने की मांग की है
*
[09/04, 8:01 pm] +91 89577 51550: *भ्रष्टाचार,महंगाई,अहंकार की पर्यायवाची है भाजपा–गौरव पाण्डेय*
*कौशाम्बी* कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि भ्रष्टाचार, महंगाई, अहंकार की पर्यायवाची भाजपा है क्योंकि ये डबल इंजन की सरकार जब –जब मोदी सरकार इस देश के युवाओं के साथ छल करना होता है तो उनको जाति एवं धर्म में फंसा देती है आज आप देख रहे हैं गैस सिलेंडर के दाम आसमान पर हैं साग सब्जी साधारण आदमी खरीद नहीं सकता शिक्षा काफी महंगी हो गई है ! लेकिन फिर भी सरकार सुनने को तैयार नहीं है!
जिस प्रकार कौशांबी जिले की जो सबसे बड़ी समस्या है कि सभी विभागों में ऑनलाइन की सुविधा की गई है लेकिन जो भी आम नागरिक अपना ऑनलाइन किसी भी कार्य को लेकर करता है तो उसके कागज को तहसील, ब्लॉक और नगर पालिका परिषद कार्यालय पर ही रुक जाती है जब तक कोई वह व्यक्ति वहां न जाए और साहब को कुछ दे ना तब तक उसकी फाइल आगे नहीं जाएगी भ्रष्टाचार चरम सीमा पर विश्व सरकार की हम कड़ी निंदा करते हैं !आज का जो सबसे बड़ा मुद्दा है बेरोजगारी और महंगाई से जनता त्रस्त है और परेशान है सरकार के कानून में इन मामलों को लेकर जू तक नहीं रेंग रही है जो बहुत ही दु: खद है। *
[09/04, 8:58 pm] +91 99191 96696: *छात्र उपस्थिति न्यून पाये जाने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए छात्र उपस्थिति बढ़ाये जाने के दिये निर्देश*
*उच्च प्राथमिक विद्यालय दरियापुर एवं महामाया पॉलिटेक्निक ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी कठरा चायल एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चायल का किया औचक निरीक्षण*
*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी द्वारा विकास खण्ड नेवादा के उच्च प्राथमिक विद्यालय दरियापुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कार्यरत 03 शिक्षक-शिक्षिकाओं के सापेक्ष इंचार्ज प्रधानाध्यापक श्री वेदमणि पाण्डेय, सहायक अध्यापिका श्रीमती रन्नो देवी एवं सहायक अध्यापक संजय कुमार सिंह उपस्थित पाये गये।
निरीक्षण के समय विद्यालय में नामांकित कुल 50 बच्चों के सापेक्ष मात्र 30 बच्चे उपस्थित पाये गये। छात्र उपस्थिति न्यून पाये जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए इंचार्ज प्रधानाध्यापक सहित सभी अध्यापकों को निर्देशित किया कि गॉव में घर-घर जाकर बच्चों को बुलाया जाय एवं छात्र उपस्थिति में वृद्धि किया जाय तथा नवीन नामांकन कराये जाने के लिए विशेष प्रयास किया जाय। विद्यालय परिसर में मात्र 02 कक्षा-कक्ष होने एवं उसमें कक्षाएं संचालित पाये जाने पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए कहा कि 02 कमरों में कैसे विद्यालय चल रहा है। निरीक्षण में विद्यालय में ग्राम पंचायत के माध्यम से ग्राम प्रधान द्वारा बनवाये जा रहे किचेन शेड, शौचालय एवं बाउन्ड्रीवाल का निर्माण कार्य अधूरा पाया गया, जिसे उन्होंने तत्काल पूर्ण कराये जाने के निर्देश खण्ड विकास अधिकारी नेवादा को दिया। विद्यालय में रंगाई-पुताई का कार्य न कराये जाने पर उन्होंने रंगाई-पुताई का कार्य इंचार्ज प्रधानाध्यापक को शीघ्र कराये जाने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण में विद्यालय की साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाये रखने एवं बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा एम0डी0एम0 में गुणवत्तापूर्ण मीनू के अनुसार भोजन दिये जाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिलाधिकारी बच्चों की क्लासरूम में पहुॅचकर बच्चों से गणित के प्रश्न, बोर्ड पर हल कराये, जिसमें अधिकतर बच्चों द्वारा बोर्ड पर प्रश्न हल कर दिया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने वेरी गुड कहते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया और प्रसन्नता व्यक्त की गयी।
इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा महामाया पॉलिटेक्निक ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कठरा, चायल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्था के मुख्य भवन, प्रशासनिक भवन, क्लास रूम, प्रयोगशाला, क्रीडा क्षेत्र इत्यादि की साफ-सफाई, संस्था में स्टाफ एवं छात्र/ छात्राओं की उपस्थिति आदि को देखा। जिसमें कक्षाएँ सुचारू रूप से संचालित पायी गयी, परन्तु कक्षाओं में छात्र/छात्राओं की उपस्थिति बहुत ही कम पाये जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए यथाशीघ्र छात्र/छात्राओं की उपस्थिति शत-प्रतिशत बढ़ाये जाने के निर्देश प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ को दियें। वहॉ पर सभी व्यवस्थायें अव्यवस्थित पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्य को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही अन्य कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश प्रधानाचार्य को दियें।
तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चायल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ममता, अंजली, वार्डेन सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहें। निरीक्षण के समय बच्चे लंच कर रहे थे। जिलाधिकारी द्वारा लंच में कढ़ी, चावल चखकर भोजन की गुणवत्ता को परखा गया और खाने की तारीफ की गयी। इसके उपरान्त कक्षा-कक्ष में छात्राओं से बात-चीत कर छात्राओं से पूछा गया कि क्या बनना चाहते हैं? सभी बच्चों ने जवाब दिया कोई टीचर, पुलिस, डॉक्टर बनना चाहते हैं। जिलाधिकारी ने सभी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। निरीक्षण के समय कम्प्यूटर हॉल में बालिकाओं खान एकेडमी असाइनमेंट कर रहीं थी, इस पर जिलाधिकारी बहुत खुश हुए और छात्राओं को प्रेरित किया।
[09/04, 8:58 pm] +91 99191 96696: *विकास खण्ड चायल के 01 करोड से अधिक लागत की परियोजनाओं का डीएम ने निरीक्षण कर लिया जायजा*
*जिलाधिकारी ने परियोजनाओं में श्रमिकों/मशीनरी की संख्या बढ़ाकर 02 शिफ्टों में कार्य कराये जाने तथा निर्माण कार्य को माह अप्रैल के अंत तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कराये जाने के दियें निर्देश*
*कौशाम्बी।* सीएमआईएस पोर्टल पर मुख्यमंत्री द्वारा परियोजनाओं का अनुश्रवण किया जा रहा है, जिसके क्रम में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी द्वारा आज विकास खण्ड चायल के रू0 01 करोड से अधिक लागत की परियोजनाओं का निरीक्षण किया गया।
जनपद के विकास खण्ड चायल में पी0एम0जी0एस0वाई0 योजनान्तर्गत पैकेज संख्याः-4293 हरदुआ से दरियापुर सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्यः-परियोजना की स्वीकृत लागत रू0 10.48 करोड़ है, जिसमें अब तक कुल रू0 0.20 करोड़ की मोबलाइजेशन धनराशि प्राप्त हुई है। प्राप्त धनराशि के सापेक्ष रू 0.20 करोड़ कार्यदायी संस्था द्वारा व्यय कर लिया गया है। कार्य की भौतिक प्रगति 45 प्रतिशत है। परियोजना का निर्माण कार्य दिनांक 30.10.2022 को प्रारम्भ किया गया था तथा परियोजना पूर्ण होने की तिथि 29.10.2023 है। मार्ग की कुल लम्बाई 8.775 किमी0 है। निरीक्षण के दौरान कार्यस्थल पर पाया गया कि मार्ग पर कुल लम्बाई में मिट्टी, सी0डी0 वर्क तथा 4.20 किमी0 पर एफ0डी0आर0 बेस का कार्य पूर्ण हुआ है, शेष कार्य प्रगति पर है। निरीक्षण के दौरान एफ0डी0आर0 कार्य से सम्बन्धित टेस्ट फील्ड डेन्सिटी, होमोजिनिटी (फिनोप्थलीन टेस्ट), मोस्चर्य कन्टेन्ट तथा डेप्थ टेस्ट कराये गये। कार्यस्थल पर निरीक्षण में पाया गया कि कार्य अपने निर्धारित समयावधि से लम्बित हो चुका है। डीएम ने परियोजना में श्रमिकों/मशीनरी की संख्या बढ़ाकर 02 शिफ्टों में कार्य कराये जाने तथा निर्माण कार्य को माह अप्रैल के अंत तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कराये जाने के निर्देश दियें।
नगर पंचायत, चायल वाटर सप्लाई योजना-परियोजना की स्वीकृत लागत रू0 7.37 करोड़ है, जिसमें अब तक कुल रू0 1.28 करोड़ की धनराशि प्राप्त हुई है। प्राप्त धनराशि के सापेक्ष रू 1.23 करोड़ कार्यदायी संस्था द्वारा व्यय कर लिया गया है। कार्य की भौतिक प्रगति 52 प्रतिशत है। परियोजना का निर्माण कार्य दिनांक 14.03.2024 को प्रारम्भ किया गया तथा परियोजना पूर्ण होने की तिथि 13.06.2025 है। निरीक्षण के दौरान परियोजना में ओवरहेड टैंक तथा चहारदीवारी निर्माण का कार्य प्रारम्भ पाया गया। पाइप लाइन बिछाने के पूछे जाने के क्रम में अधिशासी अभियंता जल निगम नगरीय द्वारा अवगत कराया गया कि पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। टंकी बनने के उपरांत पाइप की टेस्टिंग का कार्य किया जायेगा। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि निर्धारित समयावधि तक पेयजल कनेक्शन का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया जाये तथा चहारदीवारी व टैंक का कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण करा लिया जाये। जिलाधिकारी ने जिलाअर्थ एवं संख्याधिकारी को निर्देशित किया कि समय से कार्य पूर्ण करने के लिए सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं को पत्राचार करें, जिससे निर्माण कार्य में आने वाली समस्याओं को ससमय निस्तारण किया जाय।
More Stories
कानपुर:16अप्रैल25*कलयुगी बेटे ने मां की चाकुओं से गोद कर की हत्या
फर्रुखाबाद16अप्रैल25*नहीं रहे का. मदन लाल वर्मा, किया गया आखिरी लाल सलाम
महाराजपुर 17अप्रैल25अन्तर्गत के नगरा गांव के एक लड़के को अगवा