कौशाम्बी08सितम्बर*निपुण भारत के लक्ष्यों की प्राप्ति को लेकर बीआरसी में बैठक आयोजित*
*इमामगंज कौशाम्बी* बीआरसी मूरतगंज में निपुण भारत लक्ष्य को लेकर बैठक आयोजित की गई है बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश नारायण मिश्र ने किया है इस मौके पर उन्होंने कहा कि निपुण भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है निपुण भारत के लक्ष्यों की प्राप्ति ही हमारा प्रमुख उद्देश्य है ,इस हेतु टीम भावना से मिलजुल कर प्रयास करने की आवश्यकता है उपस्थित शिक्षक और शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि छात्रों में अंतर्निहित गुणों को क्रिया-कलाप के माध्यम से उकेरा जाए, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके। प्रशिक्षण में उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण को विद्यालय में शत- प्रतिशत फलीभूत करने की आवश्यकता है, जिससे निपुण भारत के लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त किया जा सके इस मौके पर आलोक द्विवेदी संदर्भ दाता बृजेश पांडेय धर्मेंद्र पाठक अमित सिंह राम रतन कौशलेश त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद रहे

More Stories
कुशीनगर 13 मार्च 2026*कुशीनगर में गैस की मारामारी से लोगों में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है
रोहतास13मार्च 26*रसोई गैस का पर्याप्त भंडार उपलब्ध-÷जिला पदाधिकारी जिला पदाधिकारी ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।*
पूर्णिया बिहार 13 मार्च 26* लव जिहाद पर जागरूकता फैलाने के लिए देखी ‘द केरल स्टोरी-2’