April 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 6 अप्रैल 26*मुख्य विकास अधिकारी ने की जिलास्तरीय निगरानी समिति की बैठक*

कौशाम्बी 6 अप्रैल 26*मुख्य विकास अधिकारी ने की जिलास्तरीय निगरानी समिति की बैठक*

कौशाम्बी 6 अप्रैल 26*मुख्य विकास अधिकारी ने की जिलास्तरीय निगरानी समिति की बैठक*

*कौशांबी।* मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी की अध्यक्षता में उदयन सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत गठित जिलास्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने वित्तीय वर्ष की वार्षिक कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वीकृत आवासों का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलम्ब न हों। उनके द्वारा राज मिस्त्रियों के प्रशिक्षण के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया कि पूर्व में समस्त विकास खण्डों में राजमिस्त्रियों का प्रशिक्षण कराया जा चुका है। वर्कशॉप/प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से लाभार्थियों को अवगत कराया जाए कि आवास का निर्माण प्रशिक्षित राजमिस्त्रियों से ही कराएं, जिससे मानक के अनुरूप आवासों का निर्माण हो सकें।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रचार-प्रसार को और अधिक सशक्त बनाया जाय, जिससे अधिकाधिक पात्र लाभार्थियों तक योजना की जानकारी पहुंच सकें। उन्होंने विभिन्न विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर कन्वर्जेंस के माध्यम से आवासों को सभी मूलभूत सुविधाओं (जैसे- शौचालय, पेयजल,विद्युत,गैस कनेक्शन आदि) से संतृप्त करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 में पात्र लाभार्थियों का जॉब कार्ड एक सप्ताह के अन्दर प्रत्येक दशा में शत-प्रतिशत फीड कराएं,ताकि भारत सरकार के निर्देशानुसार ग्रामसभा की बैठक कराकर स्थायी प्रतीक्षा सूची तैयार हो सकें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के क्रियान्वयन में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए समयबद्ध प्रगति लाना सुनिश्चित करें ब्लाक प्रमुख मंझनपुर, सरला राय द्वारा सभी खण्ड विकास अधिकारियों से अपेक्षा की गई कि स्थायी प्रतीक्षा सूची तैयार होने के पश्चात् समस्त ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक स्थलों पर पात्र लाभार्थियों की सूची चस्पा की जाय, जिससे लाभार्थियों को इधर-उधर भटकना न पड़े।इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी शैलेन व्यास,परियोजना निदेशक मनोज कुमार वर्मा,वरिष्ठ कोषाधिकारी रवीन्द्र प्रताप सिंह, डी0पी0आर0ओ0 अनिल कुमार सिंह, डी0एस0ओ0 मंगेश कुमार मौर्य एवं अधिशाषी अभियंता विद्युत रामकुमार कुशवाहा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो चीफ जनपद कौशांबी* 9838824938