कौशाम्बी 7 मार्च 26*जनपद की शालिनी का आईएएस 2026 में हुआ चयन*इतिहास के पन्नों में फिर जनपद का नाम हुआ रोशन*
*कौशांबी।* इतिहास के पन्नों में जनपद कौशांबी का नाम एक बार फिर रोशन हो गया है सराय अकिल थाना क्षेत्र के कनैली मुलायमपुर गांव निवासिनी शालिनी देवी ने आईएएस 2026 परीक्षा में टॉप किया और कौशांबी जिले का नाम रोशन किया। शिक्षा ग्रहण कर रही छात्राएं शालिनी से एक सीख अवश्य ले जिसने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर कुछ भी हासिल किया जा सके शालिनी सरोज का आईएएस 2026 में चयन पूरे जिले के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है शालिनी की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर कनैली उसके बाद हाई स्कूल में 86 प्रतिशत और इंटर में 87 प्रतिशत मधु वाचस्पति इंटर कालेज प्रयागराज से बी ए इलाहाबाद विश्व विद्यालय से एम ए कांशीराम महाविद्यालय फैजुल्लापुर से वर्ष 2020 से तैयारी शुरू किया पांचवीं बार में इनका आईएएस में चयन हुआ शालिनी का एक भाई नवनीत सरोज वह भी दिल्ली में रहकर यू पी एस सी की तैयारी कर रहे हैं इनके पिता राम सुमेर सरोज पुलिस विभाग में वर्तमान समय सुल्तानपुर जनपद में एस एच ओ के पद पर हैं माता हेमलता सरोज गृहणी है आपकी मेहनत लगन और संघर्ष ने यह साबित कर दिया कि सपने मेहनत से पूरे होते हैं।आपकी यह सफलता आने वाली पीढ़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।

More Stories
कौशाम्बी 7 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 7 मार्च 26*आपसी सौहार्द को मजबूत करता है होली पर्व ~ अविनाश पाण्डेय*
कौशाम्बी 7 मार्च 26*उप मुख्यमंत्री ने सरस मेला व सरस महोत्सव कार्यक्रम का किया उद्घाटन*