कौशाम्बी04जुलाई*पौधों के संरक्षण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के आयुक्त ने दिये निर्देश*
*मण्डलायुक्त ने ग्रामवासियों से वार्ता कर अधिक से अधिक पौधारोपण कर संरक्षण करने तथा आस-पास के लोगों को भी पौधारोपण के प्रति जागरूक करने का किया आग्रह*
*कौशाम्बी* मण्डलायुक्त प्रयागराज मण्डल प्रयागराज नोडल अधिकारी संजय गोयल ने वृक्षारोपण जन आान्दोलन वर्ष-2022 में 05 जुलाई 2022 को जनपद में पौधरोपण हेतु वन विभाग एवं विकास खण्ड नेवादा द्वारा तारन में चिन्हित विभिन्न स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष गड्ढों का खुदान कर पौधारोपण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि पौधों के संरक्षण के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाय उन्होंने उपस्थित ग्रामवासियों से वार्ता कर पौधारोपण के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि आप लोग भी अधिक से अधिक पौधारोपण कर संरक्षण करें तथा अपने आस-पास के लोगों को भी पौधारोपण के कार्य में जागरूक कर पौधारोपण हेतु प्रेरित करें। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री की अपेक्षानुसार पौधारोपण के कार्य में आमजन को भी सहभागी बनाया जाय मण्डलायुक्त ने नर्सरी वन विभाग नेवादा का स्थलीय निरीक्षण कर प्रभागीय वनाधिकारी से पौधों की उपलब्धता एवं पौधों के उठान की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि ग्रामवार अलग-अलग इण्डेन्ट जारी किया जाय इसके साथ ही उन्होंने नर्सरी से अब तक उठान किये गये पौधों की संख्या की जानकारी भी प्राप्त किया इस अवसर पर पौधों के उठान हेतु उपस्थित ग्राम प्रधान बेघहरा उस्मानपुर से वार्ता कर ग्राम में पौधारोपण की तैयारियों की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि पौधारोपण के साथ ही पौधों का संरक्षण भी किया जाय तथा ग्रामवासियों को भी अधिक से अधिक पौधारोपण करने हेतु जागरूक किया जाय ग्राम प्रधान द्वारा अवगत कराया गया कि उनके गॉव में 1750 पौधे लगाये जाने की कार्ययोजना बनाई गयी हैं इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री सुजीत कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी एवं उपजिलाधिकारी चायल मनीष यादव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे

More Stories
लखनऊं २१ फरवरी २६ * मोहनलालगंज तहसील में आयोजित हुआ समूर्ण समाधान दिवस
मथुरा 21 फरवरी 26*थाना फरह पुलिस व स्वाट टीम द्वारा 25000 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।
अयोध्या २१ फरवरी २६ * पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी ने क्षेत्र मे संपन्न वैवाहिक कार्यकर्मो मे किया शिरकत