कौशाम्बी01जुलाई24*मोहर्रम व कावड यात्रा को लेकर कोखराज क्षेत्र में पुलिस ने किया पैदल गस्त*
*कोखराज कौशाम्बी* मोहर्रम के त्यौहार और कांवड़ यात्रा के आयोजन की सफलता को लेकर के कोखराज थाना क्षेत्र में सोमवार को इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र में पैदल गस्त किया इस दौरान उन्होंने ताजियादारो और कांवरियों से बात की क्षेत्र की स्थिति जानी लोगों से शांतिपूर्वक तरीके से कावड़ यात्रा एवं मोहर्रम का त्यौहार मनाने की अपील की पैदल गस्त के दौरान कोखराज कोतवाल ने वाहनों के अभिलेखों की जांच की लोगों को कानून का पाठ पढ़ाया और साथ ही साथ सड़कों पर वाहन न खड़े करने की लोगों को हिदायत दी है इस दौरान उन्होंने संदिग्ध लोगों की जांच पड़ताल की और उन्हें कठोर चेतावनी दी है पैदल गस्त के दौरान आम जनमानस व्यापारी और दुकानदारों से वार्ता की कानून व्यवस्था की जानकारी ली और लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

More Stories
नई दिल्ली 2 अप्रैल 26*आरबीआई जल्दी ही भारत में एक नया नियम शुरू करने जा रहा
लखनऊ २ अप्रैल 26*UP आवास विकास के बॉस आज SC के कटघरे में!
सुल्तानपुर 2 अप्रैल 26*कप्तान की विदाई में कार्मिकों ने बहाए आंसू !!