June 29, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी02अप्रैल24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर खास खबरें

कौशाम्बी02अप्रैल24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर खास खबरें

कौशाम्बी02अप्रैल24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर खास खबरें

[02/04, 1:54 pm] +91 96485 18828: *महिला ग्राम पंचायत सहायक कर्मचारी से छेड़खानी*

*कौशाम्बी* मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ग्राम प्रधान पुष्पराज सिंह पर एक महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ किए जाने का आरोप है महिला ग्राम पंचायत सहायक कर्मचारी से छेड़खानी के बाद महिला परेशान हो गई है छेड़खानी से पीड़ित पंचायत सहायक कर्मचारी भाग कर घर पहुंची और मामले की जानकारी परिजनों को दी छेड़खानी की कहीं भी शिकायत करने पर ग्राम प्रधान ने महिला को धमकी दी महिला ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी

बताया जाता है कि मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक महिला उम्र लगभग 24 वर्ष पंचायती राज विभाग में संविदा कर्मचारी के रूप में ग्राम पंचायत सहायक पद पर कार्यरत है 27 मार्च 2024 को संविदा कर्मचारी कंप्यूटर कक्ष में कार्य कर रही थी। तभी ग्राम प्रधान पुष्पराज सिंह उर्फ राजन सिंह कंप्यूटर कक्ष में गए । पीड़िता ग्राम प्रधान को देखकर संम्मान देने के लिए संविदा कर्मचारी खड़ी हो गई तभी ग्राम प्रधान पुष्पराज सिंह उर्फ राजन सिंह ने महिला को पीछे से पकड़ कर अपनी जाघ पर बैठाकर कुर्सी पर बैठ गया और ग्राम प्रधान ने पीड़िता के मर्मस्थल को दबाने लगा और गंदी हरकतें करने लगा पीड़ित चिल्लाते हुए किसी तरह से छुड़ाकर वहां से भाग कर घर आई और सारी बात अपनी मां से बताई पीड़ित की मां अपनी बेटी को लेकर पंचायत भवन में जाकर ग्राम प्रधान से इस बात की शिकायत की तो उल्टा ही ग्राम प्रधान ने दोनों को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि जो हुआ उसे भूल जाओ नहीं तो तुम्हारी बिटिया को किसी लायक नहीं छोडूंगा पीड़ित ने बताया कि घटना से एक सप्ताह पहले भी मेरा हाथ पकड़ कर अश्लील बातें कर रहा था इस बात का विरोध किया और डांटने लगी तो माफी मांगने लगा और कहा घर में किसी से मत बताना नहीं तो बहुत बुरा हो जाएगा इस घटना से आहत होकर पीड़ित बहुत डरी व सहमी है पीड़ित ने मंझनपुर कोतवाली में ग्राम प्रधान के विरुद्ध लिखित तहरीर दी लिखित तहरीर पाकर पुलिस ने ग्राम प्रधान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

[02/04, 3:39 pm] +91 81156 50600: *रिटायर अध्यापक/ अध्यापिकाओं के लिए विदाई समारोह आयोजित*

*अझुवा कौशांबी* उच्च प्राथमिक विद्यालय भैरायें के रिटायर अध्यापिका रजनी देवी ,कल्पना सिंह के रिटायर मेंट पर विद्यालय के इंचार्ज विजय शंकर दुबे एवम स्टाफ ने मिलकर विदाई समारोह का आयोजन किया समारोह के दौरान इंचार्ज विजय शंकर दुबे ने कहा विदाई शब्द ही भाउक करने वाला होता है जो अध्यापक कल तक विद्यालय के मुख्य अध्यापक थे जिनके निर्देशन में विद्यालय का समस्त कार्य सकुशल संचालित होता था अब आज वह अध्यापक अपने विद्यालय के अलविदा कहता है तब वह अपने स्टाफ को, विद्यालय के बच्चों को अपना सारा आशीर्वाद अपना सुभाशीष देता है समारोह में पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी नीरज उमराव ने रिटायर होने वाले अध्यापकों को जीवन की दूसरी पारी को बेहतर तरीके से जीने के लिए शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा यह विभाग सदैव आपका है आप कभी भी विद्यालय या बीआरसी आए आपका सदैव स्वागत रहेगा ग्राम प्रधान भैराएँ गोपी लाल मौर्य ने कहा रजनी देवी विद्यालय के लिए बहुत समर्पित थी विद्यालय का सभी स्टाफ उनके मार्गदर्शन में बहुत अच्छा कार्य करता था कार्यक्रम का संचालन एआरपी रामकृष्ण साहू ने किया मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष मुलायम सिंह ए आरपी सुरेंद्र कुमार मौर्य ,संदीप त्रिपाठी,दिनेश कुमार श्रीवास्तव,शक्ति मौर्य न्याय पंचायत कनवार के तमाम सम्मानित अध्यापक गण उपस्थित रहे हैं।

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.