कौशाम्बी01अप्रैल24*चंगाई सभा की आड़ मे धर्मपरिवर्तन करा रहे दस लोगो पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज*
*धर्म परिवर्तन कराने में लगे ठिकाने पर छापा मार कर पुलिस ने नौ लोगों को किया गिरफ्तार*
*अझुवा कौशाम्बी* जिले में लंबे समय से चंगाई सभा की आड़ में बीमारी ठीक करने के बहाने धर्म परिवर्तन का खेल बेखौफ तरीके से चल रहा था जिले के कई थाना क्षेत्र में चंगाई सभा के आड़ में धर्म परिवर्तन का यह खेल बीते कई वर्षो से चल रहा है चंगाई सभा की आड़ में भोले भाली जनता को लालच देकर धर्म परिवर्तन करा रहे लोगो पर सैनी कोतवाली पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू किया है,पुलिस ने रविवार को सैनी कोतवाली इलाके के केसरिया गांव में धर्म परिवर्तन की सूचना पर छापा मारकर 9 लोगो को गिरफ्तार किया है और मुकदमा दर्ज करके आरोपियों को अदालत में पेश किया है
सैनी कोतवाल पुलिस ने राहुल कुमार, लव मौर्य, सूरज कुशवाहा, राजेश कुमार, राजा सोनकर, राहुल कुमार, हरिप्रसाद पाल, सतीश मौर्य, सत्यपाल समेत 10 लोगो पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से यीशु की फोटो 13 मच्छरदानी किताब डायरी वा अन्य सामान बरामद किया है आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया है बीमार और गरीबों का ब्रेनवाश कर रुपए का और बीमारी ठीक करने का प्रलोभन देकर यह लोग धर्म परिवर्तन कराते थे।

More Stories
कानपुर नगर 10 अप्रैल 26*केडीए विभाग में अभी भी निष्पक्ष और गहरी व्यापक जांच की ज़रूरत
मथुरा 10 अप्रैल 26*वृंदावन में बड़ा हादसा:यमुना में मोटर बोट पलटने से डूबे पंजाब के 32 श्रद्धालु,गोताखोरों ने निकाले 9 शव*
धार मध्य प्रदेश 10 अप्रैल 26*पति की हत्या, फिर खुद ही बंधी रस्सियों में… ‘लूट’ की कहानी निकली झूठ!