कौशाम्बी 5 अप्रैल 26**बाबू जगजीवन राम के उपदेश समाज को एकत्रित और सौहार्द पूर्ण रखने का देते हैं संदेश–गौरव पाण्डेय*
*बाबू जगजीवन राम का जीवन और संघर्ष हमे सामाजिक समरसता, समानता व भाईचारे के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है*।
*कौशांबी* नगर पंचायत चरवा स्थित जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के कैंप कार्यालय पर रविवार को पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय बाबू जगजीवन राम की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई!इस अवसर पर जरूरतमंदों लोगों को फल और मिठाई वितरित कर कांग्रेस नेताओं ने बड़े ही धूमधाम से बाबू जगजीवन राम की जयंती मनाई
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि आज देश भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री महान दलित नेता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू जगजीवन राम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। बाबूजी ने अपना पूरा जीवन समाज के वंचित,ग़रीब और शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए समर्पित कर दिया।देश के कृषि मंत्री व रक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने आत्मनिर्भर भारत, हरित क्रांति,और 1971 के युद्ध में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।उनका जीवन और संघर्ष आज हमे सामाजिक समरसता, समानता व भाईचारे के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है। इसके बाद पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर ने कहा कि बाबू जगजीवन राम बाबूजी भारत के एक महान स्वतंत्रता सेनानी,सामाजिक न्याय के पुरोधा और दलितों-वंचितों के मसीहा थे। उन्होंने जाति आधारित भेदभाव के खिलाफ संघर्ष कर,’अखिल भारतीय दलित वर्ग संघ’ (1934) की स्थापना की और शिक्षा व रोजगार के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को समानता व सशक्तिकरण का मार्ग दिखाया ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी,जिला महासचिव रवि नारायण तिवारी, ब्लाक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र यादव, ब्लाक अध्यक्ष सिराथू रामप्रकाश पंडा,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,जिला सचिव जयप्रकाश जायसवाल,सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा,व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश केसरवानी,नगर अध्यक्ष मंझनपुर संगीता कोरी,कार्यालय प्रभारी हेमन्त रावत,आलोक त्रिपाठी,रमेश यादव,राम जी सेन,बड़का रैदास,सीमा देवी,प्रभा देवी,लालती देवी,मीना देवी नत्थी देवी,बुद्दानी सरोज,समर सरोज,अमरेश पाल,लकी यादव,मुन्नू लाल सरोज ,राकेश रैदास सहित तमाम कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी रही ।
*मदन कुमार केशरवानी पत्रकार अखंड भारत संदेश 9919475893*

More Stories
मथुरा 5 अप्रैल 26* “MISSION SHAKTI”* फैज़ 5.0 के तहत जिले के सभी तहसीलों में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
मथुरा 5 अप्रैल 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
नई दिल्ली 5 अप्रैल 26*DCC ने मेडिकल स्टोरों में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य करने का प्रस्ताव मंजूर किया है।