कौशाम्बी07अप्रैल25*महामाया राजकीय महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन*
*कौशाम्बी* महामाया राजकीय महाविद्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमाराव आंबेडकर, भारत का संविधान एव अमृतकाल में विकसित भारत, सामजस्य मार्ग के विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो0 शैलेंद्र तिवारी प्राचार्य महामाया राजकीय महाविद्यालय के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर मालार्पण करके किया गया।
इस प्रतियोगिता में चांदनी सरोज प्रथम स्थान संतोष कुमार द्वितीय स्थान एवं खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में डॉ अनिल कुमार डॉ रीता दयाल, डॉ तरित अग्रवाल ने निर्णायक मंडल के रूप कार्य किया। विजेताओं को प्रो0 शैलेंद्र तिवारी, प्राचार्य ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ अजय कुमार द्वारा किया गया इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
मथुरा 21 फरवरी 26 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना प्रभारी द्वारा अपने क्षेत्र में पैदल गश्त
मथुरा20फ़रवरी26*सर्राफ की दुकान से चोरी करने वाले 01 वाँछित अभियुक्त व 01 बाल अपचारी को किया गया गिरफ्तार
कौशाम्बी 20फ़रवरी26*जुमे की नमाज पर सुरक्षा व्यवस्था का एएसपी ने किया निरीक्षण*