February 15, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी08मार्च*महिला अपराध एवं बाल अपराध के सम्बंध में चलाया जागरूकता अभियान*

कौशाम्बी08मार्च*महिला अपराध एवं बाल अपराध के सम्बंध में चलाया जागरूकता अभियान*

कौशाम्बी08मार्च*महिला अपराध एवं बाल अपराध के सम्बंध में चलाया जागरूकता अभियान*

*कौशाम्बी* महामाया राजकीय महाविद्यालय का राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन का शुभारंभ प्राथमिक विद्यालय यूसुफपुररारा में प्रार्थना ,योगा एवं से हुआ इसके उपरांत शिविरार्थियो ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए एक व्यापक कार्य योजना का क्रियान्वन एवम महिला अपराध एवं बाल अपराध के सम्बंध में जागरूकता अभियान चलाया गया । मिशन शक्ति हेतु महिला रोजगार एवं सुरक्षा के उद्देश्य को पूरा करने हेतु जन जागरूकता रैली राजनाथ राम जिला प्रोबेशन अधिकारी , कौशांबी के नेतृत्व में निकाली गई । राजनाथ राम द्वारा हरी झंडी दिखाकर जन जागरूकता रैली को रवाना किया गया

विकास कुमार ने मिशन शक्ति हेतु महिला रोजगार एवं सुरक्षा पर भाषण के माध्यम से शिविरार्थियों एवं गांव वासियों को जागरूक किया । अमृतलाल , अभिषेक कुमार एवं सोनाली चौरसिया ने मिशन शक्ति हेतु महिला रोजगार एवं सुरक्षा पर गीत के माध्यम से जागरूक किया

गांव में मानसी केसरवानी, मोहनी केसरवानी, साधना चौरसिया अवंतिका ,आयुषी, सोनाली वर्मा, विभा पांडे , आदि ने मिशन शक्ति हेतु महिला रोजगार एवं सुरक्षा के विषय पर सचित्र नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया

संध्याकालीन आयोजित बौद्धिक सत्र का विषय मिशन शक्ति हेतु महिला रोजगार एवं सुरक्षा था। इस बौद्धिक सत्र के मुख्य अतिथि राजनाथ राम जिला प्रोबेशन अधिकारी , कौशांबी एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती अंजू द्विवेदी महिला अधिकारी नारी शक्ति केंद्र कौशांबी ।डॉ0 रीता दयाल ,असिस्टेंट प्रोफेसर, प्राचीन भारतीय इतिहास एवं डॉ0 पवन कुमार , असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल ,मुख्य वक्ता हेतु आमंत्रित किया गया था

राजनाथ राम महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा एव सम्मान की शुरुआत घर से होने पर जोर देते हुए राजनाथ राम ने कहा कि बेटा-बेटी में कोई भेद नहीं है, कोख में बेटियों की हत्या और बाल-विवाह की सार्वजनिक रूप से निंदा होनी चहिए तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना जैसे प्रयासों के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार मजबूती पूर्वक प्रयासरत है

अंजू द्विवेदी ने इस अवसर पर कहा कि यूपी सरकार के मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों को जागरूक करना है। इसके अलावा महिलाओं के प्रति हिंसा करने वाले लोगों की पहचान उजागर करना और महिलाओं को राज्य में सुरक्षित महसूस कराना है। मिशन के अंतर्गत महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर जागरूक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है

डॉ0 रीता दयाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की बेटियां और महिलाएं लघु कुटीर उद्योग से जुड़कर अपनी जैसी तमाम दूसरी महिलाओं की जिंदगी को संवार रही है। हैंडीक्राफ्ट, जूट, परिधानों का कार्य कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रहीं हैं। इसके साथ ही दूसरों के लिए रोजगार का माध्यम भी बन रही हैं

डॉ0 पवन कुमार ने कहा किमिशन शक्ति अभियान के दौरान आपातकालीन सेवा 112 यूपी” एक मिशन की तरह महिलाओं में शक्ति का अहसास बढ़ा रहा है। खासतौर से विमिन पॉवर लाइन “1090 व 181 सेवा के 112 यूपी से एकीकरण” के बाद महिलाओं को एक ही छत के नीचे सुरक्षा, सम्मान और स्वांवलंबन से जुड़ी सेवाएं एक साथ मिल रही हैं
ब्रह्मजीत, अमृतलाल बाबूलाल राहुल विकास कुमार, राजेश कुमार आदि शिविरार्थी गीत के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया इस कार्यक्रम में महाविद्यालय से डॉ0 नीलम बाजपेई ,डॉ0 रीता दयाल ,डॉ0 भावना केसरवानी, डॉ0 संतोष कुमार ,डॉ0 अमित कुमार शुक्ल,आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया

 

Taza Khabar