February 19, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी05जून*यूपीआजतक न्यूज़ से कौशाम्बी की खास ख़बरे

कौशाम्बी05जून*यूपीआजतक न्यूज़ से कौशाम्बी की खास ख़बरे

[05/06, 3:15 pm] +91 96486 41037: *पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकतीं-जिलाधिकारी*

*हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के अनुरूप जीवन शैली अपनाना चाहिए*

*हम सभी को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए*

*कौशांबी* जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सब लोग वृक्ष के महत्व के बारे में भली-भॉति जानते हैं। पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकतीं। हमारे जीवन के लिए धरातल पर अधिक से अधिक पेड़-पौधों का होना अत्यन्त आवश्यक है। वह प्रत्येक तत्व, जिसका उपयोग हम जीवित रहने के लिए करते हैं, वह सभी पर्यावरण के अन्तर्गत आते हैं। हमारा पर्यावरण धरती पर स्वस्थ्य जीवन को अस्तित्व में रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सुरक्षित जीवन के लिए धरातल पर मानक के अनुसार 33 प्रतिशत वन आच्छादित होना चाहिए, जबकि हमारे देश के भौगोलिक क्षेत्र के लगभग 23 प्रतिशत भाग ही वन आच्छादित है एवं उ0प्र0 के भौगोलिक क्षेत्र के लगभग 09 प्रतिशत भाग ही वन आच्छादित है। केन्द्र व प्रदेश सरकार के विशेष प्रयास से वनावरण विगत वर्षों से लगातार बढ़ रहा हैं।
जिलाधिकारी ने सभी से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक पौधारोपण करें। हम सभी को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसका संरक्षण करना चाहिए। हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के अनुरूप जीवन शैली अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सब अपने दिनचर्या में बदलाव लाकर पर्यावरण का संरक्षण कर सकतें है यथा-कागज को अनावश्यक नष्ट न करें, नदी तालाब को गन्दा न करें एवं जब आवश्यक न हो तो विद्युत उपकरणों को बन्द रखें आदि।कार्यक्रम में धर्मा देवी इंटर कॉलेज के छात्र-श्री राजा पाण्डेय, अनुराग एवं आलोक त्रिपाठी व छात्रा-तान्या सिंह ने पर्यावरण विषय पर अपने सम्बोधन के माध्यम से जीवन में पेड़-पौधों की महत्ता व संरक्षण पर प्रकाश डाला तथा आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी, प्रभागीय वनाधिकारी डॉ०आर0एस0 यादव एवं जिला पंचायत राज अधिकारी बालगोविन्द श्रीवास्तव एवं एस० डी० ओ० (वन) सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।
तत्पश्चात जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डेन कार्ड बनाये जाने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रत्येक विकास खण्ड के 03-03 पंचायत सहायकों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेण्टों देकर सम्मानित किया।

[05/06, 4:31 pm] +91 96486 41037: *हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के अनुरूप जीवन शैली अपनाना चाहिए – शमशाद बक्स*

*हम सभी को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए*

*कौशांबी* करारी नगर पंचायत अध्यक्ष शमशाद बक्स एवम अधाशाशी अधिकारी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर करारी रैन बसेरा में आयोजित कार्यक्रम को शमशाद बक्स सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सब लोग वृक्ष के महत्व के बारे में भली-भॉति जानते हैं। पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकतीं। हमारे जीवन के लिए धरातल पर अधिक से अधिक पेड़-पौधों का होना अत्यन्त आवश्यक है। वह प्रत्येक तत्व, जिसका उपयोग हम जीवित रहने के लिए करते हैं, वह सभी पर्यावरण के अन्तर्गत आते हैं। हमारा पर्यावरण धरती पर स्वस्थ्य जीवन को अस्तित्व में रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। केन्द्र व प्रदेश सरकार के विशेष प्रयास से वनावरण विगत वर्षों से लगातार बढ़ रहा हैं। शमशाद बक्स ने सभी से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक पौधारोपण करें। हम सभी को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसका संरक्षण करना चाहिए। हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के अनुरूप जीवन शैली अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सब अपने दिनचर्या में बदलाव लाकर पर्यावरण का संरक्षण कर सकतें है यथा-कागज को अनावश्यक नष्ट न करें, नदी तालाब को गन्दा न करें एवं जब आवश्यक न हो तो विद्युत उपकरणों को बन्द रखें आदि।
इस अवसर पर नगर पंचायत करारी के वरिष्ट लिपिक कमलेश नारायण मिश्र,सभासद सुनील चौधरी,अतर सिंह,इजाज अहमद,मोबीन अहमद,मो वैश आदि नगर पंचायत के सम्मानित लोग भी उपस्थित रहे।

Taza Khabar