कौशाम्बी/लखनऊ 17 फ़रवरी 26*बीपीएड को प्राथमिक शिक्षा में अनिवार्य करने की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन*
*कौशाम्बी*। विश्व हिन्दू महासंघ के जिला मंत्री प्रद्युम्न पाण्डेय ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र देकर बी.पी.एड (बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन) पाठ्यक्रम को बेसिक/प्राथमिक शिक्षा में अनिवार्य रूप से शामिल करने की मांग रखी गई,दिए गए पत्र में कहा गया है कि वर्तमान समय में बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए शारीरिक शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। कई प्राथमिक विद्यालयों में योग्य शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की कमी है, जिससे बच्चों को खेल एवं स्वास्थ्य संबंधी समुचित मार्गदर्शन नहीं मिल पा रहा है। पत्र में उल्लेख किया गया कि बी.पी.एड एक व्यापक और वैज्ञानिक पाठ्यक्रम है,जो विद्यार्थियों को खेल विज्ञान, कोचिंग, शारीरिक क्रियाओं की यांत्रिकी (बायोमैकेनिक्स) तथा स्वास्थ्य शिक्षा में प्रशिक्षित करता है। यदि प्राथमिक स्तर पर बी.पी.एड योग्य शिक्षकों की नियुक्ति की जाती है, तो बच्चों को बचपन से ही सही शारीरिक मार्गदर्शन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता मिलेगी।
ज्ञापन में दो प्रमुख मांगें रखी गई हैं-पहली, बेसिक/प्राथमिक शिक्षा पाठ्यक्रम में शारीरिक शिक्षा को अनिवार्य विषय बनाया जाए; और दूसरी, इस स्तर पर बी.पी.एड योग्यताधारी शिक्षकों की नियुक्ति को प्राथमिकता दी जाए। प्रद्युम्न पाण्डेय ने कहा कि यह कदम नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों के अनुरूप होगा तथा बच्चों के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इसके पहले भी इनके द्वारा लगातार समाज को जागरूक किया जाता रहा है

More Stories
नई दिल्ली 17 फ़रवरी 26**सोना 1.76 लाख से अब 1 लाख के नीचे आने की चर्चा: रूस-अमेरिका डील से बदल सकता है खेल….*
खंडवा 17 फ़रवरी 26*_खंडवा में मुस्लिम किन्नर ने अपनाया सनातन धर्म, शुद्धीकरण के बाद बनीं ‘सीता’, बोलीं- शेष जीवन महादेव की शरण में_*
नई दिल्ली 17 फ़रवरी 26*भारत को दुनिया की टॉप तीन AI सुपरपावर में से एक होना चाहिए: पीएम मोदी_*