March 31, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी07मई23*यूपीआजतक न्यूज़ से कौशाम्बी की खास खबरें

कौशाम्बी07मई23*यूपीआजतक न्यूज़ से कौशाम्बी की खास खबरें

[07/05, 9:46 pm] +91 99191 96696: *भरवारी रेलवे क्रासिंग पर रेल लाइन बदलने का कार्य शुरू,आवागमन बंद*

*कौशाम्बी।* जिले।के व्यस्ततम रेलवे क्रॉसिंग भरवारी का रेलवे फाटक पूर्व निर्धारित आदेश के अनुसार रविवार से चार दिनों के लिए बंद कर दिया गया है,भरवारी रेलवे क्रासिंग पर रेल लाइन बदलने का कार्य शुरू हो गया है,रेल कर्मचारी रेल लाइन बदलने का कार्य तेजी से कर रहे है जिसके चलते आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।वही पैदल और साइकिल से जाने वाले राहगीर किसी प्रकार रेलवे क्रॉसिंग को पार कर रहे है।

रेलवे विभाग द्वारा रविवार की सुबह 6.30 से 10 मई तक चार दिनों के लिए भरवारी रेलवे फाटक को पूरी तरह से बंद कर दिया है,इस बीच रेल कर्मचारी रेल लाइन बदलने में जोर शोर से जुटे हुए है,रेलवे लाइन को बदलने के दौरान लोगो का आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है,वही पैदल चलने वाले लोग और साइकिल से आने जाने वाले राहगीर किसी तरह से रेलवे क्रॉसिंग को पार कर रहे है।

[07/05, 9:46 pm] +91 99191 96696: *महारानियां सहित कई बालू घाटों का खनन अधिकारी ने किया निरीक्षण*

*कौशाम्बी।* खनन अधिकारी अजीत पांडेय ने रविवार को चायल क्षेत्र के आधा दर्जन बालू घाटों का निरीक्षण किया जांच टीम को निरीक्षण में कई खामियां दिखी है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई है। साथ ही ओवर लोड में आठ ट्रको का चालान भी किया है।

चायल इलाके में कौशाम्बी के साथ ही प्रयागराज के दो घाटों का परिवाहन हो रहा है। आरोप है कि प्रयागराज के यमुना घाटों के संचालन का टेंडर लेकर रेत माफिया चोरी से बोट से यमुना की बीच धारा से खनन कर कौशाम्बी चायल क्षेत्र से परिवाहन कर रहें है। इसकी शिकायत अफसरों से हुई थी। रविवार को खनन अधिकारी अजीत पांडेय ने अपने टीम के साथ घाटो का निरीक्षण किया है। चर्चा है कि निरीक्षण में कई खमिया मिली हैं। अब देखना है कि कार्रवाई होती है या ऑल इज ओके बता कर मामले को टरका दिया जाएगा। इस बाबत खनन अधिकारी अजीत पांडेय का कहना है कि रोटिन निरीक्षण था। कुछ खामियां नजर आई है जांच के बाद विभागीय कार्रवाई की जायेगीं।

[07/05, 9:46 pm] +91 99191 96696: *आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी के फंदे से झूलकर की आत्महत्या*

*परिजनो में मचा कोहराम*

*कौशाम्बी।* जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में आर्थिक तंगी से परेशान एक युवक ने फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली,काफी देर तक दरवाजा नही खोलने पर पत्नी ने चीख पुकार मचाई तो पड़ोस के लोगो ने दरवाजा तोड़कर देखा तो वह फंदे से लटक रहा था,युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के चंदीपुर की है जहा सुनील सरोज उम्र 35 वर्ष पुत्र राम स्वरूप मजदूर था,वह ईंट भट्ठे पर काम करता था ,उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी।सुनील के चार बच्चे है,उसके एक बच्चे को बोन टीवी है,जिसके इलाज के लिए वह कई लोगो से कर्ज ले चुका था और कर्ज को चुकता नही कर पा रहा था,जिससे वह कई दिनों से परेशान रहता था।वही सुनील को कभी सरकार द्वारा कोई भी योजना का लाभ मिला है।

सुनील की पत्नी रीना रविवार की दोपहर बच्चे की दवा लेने भरवारी आई हुई थी,और सभी बच्चे बाहर खेल रहा थे,तभी अचानक सुनील कमरे के अंदर गया और दरवाजा बंद कर लिया और गमछा के सहारे छत के चुल्ले से लटककर आत्महत्या कर ली।सुनील की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया,घटना की सूचना पर पहुंची कोखराज थाना की भरवारी चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।

[07/05, 9:57 pm] +91 96706 43576: *खेत में काम कर रही महिला से दुष्कर्म का प्रयास,पुलिस जांच में जुटी*

