कौशाम्बी05अक्टूबर23*ट्रक के ब्रेक लगाने से भिड़ा डीसीएम चालक,हुआ घायल*
*अझुवा कौशांबी* सैनी कोतवाली के अझुवा भोला चौराहा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज गुरुवार भोर 4 बजे आगे जा रहे ट्रक ने ब्रेक लगा दिया जिससे पीछे जा रहा डी सी एम चालक ट्रक से भिड़ गया हादसे में चालक को चोटे आई हैं आनन फानन में मौके पर लोगों की भीड़ लग गई सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई और घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है
जानकारी के मुताबिक डी सी एम चालक दिनेश कुमार पुत्र राजबहादुर निवासी गनेशपुर थाना सिकंदर पुर कन्नौज डीसीएम में प्रयागराज से सब्जी लेकर जा रहा था जैसे ही डीसीएम चालक अझुवा भोला चौराहा पर पहुँचा आगे जा रहे ट्रक से भिड़ गया हादसे में चालक घायल हो गया सूचना पर अझुवा चौकी पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से घायल चालक को सीएचसी सिराथू भेजा जहां गंभीर स्थिति देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रिफर किया है इस दौरान प्रयागराज कानपुर लेन आधा घंटा बाधित रहा है।

More Stories
कानपुर नगर 10 अप्रैल 26*केडीए विभाग में अभी भी निष्पक्ष और गहरी व्यापक जांच की ज़रूरत
मथुरा 10 अप्रैल 26*वृंदावन में बड़ा हादसा:यमुना में मोटर बोट पलटने से डूबे पंजाब के 32 श्रद्धालु,गोताखोरों ने निकाले 9 शव*
धार मध्य प्रदेश 10 अप्रैल 26*पति की हत्या, फिर खुद ही बंधी रस्सियों में… ‘लूट’ की कहानी निकली झूठ!