March 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी08फरवरी24*सड़क किनारे खड़े बृद्ध की बाइक की टक्कर से मौत*

कौशाम्बी08फरवरी24*सड़क किनारे खड़े बृद्ध की बाइक की टक्कर से मौत*

कौशाम्बी08फरवरी24*सड़क किनारे खड़े बृद्ध की बाइक की टक्कर से मौत*

*दुकानदारों के यहां लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से बाइक सवार का पता लगाने में जुटी पुलिस*

*महेवाघाट कौशाम्बी* पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के गोराजू गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़े एक बृद्ध व्यक्ति को टक्कर मार दिया है जिससे सड़क किनारे खड़े बृद्ध व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है मौत की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई है मामले की सूचना पुलिस को दी गई है सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है हादसे में मौत की सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए हैं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है बृद्ध को टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है

जानकारी के मुताबिक पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के गोराजू गांव के रहने वाले चंद्रशेखर मौर्य उम्र 73 वर्ष पुत्र गयादीन किसी काम से शुक्रवार सुबह 9:00 बजे गोराजू में रोड की तरफ आये थे स्प्लेंडर बाइक सवार चंपहा की तरफ से पश्चिम शरीरा गाड़ी लहराते हुए तेजी से जा रहा था। और दूसरी ओर गोराजू में सड़क किनारे खड़े चंद्रशेखर मौर्य को टक्कर मार दिया।जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी बुजुर्ग को टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बाइक सवार नशे में धुत था।और कई लोगों से लड़ते लड़ते बचा।जैसे ही इसकी सूचना परिजनों को मिली कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंचे पश्चिम शरीरा थानाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह व चौकी इंचार्ज चंपहा बिपिन यादव ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।और घटनास्थल से कुछ दूरी पर पेट्रोल पंप व अन्य दुकानदारों के यहां लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से बाइक सवार का पता लगाने में जुटी हुई है।

Taza Khabar