*कौशाम्बी।* जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में खेत में काम कर रही एक महिला से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है,पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की है ,पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी समेत मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है एफआईआर में आरोपी युवक के साथ उसके मां-बाप को भी शामिल किया गया है।

जानकारी के मुताबिक पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला रोज की तरह गांव के बाहर खेत मे बैगन के पेड़ो पर मिट्टी चढ़ाने का काम कर रही थी, तभी अचानक पीछे से किसी आदमी ने उसे पकड़ लिया, पलट कर देखा तो वह गांव का युवक सत्यम था, आरोप है कि उसने उसे पकड़ कर जमीन पर गिरा दिया और दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा, पीड़िता ने शोर मचा कर लोगों को एकत्रित करने की कोशिश की, लेकिन दोपहर का समय होने के चलते खेत में आसपास कोई नहीं था जो उसे बचाने आता। बड़ी मुश्किल से आरोपी के चंगुल से छूटकर वह अपने घर भागते हुए पहुंची और पति को सारी बात बताई। पीड़ित व उसका पति आरोपी सत्यम के मा-बाप के पास पहुचे। बेटे की करतूत बताकर उसे समझाने की बात कही, इस पर आरोपी के पिता ने उन्हें भगा दिया।

[07/05, 9:57 pm] +91 96706 43576: *दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी।* जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सैनी पुलिस बल द्वारा पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सुनील पुत्र छेद्दु निवासी गुलामीपुर गनपा थाना सैनी को कमासिन चौराहा के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।

[07/05, 9:57 pm] +91 96706 43576: *गांजा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी।* जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सदीपनघाट पुलिस बल द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों राहुल यादव पुत्र धर्मपाल निवासी हुसैनमई गौसपुर थाना संदीपनघाट व अंकित कुमार पुत्र पप्पू सरोज निवासी चिटकहना कशियापूर्व थाना संदीपनघाट को मेला मूरतगंज के पास से 500-500 (1 किलोग्राम) ग्राम नाजायज गोजा के साथ गिरफ्तार कर गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।

*सियाराम सिंह पत्रकार अखंड भारत संदेश हिन्दी दैनिक अख़बार जनपद कौशाम्बी 9670643576*
[07/05, 9:57 pm] +91 96706 43576: *बाल अपचारी को नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में लेकर की गई कार्यवाही*

*कौशाम्बी।* थाना सराय अकिल पुलिस बल द्वारा पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित दो बाल अपचारी को नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में लेकर विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड भेज दिया है।

[07/05, 10:15 pm] +91 94504 05335: *घूस की रकम लेने के बाद भी लेखपाल ने नहीं कराई वरासत*

*बेनीराम कटरा कौशाम्बी* चायल तहसील क्षेत्र के आइमा पुर के बृजेश कुमार का कहना है कि उसके पिता गुलाबचंद की मौत हो चुकी है और मौत के बाद वह पिता की संपत्ति में वरासत कराने के लिए परेशान है शिकायतकर्ता बृजेश कुमार ने लेखपाल पर आरोप लगाया कि उसके पिता की संपत्ति का वरासत करने के नाम पर लेखपाल ने आठ महीने पहले चार हजार रुपए की रकम को ले ली लेकिन रकम लेने के बाद भी उसके पिता की संपत्ति में उसका नाम वारिस के स्थान पर नहीं दर्ज हुआ है उसका कहना है कि उसने पैसा देने के बाद कई बार लेखपाल से बारासत करने के लिए कहा लेकिन लेखपाल लगातार वरासत करने में बहानेबाजी कर रहा है शिकायतकर्ता का कहना है कि लेखपाल उसे रकम भी नहीं दे रहा है और उसके पिता की संपत्ति का वरासत भी नहीं कर रहा है पीड़ित ने आला अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पिता की जमीन का वरासत कराए जाने की मांग की है।

[07/05, 10:15 pm] +91 94504 05335: *पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र मे भैंस चोरो का गिरोह सक्रिय*

*कौशांबी* थाना क्षेत्र मे इन दिनो भैंस चोरों का गिरौह सक्रिय है, आए दिन किसी न किसी गांव से भैंस चोरी हो रही है लेकिन इलाकाई पुलिस भैंस चोरों के गिरेबान तक नहीं पहुंच पा रही है जिससे भैंस चोरों के हौसले बुलंद है बीती रात पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पूरब सरांवां गांव निवासी बेनी माधव मोर्या की लाखों रुपए कीमत की दो भैसो को चोरों ने गौशाला से खोल ले गए, इसके एक दिन पूर्व यानि शनिवार की रात थाना क्षेत्र के पुनवार गांव से पंचम लाल केसरवानी की भैंस व उसके बच्चे को चोर दरवाजे से चुरा ले गए जिसकी भनक ग्रामीणों को लगते ही पशुपालक परेशान है|पशुपालको ने इसकी सूचना थाने मे तहरीर दे दी है,अब देखना यह होगा कि भैस चोरो के गिरोह तक पुलिस के हांथ पहुँच पाते हैं या फिर।

