कौशाम्बी 9 दिसम्बर 25*पं0 दीन दयाल किसान समृद्धि योजना के अन्तर्गत ग्राम-अर्का फतेहपुर में कराये गए कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण*
*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने आज भूमि संरक्षण विभाग द्वारा पं0 दीन दयाल किसान समृद्धि योजना के अन्तर्गत ग्राम-अर्का फतेहपुर में कराये गए कार्यों-अवरोध बॉध, पेरिफेरल बॉध एवं मार्जिनल बॉध का निरीक्षण कर जायजा लिया।जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान भूमि संरक्षण अधिकारी से परियोजना चयन का आधार व किसानों को लाभ आदि जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि परियोजना में पक्का कार्य का निष्पादन गुणवत्तापूर्ण कराया जाय तथा पं0 दीन दयाल किसान समृद्धि योजना के अन्तर्गत संचालित परियोजनाओं की प्रगति उपलब्ध कराई जाय। उन्हांने पं0 दीन दयाल किसान समृद्धि योजना के अन्तर्गत कराये जा रहें कार्यों की प्रगति की जानकारी भूमि संरक्षण अधिकारी द्वारा ठीक प्रकार से अवगत न कराये जाने पर, उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर उपस्थित किसानों से कराये गए कार्यों से लाभान्वित होने की जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया कि इन कार्यों से खेती के कार्य में लाभ हुआ है।
*सुबोध केशरवानी अखण्ड भारत सन्देश समाचार पत्र मंझनपुर कौशाम्बी*
[09/12, 7:00 pm] Anil: *इलेक्ट्रॉनिक दुकान से शटर खोलकर स्मार्टफोन हुआ चोरी*
*कौशाम्बी* पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के अंतर्गत मनौरी रोड निवासी सुमन पाठक ने थाना प्रभारी पूरा मुक्ति को सूचना देते हुए बताया कि मंगलवार की सुबह जब मैने दुकान का शटर खोला और मेरे पति अपनी मोटरसाइकिल निकाल कर ऑफिस चले गए उसके पश्चात दुकान का शटर गिरा कर घर के अंदर चली गई थोड़ी देर बाद वापस आई तो देखा कि शटर थोड़ा सा खुला हुआ है और मोबाइल काउंटर्स में रखे सारे स्मार्टफोन चोरी हो गए हैं दुकान के अंदर से मोबाइल चोरी होने के बाद महिला परेशान हो गई है आसपास में घटना की जानकारी महिला ने की है उसके बाद मामले की सूचना उन्होंने थाना पुलिस को दी है थाना पुलिस मोबाइल चोर की खोज कर रही है
*अनिल कुमार पत्रकार अखंड भारत संदेश हर्रायपुर कौशाम्बी 9795631116*
[09/12, 7:07 pm] +91 98391 01290: *द्वितीय वर्ष के छात्रों द्वारा प्रथम वर्ष के छात्रों की रैगिंग किए जाने पर लगाया गया पांच हजार रुपए का अर्थदण्ड*
*एवं एक माह के लिए किया गया निलम्बित*
*कौशाम्बी।* मेडिकल कॉलेज में छात्रों द्वारा रैगिंग किए जाने की घटना सामने आई है प्रथम वर्ष 2025 के छात्रो की रैगिंग से सम्बन्धित दिनांक 30.11.2025 को एन्टी रैगिंग सेल, नई दिल्ली से प्राप्त शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशाम्बी में गठित एन्टी रैगिंग कमेटी के सदस्यों द्वारा की गई जांच में द्वितीय वर्ष के छात्रों द्वारा प्रथम वर्ष के छात्रों की रैगिंग किए जाने की पुष्टि हुई। प्रकरण की गंम्भीरता एवं एन्टी रैगिंग कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर चिकित्सा महाविद्यालय में अनुशासन बनाएं रखने एवं इस प्रकार की घटना की पुर्नावृत्ति न हो, के दृष्टिगत द्वितीय वर्ष के छात्रो को रू0-5000 के अर्थदण्ड के साथ एक माह के लिए निलम्बित किया गया।यह जानकारी प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ. हरिओम ने दी।