[07/05, 10:15 pm] +91 94504 05335: *कटिया लगाने से मना करने पर दबंग ने पूरे परिवार को पीटा*

*कौशाम्बी* जिले के सराय अकिल थाना अंतर्गत नगर पंचायत सराय अकिल के बुद्धपुरी मोहल्ला वार्ड नं0 एक निवासिनी सविता देवी पत्नी केशव लाल ने सराय अकिल थाना में शिकायती पत्र देते हुए पड़ोसी विजय पुत्र रामसिंह पर आरोप लगाया कि उसके छत के ऊपर चढ़कर विजय विद्युत कटिया लगा रहा था।जिसपर प्रार्थिनी ने मना किया तो विजय ने प्रार्थिनी को गंदी गंदी गालिया देते हुए नीचे उतरा और घर के अंदर घुस कर प्रार्थिनी के साथ मारपीट करने लगा प्रार्थिनी के शोर मचाने पर पति और बेटी पहुची जिसपर दबंग ने पति और बच्चों के साथ भी मारपीट किया महिला ने मामले की शिकायत सराय अकिल पुलिस से की है जिस पर।सराय अकिल पुलिस ने कार्यवाही करने का अस्वासन दिया।

[07/05, 10:15 pm] +91 94504 05335: *बेटे का इलाज कराने निकली महिला लापता*

*कौशांबी* चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की भोर बीमार बेटे का इलाज कराने के लिए निकली महिला अचानक लापता हो गई है खोज बीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है। चरवा क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति दिल्ली शहर में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी तीन बच्चों के साथ घर पर रहती हैं। युवक के मुताबिक शनिवार की भोर उनके दो वर्षीय बेटे को बुखार आया तो पत्नी ने पति को फोन से सूचना करते हुए दो बच्चों को घर पर ही छोड़ कर बीमार बच्चे का इलाज कराने के लिए पड़ोसी से 35 हजार रुपये उधारी और घर में रखे पंद्रह हजार सहित पचास हजार रुपये लेकर गांव के ही युवक के साथ निकली। इस बीच वह सभी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गयी देर सुबह तक वह घर नहीं पहुँची तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। दोपहर तक पति घर पहुंचा और उसकी तलाश शुरू किया तो पत्नी का मोबाइल भी बंद आने लगा। खोज बीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो रविवार को मामले में पुलिस की मदद मांगी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू किया है ।

[07/05, 11:09 pm] Anil: *चेकिंग के दौरान की गई कार्यवाही*

*हर्रायपुर कौशाम्बी* जनपद में चलाये जा रहे यातायात से सम्बन्धित अभियान के क्रम में जनपद स्तर पर विभिन्नथानों व यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग की गई एंव चेकिंग के दौरान दो पहिया व चार पहिया वाहनों को चेक किया गया जिसमे यातायात नियमों का उल्लघन करने वाले 163 वाहनों का ई-चालान किया गया तथा एक वाहन से 500 रुपए सम्मन शुल्क वसूला गया।

[07/05, 11:09 pm] Anil: *निरोधात्मक कार्यवाही में 11 अभियुक्त गिरफ्तार*

*हर्रायपुर कौशाम्बी* जनपद में अपराध के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में साधारण मारपीट व शांति भंग करने के आरोप में थाना मझनपुर से एक थाना करारी से तीन थाना पश्चिम शरीरा से एक थाना संदीपनघाट से एक थाना कोखराज से एक थाना कड़ाधाम से तीन थाना मोहब्बतपुर पइन्सा से एक कुल 11 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।

[07/05, 11:09 pm] Anil: *शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*

*हर्रायपुर कौशाम्बी* जनपद में अवैध शराब के निर्माण एवं तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में थाना पश्चिम शरीरा पुलिस बल द्वारा अभियुक्त बुस्सू पुत्र भूरेलाल निवासी ग्राम व थाना पश्चिम शरीरा को गिरफ्तार कर कब्जे से 08 लीटर अवैध शराब बरामद कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त का चालान न्यायालय कर दिया है

[07/05, 11:09 pm] Anil: *तमंचा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*

*हर्रायपुर कौशाम्बी* जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मोहब्बतपुर पइन्सा पुलिस बल द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त वीरेन्द्र सिंह पुत्र धरम सिंह निवासी थोन थाना मोहब्बतपुर पइन्सा को हकीमपुर से थोन जाने वाले रास्ते से एक अदद तमंचा 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है

 

Taza Khabar