रैगिंग में शामिल व्यक्तियों को दी जाने वाली सजा अनुकरणीय और उचित रूप से कठोर होनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके। रैगिंग की प्रत्येक घटना के संबंध में संस्थागत प्राधिकारियों द्वारा स्थानीय पुलिस प्राधिकारियों के समक्ष बिना किसी अपवाद के प्रथम सूचना रिपोर्ट एफआईआर दर्ज कराई जानी चाहिए लेकिन मुकदमा नहीं दर्ज कराया गया है जब कोई वरिष्ठ व्यक्ति अपने कनिष्ठ को अस्वीकार्य व्यक्तिगत प्रश्नों के उत्तर देने, नाचने, गाने आदि के लिए मजबूर करके मानसिक उत्पीड़न या असुविधा पहुँचाता है, तो उसे रैगिंग कहा जाता है
*सुबोध केशरवानी अखण्ड भारत सन्देश समाचार पत्र मंझनपुर कौशाम्बी*
[09/12, 7:07 pm] +91 98391 01290: *कौशाम्बी के कड़ा धाम के कुबरी घाट पर 2.41 करोड़ रुपए की लागत से आरती स्थल की परियोजना लगभग पूर्ण, श्रद्धालुओं को मिलेगा बेहतर अनुभव*
*कौशाम्बी बनेगा धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र, कुबरी घाट आरती स्थल विकास श्रद्धालुओं को समर्पित-जयवीर सिंह*
*कौशाम्बी।* उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने कौशांबी जिले के सिराथू तहसील स्थित कड़ा धाम के कुबरी घाट को नई पहचान देते हुए आरती स्थल का विकास कार्य लगभग पूर्ण करा दिया है। करीब 02.41 करोड़ रुपए की लागत से तैयार यह परियोजना श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध करवाएगी। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इक्यावन शक्तिपीठों में से एक मां शीतला धाम मंदिर श्रद्धालुओं के प्रमुख आस्था का केंद्र है। यह विकास कार्य उसी श्रद्धा और सुविधा को समर्पित है।
मंत्री ने बताया कि प्रदेश में कौशांबी जिला धार्मिक पर्यटन मानचित्र का जगमगाता सितारा है। भगवान बुद्ध की भूमि, हिन्दू आस्था का भी बड़ा केंद्र है। कुबरी घाट धार्मिक महत्व से जुड़ा स्थल है। आगंतुकों को धार्मिक क्रियाकलापों में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसलिए आरती स्थल के विकास कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जा रहा है। सैंकड़ों वर्षों से शीतला धाम कड़ापीठ, शक्ति उपासकों का केंद्र रहा है। स्कंद पुराण के अनुसार, देवी सती के शरीर के टुकड़े जहां भी गिरे वहीं एक शक्तिपीठ स्थापित हुआ। कराकोटम जंगल में जिस स्थान पर सती का दाहिना कर गिरा, वही स्थान वर्तमान में कड़ा धाम के नाम से देश-दुनिया में विख्यात है पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि कौशांबी का कड़ा धाम श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। वर्ष 2025 की पहली छमाही में करीब 14.76 लाख से अधिक पर्यटक जनपद आए, जिनमें बड़ी संख्या मां शीतला के दर्शन करने वालों की थी। राज्य सरकार का प्रयास है कि धार्मिक स्थलों पर आने वाले लोगों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जाए। इसी क्रम में कुबरी घाट पर आरती स्थल विकसित कर श्रद्धालुओं को वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। आगे भी इस क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

More Stories
पूर्णिया बिहार 3 मार्च 26*पूर्णिया में छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की विशेष पहल: उड़ान गश्ती की कार्रवाई जारी
जोधपुर 3 मार्च 26*बी.आर. बिरला ग्रुप का वार्षिक खेल उत्सव उत्साहपूर्वक संपन्न
लखनऊ 3 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*